Responsive Scrollable Menu

डोनाल्ड ट्रंप की खास रहीं कैरोलिना लेविट ज्वाइन करेंगी न्यूज चैनल, बच्चों के साथ समय बिताने के लिए व्हाइट हाउस से दिया था रिजाइन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पूर्व प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिना लेविट को लेकर अब नई खबर सामने आई है. कहा जा रहा है कि वे अब फॉक्स न्यूज में काम करेंगी. वे नवंबर से फॉक्स न्यूज में ऑन-एयर कंट्रीब्यूटर के रूप में काम करेंगी. बता दें, लेविट ने अगस्त में बच्चों के साथ समय बिताने के लिए व्हाइट हाउस से रिजाइन दिया था. खास बात है कि फॉक्स न्यूज को ट्रंप का पसंदीदा चैनल माना जाता है. हालांकि, हाल में ट्रंप ने इसकी कवरेज पर नाराजगी जताई थी. 

ट्रंप ने कहा था- लेविट को मुझसे ज्यादा अपने बच्चे पसंद

लेविट 27 साल की उम्र में अमेरिका की सबसे कम उम्र की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी बनी थीं. उन्होंने 12 अगस्त को यह पद छोड़ने का ऐलान किया था. ट्रंप ने उनको अपना सबसे विश्वसनीय सहयोगियों में से एक बताया था. जब लैविट ने पद छोड़ने का ऐलान किया था तो ट्रंप ने मजाक करते हुए कहा था कि मुझे पता चला है कि कैरोलिना लेविट मुझसे ज्यादा अपने बच्चों को पसंद करती हैं. मैं इसको लेकर बहुत ज्यादा चिंतित हूं. लेविट की जगह लेना किसी के लिए भी बहुत मुश्किल होगा. 

कैरोलिन लेविट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- ‘वो खूबसूरत चेहरा, मशीन गन जैसे होंठ’- प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट को लेकर बोले ट्रंप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

दो बच्चों की मां हैं लेविट

लेविट ने 1 मई 2026 को अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था. इसके बाद वह मातृत्व अवकाश पर गई थीं. इसके बाद 16 जुलाई को प्रेस ब्रीफिंग में वापस लौटी थीं. उनका एक बेटा दो साल का भी है. व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी बनने से पहले लेविट ट्रंप के 2024 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान की प्रेस सेक्रेटरी थीं. साल 2022 में लेविट ने 25 साल की उम्र में अपने गृह राज्य न्यू हैम्पशायर से कांग्रेस का चुनाव लड़ा था. हालांकि, इस चुनाव में उनको हार का सामना करना पड़ा था.  

फॉक्स न्यूज की सीईओ ने जताई खुशी

फॉक्स न्यूज ने सोमवार को जानकारी दी थी कि लेविट 1 नवंबर से नेटवर्क में ऑन-एयर कंट्रीब्यूटर के रूप में काम करेंगी. नेटवर्क की सीईओ सुजैन स्कॉट ने कहा कि व्हाइट हाउस और राष्ट्रपति चुनाव अभियान में लेविट के सीधे अनुभव से उनको आज की राजनीति को समझने में खास मदद मिलेगी.

कैरोलिन लेविट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- 'ग्रीनलैंड का अधिग्रहण अमेरिका की राष्ट्रीय प्राथमिकता', यूरोप के विरोध के बीच बोलीं व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव लेविट

फॉक्स न्यूज में काम करने के लिए एक्साइटेड- लेविट

मामले में लेविट का बयान भी सामने आया है. उन्होंने कहा कि वह व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी के अपने अनुभव से मिली सोच को फॉक्स न्यूज के करोड़ों दर्शकों तक पहुंचाने को लेकर उत्साहित हैं. उन्होंने बताया कि वह फॉक्स के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर काम करेंगी. 

 

Continue reading on the app

रांची में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा टी20 मैच, जानें यहां कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर 2026 को रांची के जेएससीए (JSCA) इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा. लखनऊ में खेले गए पहले टी20 मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर के आक्रामक शतक की बदौलत भारतीय टीम ने 8 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब सीरीज का दूसरा रोमांचक मुकाबला पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के होम टाउन रांची में होने जा रहा है, जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है. तो चलिए जानते हैं कि इस मैदान पर टीम इंडिया का टी20 इंटरनेशनल में अब तक का रिकॉर्ड और प्रदर्शन कैसा रहा है. 

रांची में शानदार है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड

रांची का JSCA स्टेडियम भारतीय टीम के लिए हमेशा से एक मजबूत किला रहा है, जहां उसे हराना विरोधी टीमों के लिए बहुत मुश्किल साबित हुआ है. टीम इंडिया ने इस मैदान पर अब तक कुल 4 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें से 3 मैचों में शानदार जीत दर्ज की है और उसे सिर्फ 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा है. इस 75% जीत के बेहतरीन रिकॉर्ड के दौरान भारत ने श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी दुनिया की सबसे मजबूत टीमों को धूल चटाई है. जेएससीए स्टेडियम के इसी दमदार इतिहास को देखते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले दूसरे मुकाबले में भी भारतीय टीम का पलड़ा बेहद भारी माना जा रहा है.

• कुल खेले गए मैच (भारत): 4 मैच
• भारत की जीत: 3 मैच
• भारत की हार: 1 मैच

रांची में खेले गए सभी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों का रिकॉर्ड

रांची की पिच पारंपरिक रूप से थोड़ी धीमी रहती है, जिस वजह से यहां स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है. इस मैदान पर शाम के समय ओस का बड़ा असर रहता है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है ताकि बाद में बल्लेबाजी आसान हो सके.

आंकड़ों की बात करें तो यहां पहली पारी का औसत स्कोर 138 रन और दूसरी पारी का औसत स्कोर 111 रन है, जो दिखाता है कि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर 196/6 का है जो भारत ने 2016 में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था वहीं इस मैदान पर सफलतापूर्वक चेज किया गया सबसे बड़ा स्कोर 155/3 रन है जो भारत ने 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हासिल किया था.

क्या वेस्टइंडीज के खिलाफ अजेय रथ रहेगा बरकरार?

सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करने के बाद भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं. रांची के इस मैदान पर भारतीय स्पिनर्स कुलदीप यादव रिकॉर्ड शानदार रहा है. अगर टीम इंडिया 9 अक्टूबर को अपनी इस 75% जीत की लय को बरकरार रखती है, तो वह सीरीज में 2-0 की बेहद मजबूत बढ़त बना लेगी. 

टी20 सीरीज के लिए भारत-वेस्टइंडीज का स्क्वाड

भारतीय टीम का स्क्वाड - श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव.

वेस्टइंडीज का स्क्वाड - शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिमरन हेटमायर, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड और शमार स्प्रिंगर

यह भी पढ़ें:  'वो बहुत आगे तक जाएंगे..' ईशान किशन ने की नमन धीर की जमकर तारीफ, जानिए MI में गुजारे पुराने दिनों को याद कर क्या कहा?

Continue reading on the app

  Sports

Mikel Arteta: कभी जेबकतरों की ली मदद, फिर टीम को बनाया चैंपियन, अब सैलरी बढ़कर हुई 255 करोड़

इंगलैंड के मशहूर क्लब आर्सेनल ने 22 साल बाद प्रीमियर लीग का खिताब जीता और टीम को ये सफलता दिलाने वाले मैनेजर मिकेल आर्टेटा को इसका इनाम मिला है. वो अब लीग के सबसे महंगे मैनेजर बन गए हैं. Wed, 07 Oct 2026 19:25:39 +0530

  Videos
See all

Vishesh Full Show: Delhi में बड़ा घटनाक्रम, Rahul Gandhi को बाराखंभा पुलिस स्टेशन ले जाया गया | ECI #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T14:35:09+00:00

Amit Shah Interview: 'मोदी जी देश में पहले ऐसे मुख्यमंत्री रहे हैं जो पहले...' #shorts #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T14:31:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers