पॉकेट मनी की उम्र में लाखों का टर्नओवर! अभिषेक ने 'जुगाड़ तंत्र' से मशरूम को बनाया नया स्टार्टअप मॉडल
Success Business Idea: आज के दौर में जहां युवा सरकारी नौकरी के पीछे भाग रहे हैं. वहीं सारण जिले के एकमा (ऐकारी) के रहने वाले अभिषेक सिंह ने खेती को मुनाफे का जरिया बनाकर मिसाल पेश की है. इंटर पास करने के बाद ग्रेजुएशन की तैयारी कर रहे अभिषेक ने अपने बड़े भाई (जो रेलवे में कार्यरत हैं) की प्रेरणा से मशरूम उत्पादन शुरू किया है. अभिषेक की सफलता का सबसे बड़ा राज उनका 'जुगाड़ू सिस्टम' है. महंगे इंफ्रास्ट्रक्चर के बजाय उन्होंने बांस-बल्ले के मचान तैयार कर लागत को न्यूनतम कर दिया. वर्तमान में अभिषेक रोजाना 1 क्विंटल मशरूम बेच रहे हैं. जिसकी बाजार दर ₹190 प्रति किलो है. यानी वे प्रतिदिन लगभग ₹19,000 का कारोबार कर रहे हैं. खास बात यह है कि इस स्टार्टअप से उन्होंने चार स्थानीय लोगों को रोजगार भी दिया है. अभिषेक का कहना है कि जिनके पास खेती के लिए जमीन नहीं है, वे भी कम बजट और बंद कमरों में मशरूम उगाकर तगड़ी कमाई कर सकते हैं. यह मॉडल अब जिले के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का केंद्र बन गया है.
राहुल गांधी ने जिस किताब का दिया था हवाला... देखें क्या कह चुके हैं जनरल नरवणे?
संसद में राहुल गांधी के बयान को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. राहुल गांधी ने एक ऐसी किताब का हवाला दिया, जो अभी तक प्रकाशित नहीं हुई है. उन्होंने पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की किताब के कुछ अंशों का जिक्र किया, जिस पर सत्ता पक्ष ने आपत्ति जताई. इस बीच जनरल नरवणे का पुराना बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने साफ कहा था कि चीन ने भारत की एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं किया है. उन्होंने यह भी कहा था कि भारत ने कोई इलाका नहीं खोया है और सेना आज भी वहीं तैनात है, जहां पहले थी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




















