UP Election 2027: सपा-कांग्रेस में सीटों पर फंसा पेंच! अखिलेश बोले- सीट नहीं, जीत जरूरी
UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है. इस बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव ने गठबंधन को लेकर कहा है कि सीटों से भी अहम बात है गठबंधन का जीतना. लेकिन समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में शामिल कांग्रेस का कहना है कि जीत तो पार्टी की तभी होगी जब पार्टी सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. मतलब यह कि अभी भी सीटों को लेकर संशय बरकरार है. कांग्रेस का मानना है कि पहले सीटें तय हो जाती तो प्रत्याशियों को तैयारी का समय मिलता. लेकिन सपा के रवैया से लगता है कि वह कांग्रेस को उसके मुताबिक सीटें नहीं देना चाहती. देखें ये रिपोर्ट...
ये भी पढ़ें: कौन हैं आराधना मिश्रा? यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस दे सकती है बड़ी जिम्मेदारी
अमिताभ बच्चन का बर्थडे वीक हुआ शुरू, KBC 18 के मंच पर सेलिब्रेट करने पहुंची माधुरी दीक्षित
Amitabh Bachchan Birthday Week: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को अपना 84वां जन्मदिन मनाएंगे. ऐसे में 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati 18) के मंच पर बिग बी का बर्थडे वीक शुरू हो गया है. इस मौके को और खास बनाने के लिए शो में 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित पहुंचने वाली है. शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमे अपनी कातिलाना अदाओं से धूम मचाई.
KBC 18 में यादगार होगा अमिताभ का बर्थडे
अमिताभ बच्चन के बर्थडे वीक सेलिब्रेशन का जो प्रोमो सामने आया है, उसमें माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) नजर आ रही हैं. उन्होंने शो में अपनी अदाओं से हर किसी को घायल कर दिया. प्रोमो में अमिताभ बच्चन एक्ट्रेस से डांस करने की रिक्वेस्ट करते हैं. तो माधुरी भी तुरंत तैयार हो जाती हैं. फिर एक्ट्रेस संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' के गाने 'काहे छेड़ छेड़ मोहे गरवा लगाए' पर बैठे-बैठे ही नाचती हैं और अदाएं दिखाती हैं.
माधुरी की अदाओं के फैन हुए बिग बी
प्रोमो में आगे माधुरी दीक्षित किलर एक्सप्रेशंस और अदाए दिखाती है, जिसके अमिताभ बच्चन भी फैन हो जाते हैं. बिग बी उनकी जमकर तारीफ करते हैं और सीठ से खड़े होकर उनके लिए तालियां भी बजाते हैं. वहीं, अब 'कौन बनेगा करोड़पति 10' में माधुरी और अमिताभ बच्चन को एक साथ देखकर फैंस काफी खुशी हो गए हैं और फैंस इस एपिसोड को देखने के लिए भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें- 15 मिनट तक विद्युत जामवाल ने रोकी सांस, जानें ऐसे खतरनाक स्टंट्स के लिए क्या ट्रेनिंग लेते हैं एक्टर?
केबीसी के सेट पर गिर गए थे शहंशाह
बता दें, कुछ दिनों पहले अमिताभ बच्चन के पैर में चोट आ गई थी. बिग बी ने केबीसी के मंच पर बताया था कि वो खड़े नहीं हो पा रहे हैं, क्योंकि वो फिसल गए थे और उनके घुटने में चोट लग गई थी. हालांकि उन्होंने ये भी बताया था कि वो बेहतर हैं. वहीं, अब बिग बी के फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं. वहीं, कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बी का पैर अब पहले से ठीक है.
बिग बी की बिगड़ी स्लीप साइकल
वहीं, अमिताभ बच्चन ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में अपनी स्लीप साइकल का जिक्र किया. उन्होंने लिखा- 'कहा जाता है कि रात की नींद इंसानी शरीर का सबसे अच्छा रिपेयर मैकेनिज्म होता है, लेकिन मुझे इसी स्लीप के लिए समय निकालने में मुश्किल होती है. आज मैं काम के चलते जल्दी सोने की कोशिश कर रहा हूं, ताकि सुबह जल्दी उठ सकूं. लेकिन ये एक अलग एहसास है. मेरा दिमाग कई विचारों और आइडिया से भरा है. जोश और उन सभी चीजों को हासिल करने की भावना से भरा है, जिसे कभी लक्ष्य माना जाता था।. ये भावनाएं मंजिल तक पहुंचने के लिए ताकत देती हैं और अब मुझे बिस्तर की ओर भागना चाहिए.'
अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट
अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो 83 साल की उम्र में भी बिग बी लगातार एक्टिव हैं और काम से दूरी बनाने का उनका कोई इरादा नहीं है. वो टीवी के पॉपुलर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 18वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं. वहीं फिल्मों की बात करें तो वो प्रभास और कमल हासन स्टारर ‘कल्कि 2898 एडी’ के अगले पार्ट में एक बार फिर अश्वत्थामा के किरदार में नजर आएंगे. इसके अलावा उनके पास कोर्टरूम ड्रामा ‘सेक्शन 84’ भी है. उम्र के इस पड़ाव पर भी अमिताभ बच्चन लगातार शूटिंग और नए प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं.
ये भी पढ़ें- किसिंग सीन में विनोद खन्ना ने काट लिए माधुरी दीक्षित होंठ, एक्टर के करीबी ने बताई इसके पीछे की कहानी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










