Responsive Scrollable Menu

अमिताभ बच्चन का बर्थडे वीक हुआ शुरू, KBC 18 के मंच पर सेलिब्रेट करने पहुंची माधुरी दीक्षित

Amitabh Bachchan Birthday Week: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को अपना 84वां जन्मदिन मनाएंगे. ऐसे में  'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati 18) के मंच पर बिग बी का बर्थडे वीक शुरू हो गया है. इस मौके को और खास बनाने के लिए शो में  'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित पहुंचने वाली है. शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमे अपनी कातिलाना अदाओं से धूम मचाई. 

KBC 18 में यादगार होगा अमिताभ का बर्थडे

अमिताभ बच्चन के बर्थडे वीक सेलिब्रेशन का जो प्रोमो सामने आया है, उसमें माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) नजर आ रही हैं. उन्होंने शो में अपनी अदाओं से हर किसी को घायल कर दिया. प्रोमो में अमिताभ बच्चन एक्ट्रेस से डांस करने की रिक्वेस्ट करते हैं. तो माधुरी भी तुरंत तैयार हो जाती हैं. फिर एक्ट्रेस संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' के गाने 'काहे छेड़ छेड़ मोहे गरवा लगाए' पर बैठे-बैठे ही नाचती हैं और अदाएं दिखाती हैं. 

माधुरी की अदाओं के फैन हुए बिग बी

प्रोमो में आगे माधुरी दीक्षित किलर एक्सप्रेशंस और अदाए दिखाती है, जिसके अमिताभ बच्चन भी फैन हो जाते हैं. बिग बी उनकी जमकर तारीफ करते हैं और सीठ से खड़े होकर उनके लिए तालियां भी बजाते हैं. वहीं, अब 'कौन बनेगा करोड़पति 10' में माधुरी और अमिताभ बच्चन को एक साथ देखकर फैंस काफी खुशी हो गए हैं और फैंस इस एपिसोड को देखने के लिए भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- 15 मिनट तक विद्युत जामवाल ने रोकी सांस, जानें ऐसे खतरनाक स्टंट्स के लिए क्या ट्रेनिंग लेते हैं एक्टर?

केबीसी के सेट पर गिर गए थे शहंशाह

बता दें, कुछ दिनों पहले अमिताभ बच्चन के  पैर में चोट आ गई थी. बिग बी ने केबीसी के मंच पर बताया था कि वो खड़े नहीं हो पा रहे हैं, क्योंकि वो फिसल गए थे और उनके  घुटने में चोट लग गई थी. हालांकि उन्होंने ये भी बताया था कि वो बेहतर हैं. वहीं, अब बिग बी के फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं. वहीं, कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बी का पैर अब पहले से ठीक है.

बिग बी की बिगड़ी स्लीप साइकल 

वहीं, अमिताभ बच्चन ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में अपनी स्लीप साइकल का जिक्र किया. उन्होंने लिखा- 'कहा जाता है कि रात की नींद इंसानी शरीर का सबसे अच्छा रिपेयर मैकेनिज्म होता है, लेकिन मुझे इसी स्लीप के लिए समय निकालने में मुश्किल होती है. आज मैं काम के चलते जल्दी सोने की कोशिश कर रहा हूं, ताकि सुबह जल्दी उठ सकूं. लेकिन ये एक अलग एहसास है. मेरा दिमाग कई विचारों और आइडिया से भरा है. जोश और उन सभी चीजों को हासिल करने की भावना से भरा है, जिसे कभी लक्ष्य माना जाता था।. ये भावनाएं मंजिल तक पहुंचने के लिए ताकत देती हैं और अब मुझे बिस्तर की ओर भागना चाहिए.'

अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट

अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो 83 साल की उम्र में भी बिग बी लगातार एक्टिव हैं और काम से दूरी बनाने का उनका कोई इरादा नहीं है. वो टीवी के पॉपुलर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 18वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं. वहीं फिल्मों की बात करें तो वो प्रभास और कमल हासन स्टारर ‘कल्कि 2898 एडी’ के अगले पार्ट में एक बार फिर अश्वत्थामा के किरदार में नजर आएंगे. इसके अलावा उनके पास कोर्टरूम ड्रामा ‘सेक्शन 84’ भी है. उम्र के इस पड़ाव पर भी अमिताभ बच्चन लगातार शूटिंग और नए प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं.

ये भी पढ़ें- किसिंग सीन में विनोद खन्ना ने काट लिए माधुरी दीक्षित होंठ, एक्टर के करीबी ने बताई इसके पीछे की कहानी

Continue reading on the app

भोपाल के गुराड़ियाघाट में IAS-IPS अधिकारियों की जमीन खरीद पर सवाल, उमंग सिंघार ने सरकार से की जांच की मांग

भोपाल के कोलार क्षेत्र के गुराड़ियाघाट में जमीन की खरीदी और बाद में हुए भूमि उपयोग परिवर्तन को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार से सवाल किए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से पूछा है कि एक ही दिन बड़ी संख्या में आईएएस-आईपीएस अधिकारियों द्वारा जमीन खरीदने और उसके बाद बायपास परियोजना तथा लैंड यूज में बदलाव के बीच क्या संबंध है।

कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री से सीधे सवाल किया कि क्या बायपास के प्रस्तावित एलाइनमेंट की जानकारी जमीन खरीदने वालों को पहले से थी। उन्होंने यह भी पूछा कि जमीन का लैंड यूज बदलने का आधार क्या था और इसके लिए किस स्तर पर निर्णय लिया गया।

कांग्रेस ने किए ज़मीन खरीद को लेकर सवाल

उमंग सिंघार ने कहा है कि 4 अप्रैल 2022 को गुराड़ियाघाट में लगभग 50 आईएएस-आईपीएस अधिकारियों ने एक ही दिन लगभग 2.023 हेक्टेयर कृषि भूमि खरीदी। उन्होंने कहा कि उस समय यह जमीन कृषि उपयोग में थी। इसके बाद वेस्टर्न भोपाल बायपास की योजना सामने आई और आगे चलकर इस क्षेत्र को बायपास परियोजना से जोड़ा गया।

कांग्रेस नेता ने खासतौर पर जून 2024 में जमीन का लैंड यूज कृषि से आवासीय किए जाने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि बायपास के एक तरफ की जमीन आज भी कृषि उपयोग में है, जबकि अधिकारियों से जुड़ी जमीन का उपयोग आवासीय कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जमीन खरीद, बायपास के एलाइनमेंट और लैंड यूज परिवर्तन का यह पूरा घटनाक्रम कई सवाल खड़े करता है।

जांच की मांग

उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से यह सवाल भी किया है कि अगर नियम और प्रक्रियाएं सभी के लिए समान हैं तो आम लोगों और अधिकारियों से जुड़े मामलों में अलग-अलग स्थिति क्यों दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा है कि सरकार को इन सवालों का जवाब देकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

कांग्रेस नेता ने कहा कि यह सिर्फ जमीन खरीदने का मामला नहीं है, बल्कि इससे जुड़े फैसलों के क्रम को भी देखा जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि जमीन खरीद के समय बायपास को लेकर क्या स्थिति थी और बाद में हुए बदलाव किस प्रक्रिया के तहत किए गए।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: भारतीय सरजमीं पर फिर नहीं हुआ वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू, पहले टी20 में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का आगाज हो चुका है. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्डेडियम में खेला जा रहा है. मैच में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. इस मुकाबले में 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग XI में मौका नहीं दिया है. Tue, 6 Oct 2026 18:39:37 +0530

  Videos
See all

Rashtravad | Congress Protest: मोदी-शाह-ज्ञानेश, राहुल का सड़क पर 'क्लेश' ? | SIR | Hindi Debate #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T13:15:22+00:00

Rahul Gandhi | प्रदर्शन के बीच बैरियर पर चढ़े राहुल गांधी... #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T13:13:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers