Responsive Scrollable Menu

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी नहीं रुकेगा प्रदर्शन, आशुतोष रांका बोले- चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना जरूरी

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन को लेकर अब बड़ा बयान सामने आया है. प्रदर्शन से जुड़े आशुतोष रांका ने साफ किया है कि अगर ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा भी दे देते हैं, तब भी आंदोलन को खत्म नहीं किया जाएगा. उनके मुताबिक, यह प्रदर्शन किसी एक शख्स के खिलाफ नहीं, बल्कि  चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग को लेकर है. 

आशुतोष रांका के अनुसार, मौजूदा विवाद को केवल मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे तक सीमित करके नहीं देखा जाना चाहिए. उनका जोर इस बात पर है कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर उठाए जा रहे सवालों का स्पष्ट जवाब दिया जाए और चुनावी प्रक्रिया में लोगों का भरोसा कायम किया जाए.

इस्तीफा हुआ तो क्या बदलेगा?

प्रदर्शनकारियों की ओर से लगातार चुनाव आयोग की कार्यशैली और उससे जुड़े फैसलों पर सवाल खड़े किए गए हैं.  ऐसे में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के हालात में भी आंदोलन जारी रखने की बात सामने आना अहम है. आशुतोष  रांका के रुक से साफ है कि आंदोलन का अगला चरण किसी व्यक्ति विशेष के बजाय व्यापक चुनाव सुधारों और संस्थागत जवाबदेही की मांग को लेकर केंद्रित हो सकता है.

उनका कहना है कि केवल पद से हटना समाधान नहीं है. प्रदर्शनकारियों को उन मुद्दों पर जवाब चाहिए, जिन्हें लेकर लंबे समय से सवाल उठाए जा रहे हैं. इसी वजह से इस्तीफे की स्थिति में भी प्रदर्शन जारी रखने की रणनीति बनाई जा रही है.

आगे क्या करने की तैयारी?

आशुतोष रांका के संकेतों के मुताबिक, आंदोलन को आगे भी जारी रखने के लिए प्रदर्शन का मुद्दा व्यापक बनाया जा सकता है. इसमें चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, मतदाता सूची से जुड़े सवाल और चुनाव आयोग की जवाबदेही जैसे मुद्दे प्रमुख हो सकते हैं.

प्रदर्शनकारियों का तर्क है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर जनता का भरोसा बेहद जरूरी है. इसलिए उनका उद्देश्य केवल किसी अधिकारी के इस्तीफे तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यवस्था में विश्वास बहाल करने के लिए ठोस जवाब और सुधार की मांग करना है.

फिलहाल ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कोई अंतिम स्थिति सामने नहीं आई है, लेकिन आशुतोष रांका के बयान ने यह संकेत जरूर दिया है कि नेतृत्व में बदलाव होने के बावजूद प्रदर्शन की दिशा बदलने के बजाय उसका दायरा बढ़ सकता है. ऐसे में आने वाले दिनों में यह विरोध प्रदर्शन किस रूप लेता है, इस पर राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर नजर बनी रहेगी.

Continue reading on the app

बाबरी मस्जिद बनाने वाले बंगाल के विधायक ने छोड़ी राजनीति, कहा- अब कभी भी नहीं जाऊंगा विधानसभा

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से एक बड़ी और चौंकाने वाली राजनीतिक खबर सामने आ रही है. हाल में संपन्न हुए रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव के दौरान, पुलिस द्वारा कथित रूप से प्रताड़ित और अपमानित किए जाने से आहत होकर हुमायूं कबीर ने एक्टिव पॉलिटिक्स से सन्यास ले लिया है. उन्होंने बुधवार को इसका ऐलान किया. 

 

Continue reading on the app

  Sports

WTC में अब दिखेंगी 12 टीमें? जिम्बाब्वे-अफगानिस्तान को भी मिलेगा टेस्ट का बड़ा मंच

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अगले सत्र को लेकर बड़े बदलाव की उम्मीद की जा रही है. रिपोर्ट के मुताबकि अगले सत्र में टीमों की संख्या बढ़ाकर 12 की जा सकती है. आईसीसी पर विचार कर रहा है. ऐसे में अगर टीमों की संख्या बढ़ती है तो फिर अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे को भी टेस्ट में बड़ा मंच मिलेगा. Wed, 7 Oct 2026 19:40:27 +0530

  Videos
See all

Panchayat Aaj Tak Punjab 2026 | Punjab Election | Bhagwant Mann | AAP | Congress | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T14:11:30+00:00

Sahil Joshi: Rahul Gandhi के पॉलिटिकल थिएट्रिक्स से देश ऊब चुका है- BJP | #RahulGandhi #BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T14:12:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers