5 बल्लेबाज, जिन्होंने जीता सबसे ज्यादा मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड, कोहली से कितने पीछे है शुभमन गिल?
cricket records: भारतीय क्रिकेट इतिहास पर नजर डाले तो टॉप क्लास बल्लेबाजों की एक लंबी फेहरिस्त नजर आएगी जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना वर्चस्व बनाया और उनके द्वारा जीता गया मैन ऑफ द सीरीज की गिनतती सारी कहानी बयां भी कर देती है. भारत के लिए ये अवार्ड जीतने वाले टॉप 7 खिलाड़ियों में 6 बल्लेबाज है इससे आप अंदाजा लगा सकते है कि शुभमन गिल के आगे कई बड़े नाम है जिन्होंने अपने काम के दम पर मैन आफ द सीरीज अवार्ड कई बार जीता है.
भारतीय क्रू वाले जहाज पर रूस ने दनादन दाग दिए ड्रोन, तुरंत एक्शन में आया MEA
भारत ने ब्लैक सी में कमर्शियल जहाज़ MV ROYAD MAMMADOV पर हुए हमले की निंदा की। इस हमले में दो विदेशी नाविकों की मौत हो गई और भारतीय नागरिकों समेत क्रू के कुछ सदस्य घायल हो गए। तुर्की के मालिकाना हक वाले इस सिविलियन कार्गो जहाज़ पर ब्लैक सी में एक रूसी ड्रोन से हमला हुआ था। विदेश मंत्रालय (MEA) के मुताबिक, जहाज़ के क्रू में शामिल तीनों भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हम ब्लैक सी में MV ROYAD MAMMADOV पर हुए हमले की निंदा करते हैं, जिसमें दो विदेशी नाविकों की मौत हो गई और भारतीय नागरिकों समेत क्रू के कुछ सदस्य घायल हो गए। घायल लोगों को रोमानियाई अधिकारियों ने बचा लिया है और उनका इलाज चल रहा है। जहाज़ के क्रू में शामिल तीनों भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं। हम इस घटना में तेज़ी से कार्रवाई करने के लिए रोमानियाई अधिकारियों का धन्यवाद करते हैं।
इसे भी पढ़ें: Houthi Drone Attack से Saudi Aramco के ठिकानों पर लगी भीषण आग, प्रवक्ता Yahya Saree का दावा
हमलों पर भारत ने 'गहरी चिंता' जताई
विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा कि भारत कमर्शियल शिपिंग और समुद्री कर्मचारियों पर होने वाले हमलों को लेकर बहुत चिंतित है। मंत्रालय ने कहा कि इंटरनेशनल वॉटरवेज़ (अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों) में जहाजों को निशाना बनाने से "दुनिया भर में व्यापार और लोगों की भलाई पर बुरा असर पड़ रहा है। मंत्रालय ने आगे कहा हम जारी संघर्षों को खत्म करने के लिए बातचीत और कूटनीति की अपील करते रहते हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया कि सितंबर 2026 में, भारत और लाइबेरिया ने UN जनरल असेंबली में 25 देशों का एक ग्रुप ग्रुप ऑफ़ फ्रेंड्स ऑन सेफ्टी एंड सिक्योरिटी ऑफ़ शिपिंग एंड सीफ़ेयरर्स" शुरू किया था। इसका मकसद मर्चेंट क्रू और कमर्शियल शिपिंग को टारगेट करके किए जाने वाले हमलों से बचाना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना था। ब्लैक सी (काला सागर) ग्लोबल ट्रेड का एक अहम और संवेदनशील हिस्सा है। रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष की वजह से कमर्शियल शिपिंग और पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले बढ़ रहे हैं, जिससे यहां व्यापार में भारी रुकावट आ रही है।
इसे भी पढ़ें: Houthi विद्रोहियों का Saudi Arabia पर मिसाइल स्ट्राइक, Riyadh Airport और Aramco निशाना
होर्मुज में 11 भारतीय क्रू मेंबर घायल
इससे पहले, विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया कि ओमान के तट के पास होरमुज़ जलडमरूमध्य से गुज़रते समय पनामा के झंडे वाले कमर्शियल जहाज़ MT On Peace पर एक प्रोजेक्टाइल (मिसाइल या रॉकेट जैसा हथियार) से हमला हुआ, जिसमें 12 क्रू मेंबर घायल हो गए; इनमें 11 भारतीय नाविक शामिल थे। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि घायल क्रू मेंबर को ओमान के अधिकारियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया और उनका इलाज ओमान के खसाब में चल रहा है। कुल क्रू मेंबर में से 17 भारतीय नागरिक थे। विदेश मंत्रालय ने कहा 12 क्रू मेंबर घायल हुए हैं, जिनमें 11 भारतीय नागरिक शामिल हैं। भारत ने कमर्शियल जहाज़ पर हुए हमले की निंदा की। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम आज ओमान के तट के पास पनामा के झंडे वाले कमर्शियल जहाज़ 'MT On Peace' (IMO 9893204) पर हुए हमले की निंदा करते हैं। होरमुज़ जलडमरूमध्य से गुज़रते समय इस जहाज़ पर एक प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया था। मंत्रालय ने कहा कि इस इलाके में जहाज़ों पर लगातार हो रहे हमले भारत के लिए गहरी चिंता का विषय हैं। मंत्रालय ने कहा, "हम इस इलाके में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए ऐसे हमलों को तुरंत रोकने की अपनी मांग दोहराते हैं।
Statement on the attack on MV Royad Mammadov ⬇️ ???? https://t.co/3YJa6zd5ld https://t.co/OBBQS2LOj0
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) October 6, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
prabhasakshi








