Love Gill को गलते तरीके से छूते दिखे Scout? वायरल वीडियो देख फूटा फैंस का गुस्सा, किया ट्रोल
Bigg Boss 20: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में स्काउट ओपी और लव गिल का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है. शो में दोनों खुद को भाई-बहन बताते हैं और एक-दूसरे के साथ काफी क्लोज बॉन्ड शेयर करते नजर आते हैं. हालांकि, स्काउट के कुछ बयानों और दोनों की बढ़ती नजदीकियों की वजह से अब सोशल मीडिया पर इस रिश्ते को लेकर सवाल उठने लगे हैं. खासतौर पर तब जब स्काउट ने लव के लिए अपनी फीलिंग्स होने की बात कही थी. वहीं, दूसरी तरफ वो कई बार शो में अपनी गर्लफ्रेंड काशवी को याद करते भी दिखाई दिए हैं.
इन सबके बीच अब स्काउट और लव का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों एक ही बेड पर बैठे नजर आ रहे हैं और स्काउट लव की पीठ पर हाथ फेरते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान लव की तरफ से कोई खास रिएक्शन देखने को नहीं मिलता. वीडियो सामने आने के बाद बिग बॉस फैंस एक बार फिर दोनों के रिश्ते और उनकी बॉन्डिंग को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं.
वायरल हो रहा है लव और स्काउट का वीडियो
बिग बॉस के घर में लव गिल और स्काउट ओपी की दोस्ती शुरुआत से ही चर्चा में रही है. दोनों के बीच काफी सहजता देखने को मिलती है. कई मौकों पर लव स्काउट के बालों में चंपी करती दिखाई दी हैं, वहीं स्काउट भी लव के पैर दबाते नजर आए हैं. यही वजह है कि घर में दोनों की बॉन्डिंग बाकी कंटेस्टेंट्स से अलग दिखाई देती है.
<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">Both Love and Scout are at fault .!
Even as friend a girl will never allow anyone touch her b’ra strip or back .! Intentions don’t count here tooo ..!
#BiggBoss20 #QaziTouqeer #ScoutOp https://t.co/nEdNvgyBF0</p>— DestinY???? (@DestinyyyBoss) <a href="https://x.com/DestinyyyBoss/status/2107687726984380911?ref_src=twsrc%5Etfw">October 7, 2026</a></blockquote>
<script async src="https://platform.x.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
अब सामने आए वीडियो में दोनों एक ही बेड पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में स्काउट लव की पीठ पर हाथ फेरते हुए दिखाई देते हैं. हालांकि, वीडियो को ध्यान से देखने पर ऐसा भी लग रहा है कि वो उनकी पीठ पर खुजली कर रहे हैं. इस दौरान लव खाना खाने में बीजी नजर आती हैं और उनकी तरफ से स्काउट के इस जेस्चर पर कोई खास प्रतिक्रिया नहीं आती. वीडियो का छोटा-सा क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फैंस के बीच इसको लेकर बहस शुरू हो गई है.
स्काउट और लव पर भड़के बिग बॉस फैंस
लव और स्काउट के इस वीडियो को देखने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों की नजदीकियों पर सवाल उठाए हैं. कुछ लोगों का कहना है कि दोनों खुद को भाई-बहन बताते हैं, ऐसे में उनकी इस तरह की बॉन्डिंग उन्हें असहज लग रही है. वहीं कुछ यूजर्स ने स्काउट को लेकर ज्यादा तीखी प्रतिक्रिया दी है.
<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">Disgusting Duo
https://t.co/r529aCAQI5</p>— Lady Khabri (@KhabriBossLady) <a href="https://x.com/KhabriBossLady/status/2107545614942883942?ref_src=twsrc%5Etfw">October 6, 2026</a></blockquote>
<script async src="https://platform.x.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने तो दोनों की जोड़ी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां तक कर दी हैं और स्काउट को जमकर ट्रोल किया है. एक यूजर ने लिखा, “लव और स्काउट, दोनों की ही गलती है. एक लड़की दोस्त होने के नाते भी किसी को अपनी ब्रा की स्ट्रैप या पीठ छूने नहीं देगी. यहां इरादे भी मायने नहीं रखते.” हालांकि, ये सोशल मीडिया यूजर्स की राय है.
पहले भी सामने आ चुका है दोनों का वीडियो
ऐसा पहली बार नहीं है जब लव और स्काउट की नजदीकियों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हुई हो. इससे पहले भी दोनों का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें स्काउट लव का हाथ पकड़े और उनके गाल को छूते हुए नजर आए थे. उस वीडियो के बाद भी सोशल मीडिया पर दोनों की बॉन्डिंग को लेकर खूब चर्चा हुई थी.
ये भी पढ़ें: राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, एक्टर का झलका दर्द, बोलें- 'मैं खुद ड्रामा बन गया हूं'
दिवाली पर पहली बार डेढ लाख दियों से सजेगा रामलला का दरबार, अयोध्या में 33 लाख दीप जलाने की तैयारी
UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार इस बार अयोध्या में भव्य दिवाली मनाने की तैयारी कर रही है. भगवान राम की नगरी अयोध्या में इस बार दीपोत्सव कई मायनों में खास होगा. क्योंकि योगी सरकार पहली बार राम जन्मभूमि के पूरे परिसर को एक साथ दीपों से सजाने की तैयारी कर रही है. करीब 70 एकड़ में फैले परिसर में मुख्य राम मंदिर से लेकर परकोटे, सप्तमंडपम और कुबेर टीले तक दीप जलाए जाएंगे.
इस दौरान करीब डेढ़ लाख दीप जलाए जाने की योजना है. बता दें कि राम जन्मभूमि परिसर में बने सभी 18 मंदिरों में अब विग्रहों की स्थापना हो चुकी है. साथ ही यहां नियमित पूजा-अर्चना भी शुरू हो गई है. ऐसे में इस बार दीपोत्सव के दौरान इन सभी मंदिरों को एक साथ रोशन करने की तैयारी की जा रही है.
राम मंदिर में घी के दीप, खुले हिस्सों में तेल के जलेंगे दिए
इस बार दीपोत्सव के लिए परिसर के अलग-अलग हिस्सों में अलग तरह के दीपों की व्यवस्था की जा रही है. मुख्य राम मंदिर और रामदरबार में विशेष सजावट की जाएगी. गर्भगृह में शुद्ध देशी घी के दीप प्रज्वलित करने की योजना है तो वहीं मंदिर के पत्थर से बने हिस्सों पर मोम के दीप लगाए जाएंगे. वहीं खुले स्थानों पर सरसों के तेल के दीप जलाए जाने की तैयारी है. इससे पूरे परिसर में रोशनी का अलग-अलग स्वरूप देखने को मिलेगा.
परकोटे से कुबेर टीले तक होगी रोशनी
इसके अलावा योगी सरकार इस बार दीप सज्जा का दायरा केवल मुख्य राम मंदिर तक सीमित नहीं रखेगी, बल्कि राम जन्मभूमि परिसर के परकोटे में स्थित छह मंदिरों के अलावा सप्तमंडपम के सात मंदिरों में भी दीप जलाए जाएंगे. इसके साथ ही शेषावतार मंदिर और कुबेर टीले पर स्थित कुबेश्वर महादेव मंदिर भी दीपों से जगमगाएगा. सभी प्रमुख मंदिरों में पूजा-अर्चना शुरू होने के बाद यह पहला दीपोत्सव होगा, जब पूरे राम जन्मभूमि परिसर को एक साथ दीपों से सजाया जाएगा.
18 मंदिरों में दिखेगी दीपों की रोशनी
इसके अलावा दिवाली के अवसर पर इस बार राम मंदिर और रामदरबार के साथ-साथ राम मंदिर परिसर में भगवान शिव, कुबेश्वर महादेव, भगवान गणेश, भगवान सूर्य, मां दुर्गा, मां अन्नपूर्णा और हनुमानजी के मंदिरों में भी दीप जलाए जाएंगे. इसके साथ ही शेषावतार लक्ष्मण, महर्षि वाल्मीकि, महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, माता अहिल्या, माता शबरी, निषादराज और संत तुलसीदास से जुड़े मंदिरों को भी दीपों से सजाया जाएगा.
ये भी पढ़ें: सीएम योगी दिवाली से पहले इस शहर को देंगे सौगात, आम लोगों के लिए खुल जाएगा शहर का सबसे ऊंचा फ्लाईओवर
पूरी अयोध्या नगरी में 33 लाख दीप जलाने का लक्ष्य
दिवाली के अवसर पर योगी सरकार ने इस बार पूरी अयोध्या नगरी को रोशन करने की योजना बनाई है. राम जन्मभूमि परिसर की भव्य दीप सज्जा के साथ पूरी अयोध्या को भी रोशन करने की तैयारी जोरों पर है. इस साल रामनगरी में 33 लाख दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया है. दीपोत्सव की तैयारियों के तहत करीब 96 हजार लीटर तेल और लगभग 64 लाख बत्तियों की व्यवस्था किए जाने की जानकारी सामने आई है. सरयू के घाटों के साथ अयोध्या के प्रमुख मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर भी दीप सजाए जाएंगे. राम जन्मभूमि परिसर से लेकर सरयू तट तक रोशनी की यह श्रृंखला दीपोत्सव के दौरान अयोध्या के धार्मिक और सांस्कृतिक स्वरूप को और भव्य बनाएगी.
ये भी पढ़ें: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सीईओ की लिस्ट में दो नाम सबसे आगे, चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंची
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










