Responsive Scrollable Menu

टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में बदलाव तय, लगातार निराशाजनक प्रदर्शन कर रहा ये खिलाड़ी होगा बाहर, जानें किसे मिलेगा मौका?

IND vs WI 2nd T20 : भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच शुक्रवार को खेला जाएगा. इस मैच में इंडियन क्रिकेट टीम की प्लेइंग-11 में बड़ा बदलाव हो सकता है. इंडियन क्रिकेट टीम से लगातार निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को अब बाहर किया जा सकता है. उसकी जगह पर एक विस्फोटक बल्लेबाजों को 11 में मौका मिल सकता है. झारखंड के रांची में होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले में श्रेयस अय्यर जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 से बढ़त बढ़ाना चाहेंगे. उससे पहले उन्हें एक बड़ा फैसला लेना होगा, जो इंडियन क्रिकेट  टीम की प्लेइंग-11 से जुड़ा हुआ होगा. 

भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट मैच 9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा. इस मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी. वहीं मैच का टॉस 6:30 पर होगा. इस समय पर ही पता चल जाएगा कि, इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान और हेड कोच प्लेइंग-11 में कौन सा बड़ा बदलाव कर सकते हैं, लेकिन उनससे पहले हम आपको इस बदलाव के बारे में आज ही बताएंगे. तो आइए टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में दूसरे टी20 मुकाबले के लिए होने वाले इस बदलाव के बारे में जानते हैं.

टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में दूसरे टी20 में होगा बड़ा बदलाव

भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले के लिए अपनी टीम की प्लेइंग-11 में बड़ा बदलाव कर सकती है. इस मुकाबले से बल्ले के साथ लगातार निराशाजनक प्रदर्शन कर रहे संजू सैमसन बाहर हो सकते हैं. उनको प्लेइंग-11 से बाहर किए जाने पर टीम में एक सलामी बल्लेबाजी की जगह खाली हो जाएगी. वहीं इसके साथ ही इंडियन क्रिकेट टीम में एक विकेटकीप का भी स्थान खाली हो जाएगा.

ऐसे में बतौर विकेटकीपर उनकी जगह ईशान किशन ले सकते हैं. ईशान दूसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज के सामने विकेटकीपिंग कर सकते हैं. वो भारतीय क्रिकेट टीम के लिए पहले भी कई अहम मुकाबलों पर कीपिंग कर चुके हैं. अब अगर संजू सैमसन को बाहर किया जाता है तो ईशान एक बार फिर से विकेट के पीछे दस्ताने संभाल सकते हैं.

प्लेइंग-11 में कौन लेगा संजू सैमसन की जगह

इंडियन क्रिकेट टीम में संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी ले सकते हैं. संजू के बाहर होने की स्थिति में सलामी बल्लेबाज का स्लॉट खाली होगा. उसको वैभव सूर्यवंशी अभिषेक शर्मा के साथ भर सकते हैं. ऐसे में संजू की जगह पर दूसरे टी20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को खिलाया जा सकता है. अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के लिए रांची में पारी की शुरुआत करते हुए नजर आ सकते हैं. 

संजू सैमसन का पिछली 11 पारियों में प्रदर्शन

संजू सैमसन ने जून में आयरलैंड के खिलाफ खेले गए दो टी20 मैचों में 0 और 5 रन बनाए थे. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों में 27 और 1 रन बनाया. इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ 50, 57 और 10 रनों की पारी खेली. वहीं जापान के खिलाफ 9 रन बनाए. एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ 2 और श्रीलंका के खिलाफ 7 रन बनाए. अब लो वेस्टइंडीज के खिलाफ 11 रन बनाकर चलते बने. उन्होंने कुल 11 पारियों में 16:27 के एवरेज के साथ 179 रन बनाए हैं. 

वैभव सूर्यवंशी का पिछली 8 पारियों का प्रदर्शन

वहीं वैभव सूर्यवंशी की बात करें तो उन्होंने इंग्लैंड में जुलाई में अपना टी20 डेब्यू किया था. उन्होंने अब तक टीम इंडिया के लिए 8 मैचों की 8 पारियों में 2 अर्धशतकों के साथ 30.75 की औसत के साथ 246 रन बनाए हैं. उनके नाम 22 चौके और 18 छक्के भी दर्ज हैं. इस दौरान 81 रन उनका हाईएस्ट स्कोर रहा है.

ये भी पढ़ें : नेपियर का वो आखिरी मैच और 4 साल का इंतजार... जानें 'स्विंग के किंग' भुवनेश्वर कुमार के आखिरी मुकाबले का रोमांच

Continue reading on the app

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी नहीं रुकेगा प्रदर्शन, आशुतोष रांका बोले- चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना जरूरी

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन को लेकर अब बड़ा बयान सामने आया है. प्रदर्शन से जुड़े आशुतोष रांका ने साफ किया है कि अगर ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा भी दे देते हैं, तब भी आंदोलन को खत्म नहीं किया जाएगा. उनके मुताबिक, यह प्रदर्शन किसी एक शख्स के खिलाफ नहीं, बल्कि  चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग को लेकर है. 

आशुतोष रांका के अनुसार, मौजूदा विवाद को केवल मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे तक सीमित करके नहीं देखा जाना चाहिए. उनका जोर इस बात पर है कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर उठाए जा रहे सवालों का स्पष्ट जवाब दिया जाए और चुनावी प्रक्रिया में लोगों का भरोसा कायम किया जाए.

इस्तीफा हुआ तो क्या बदलेगा?

प्रदर्शनकारियों की ओर से लगातार चुनाव आयोग की कार्यशैली और उससे जुड़े फैसलों पर सवाल खड़े किए गए हैं.  ऐसे में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के हालात में भी आंदोलन जारी रखने की बात सामने आना अहम है. आशुतोष  रांका के रुक से साफ है कि आंदोलन का अगला चरण किसी व्यक्ति विशेष के बजाय व्यापक चुनाव सुधारों और संस्थागत जवाबदेही की मांग को लेकर केंद्रित हो सकता है.

उनका कहना है कि केवल पद से हटना समाधान नहीं है. प्रदर्शनकारियों को उन मुद्दों पर जवाब चाहिए, जिन्हें लेकर लंबे समय से सवाल उठाए जा रहे हैं. इसी वजह से इस्तीफे की स्थिति में भी प्रदर्शन जारी रखने की रणनीति बनाई जा रही है.

आगे क्या करने की तैयारी?

आशुतोष रांका के संकेतों के मुताबिक, आंदोलन को आगे भी जारी रखने के लिए प्रदर्शन का मुद्दा व्यापक बनाया जा सकता है. इसमें चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, मतदाता सूची से जुड़े सवाल और चुनाव आयोग की जवाबदेही जैसे मुद्दे प्रमुख हो सकते हैं.

प्रदर्शनकारियों का तर्क है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर जनता का भरोसा बेहद जरूरी है. इसलिए उनका उद्देश्य केवल किसी अधिकारी के इस्तीफे तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यवस्था में विश्वास बहाल करने के लिए ठोस जवाब और सुधार की मांग करना है.

फिलहाल ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कोई अंतिम स्थिति सामने नहीं आई है, लेकिन आशुतोष रांका के बयान ने यह संकेत जरूर दिया है कि नेतृत्व में बदलाव होने के बावजूद प्रदर्शन की दिशा बदलने के बजाय उसका दायरा बढ़ सकता है. ऐसे में आने वाले दिनों में यह विरोध प्रदर्शन किस रूप लेता है, इस पर राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर नजर बनी रहेगी.

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय टी20 टीम से जसप्रीत बुमराह क्यों बाहर हुए? न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं मिला मौका, क्या वनडे में खेलेंगे

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत ने अपनी टी20 टीम का ऐलान कर दिया. टीम में चार साल बाद तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है. इस सीरीज के लिए टीम में धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम नहीं है. ऐसे में सवाल ये उठता है कि पूरी तरह से फिट होने के बावजूद बुमराह को स्क्वाड में क्यों शामिल नहीं किया गया. Wed, 7 Oct 2026 18:24:16 +0530

  Videos
See all

NDIA Bloc Protest : इकरा बोलीं- ‘एक कचौरी, दो समोसा, ज्ञानेश तुम्हारा क्या भरोसा? | Iqra Hassan | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T13:15:01+00:00

Amit Shah: 'सबसे पहले 24 घंटे बिजली मिलने वाला राज्य गुजरात था' #pmmodi #gujarat #amitshah #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T13:10:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers