वेस्टइंडीज के खिलाफ केएल राहुल का धमाल, जड़ा अपना दूसरा तेज वनडे शतक, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए अपने 10000 रन
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम यानि तीसरा मुकाबला 3 अक्टूबर को चंडीगढ़ के पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खास नहीं रही, लेकिन रोहित शर्मा की अर्धशतकीय और केएल राहुल की शतकीय पारी की दम पर टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 351 रन बनाए।
बता दें कि केएल राहुल को पिछले दो मैचों में बल्लेबाजी करने का मौका तक नहीं मिला। लेकिन उन्होंने आज की पारी में पुरानी कसर भी निकाल दी। भारतीय टीम को एक बड़ी पारी की तलाश दी, जो केएल राहुल ने दी। केएल राहुल ने नाबाद 129 रन की पारी खेली। यह राहुल का वनडे क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है और उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 10000 रन भी पूरे कर लिये हैं।
केएल राहुल का दूसरा तेज शतक
बता दें कि वनडे क्रिकेट में केएल राहुल का यह दूसरा सबसे तेज शतक है। उनका सबसे तेज शतक 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान बेंगलुरु में नीदरलैंड्स के खिलाफ आया था, जब उन्होंने महज 62 गेंदों में शतक पूरा किया था। इसके अलावा, नंबर-5 पर बल्लेबाजी करते हुए राहुल वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे युवराज सिंह हैं, जिन्होंने 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 139 रन बनाए थे, जबकि महेंद्र सिंह धोनी ने 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ 134 रन की पारी खेली थी।
भारतीय टीम की खराब शुरुआत
बता दें कि भारतीय टीम की ओर से ओपनिंग जोड़ी रोहित शर्मा और शुभमन गिल मैदान में उतरे। फैंस दोनों खिलाड़ियों से अच्छी पार्टनरशिप और बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन शुभमन गिल सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। इसके बाद विराट कोहली भी सिर्फ एक ही गेंद खेल पाये और बिना खाता खोले आउट हो गये। चौथे नंबर पर ऋतुराज गायकवाड़ बल्लेबाजी करने उतरे। ऋतुराज ने रोहित शर्मा के साथ अच्छी पार्टनरशिप की और टीम को मजबूत किया।
भारतीय पारी में केएल राहुल के अलावा रोहित शर्मा और रुतुराज गायकवाड़ ने भी शानदार खेल दिखाया। हालांकि, रोहित शर्मा लगातार दूसरा शतक लगाने से चूक गए। जब रोहित 92 रन के स्कोर पर थे, तब बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया। रोहित के अलावा टीम इंडिया के लिए गायकवाड़ ने भी 57 रनों का उपयोगी योगदान दिया। गायकवाड़ ने 69 गेंदों का सामना करते हुए 4 छक्के और 1 चौका लगाया।
केएल राहुल ने खेली 129 रनों की नाबाद पारी
वहीं, केएल राहुल 87 गेंदों पर 129 रन बनाकर नाबाद लौटे। अपनी इस शानदार पारी में उन्होंने 10 चौके और 6 छक्के लगाए। राहुल जब पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे, तब भारत की स्थिति थोड़ी नाजुक थी और 141 रन के स्कोर पर टीम के 3 विकेट गिर चुके थे। मुकाबले में अभी 25 ओवर बाकी थे ऐसे में राहुल ने धैर्य के साथ पारी को आगे बढ़ाया। एक छोर से लगातार विकेट गिरते रहे लेकिन राहुल मैदान पर डटे रहे। पारी के आखिरी 5 ओवरों में उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर 350 रन के पार पहुंचा दिया। राहुल ने 8वें विकेट के लिए गुरनूर ब्रार के साथ 61 रनों की साझेदारी की, जिसमें गुरनूर का योगदान महज 8 रन रहा।
भारत की प्लेइंग-11: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अंशुल कम्बोज, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और गुरनूर बरार।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11: जॉन कैम्पबेल, ज्वेल एंड्रयू, शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), आमिर जंगू, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, मैथ्यू फोर्ड, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स, विटेल लॉज और गुडाकेश मोती।
एशियन गेम्स: मलेशिया को 5-1 से हराकर भारत ने पुरुष हॉकी के गोल्ड मेडल पर जमाया कब्जा, ओलंपिक टिकट भी पक्का
भारत की पुरुष क्रिकेट टीम ने आज सुबह पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर पुरुष क्रिकेट का गोल्ड मेडल भारत के नाम किया वहीं हॉकी में भी भारतीय खिलाड़ियों ने ये कारनामा कर दिखाया, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जापान में भारत के तिरंगे की शान को उस समय और बढ़ा दिया जब फ़ाइनल मुकाबले में मलेशिया जैसी मजबूत टीम को 5-1 से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्ज़ा कर लिया, मलेशिया को सिल्वर मेडल मिला। इस जीत के साथ ही भारत ने 2028 में लॉस एंजिलिस में होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है।
एशियन गेम्स के इतिहास में ये पहली बार हुआ है जब भारत की महिला और पुरुष हॉकी टीमों ने दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता है इसके अलावा ये पहला मौका है जब भारत की पुरुष हॉकी टीम में लगातार दूसरे एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है भारत ने 2023 में हांगझू एशियन गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता था। बता दें कल 2 अक्टूबर को खेले महिला हॉकी के फ़ाइनल मुकाबले में भारत ने चीन को 1-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीता और आज पुरुष टीम ने मलेशिया को 5 – 1 से हराकर ये कमाल कर दिखाया।
आज खेले गए मैच में शुरू ही दोनों टीमें मजबूत इरादे के साथ दिखाई दे रही थी, हालाँकि भारत को मैच शुरू होते ही पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन वो इसे गोल में बदलने से चूक गया लेकिन मैच के 11वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल में बदलकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी लेकिन पहले क्वार्टर का खेल खत्म होने से कुछ समय पहले मलेशिया की टीम ने भी एक जबरदस्त गोल करते हुए स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया है। पहले क्वार्टर का खेल खत्म होने तक स्कोर 1-1 की बराबरी पर हो गया।
भारत अपना स्कोर लगातार बढ़ाता रहा
दूसरे क्वार्टर में मलेशिया को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन वो इसका फायदा नहीं उठा पाई, हालाँकि भारत को भी एक पेनल्टी कॉर्नर मिला और भारत भी इसे गोल में बदलने से चूक गया । भारत को फिर एक पेनल्टी कार्नर मिला और इस बार जुगराज ने कोई गलती नहीं की और गेंद को सीधे गोल में पहुंचाकर मैच का स्कोर भारत के पक्ष में 2-1 कर दिया और बढ़त बना ली। हाफ टाइम तक स्कोर बोर्ड पर स्कोर 2 -1 रहा। तीसरा क्वार्टर शुरू होते ही कुछ देर बाद भारत को फिर पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारत अपना स्कोर और नहीं बढ़ा सका और गोल करने से चूक गया। लेकिन तीसरे क्वार्टर का खेल खत्म होने से ठीक पहले भारत ने तीसरा गोल करके 3-1 की बढ़त हासिल कर ली।
भारत ने अपनी मजबूत पकड़ बनाये रखी
आखिरी दौर में पहुंच रहे मैच में अब मलेशिया के लिए वापसी करना संभव नहीं दिख रहा था इसी बीच भारत को एक पेनल्टी मिला इस गोल्डन चांस को शीलानंद लकड़ा ने मिस नहीं किया और दाएं छोर से आए पास को उन्होंने गोलपोस्ट के पास बड़े ही आराम से गोल में तब्दील कर दिया भारत की बढ़त को 4-1 की मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया ।
पहला गोल हरमनप्रीत ने किया और अंतिम गोल भी
अब खेल खत्म होने में पांच मिनट से भी कम का समय बचा तब भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने उसे गोल में तब्दील कर दिया जिससे भारत की बढ़त अब 5-1 हो गई है। इस गोल के साथ ही मुकाबला पूरी तरह से एकतरफा हो गया स्पष्ट हो गया कि भारत की झोली में एक और गोल्ड मेडल आ रहा है और जैसे ही लम्बी विसिल बजी यानि मैच समाप्ति की घोषणा हुई भारतीय खिलाड़ी और उनके समर्थक झूम उठे, एक और गोल्ड मेडल भारत के नाम हो गया।
???????????? ???????????????????????? ????????????’???? ???????????????????????? ???????????????? ???????? ???????????????????? ???????????????????? ???????????????????????????????? ???????????????? ????????????????????! ????????????
India defeat Malaysia 5-1 in the Asian Games 2026 final to successfully defend their crown and create history by winning consecutive Asian Games gold medals… pic.twitter.com/ZaBzKMGyJw
— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 3, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News







/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

