Responsive Scrollable Menu

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20I में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11, ओपनिंग पर रहेगी सभी की नजरें

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे के बाद अब टी20 सीरीज का रोमांच शुरू होने जा रहा है. वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम करने के बाद, भारतीय क्रिकेट टीम कैरेबियाई चुनौती के खिलाफ 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार है. इस सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां श्रेयस अय्यर टीम इंडिया की कप्तानी संभालेंगे और तिलक वर्मा उपकप्तान की भूमिका में होंगे, तो चलिए जानते हैं कि लखनऊ की धीमी और टर्न लेती पिच पर वेस्टइंडीज के पावर-हिटर्स को रोकने के लिए कप्तान अय्यर किस प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतर सकते हैं.

अभिषेक के साथ वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है ओपनिंग का मौका

भारतीय टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाने का जिम्मा बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर रहेगा. वहीं दूसरे ओपनर के तौर पर वैभव सूर्यवंशी को आजमाया जा सकता है. हालांकि, टीम में संजू सैमसन के रूप में एक और बड़ा विकल्प मौजूद है. अगर संजू को प्लेइंग 11 में शामिल किया जाता है तो वैभव को इंतजार करना होगा, लेकिन अगर वैभव को मौका मिलता है तो संजू बेंच पर नजर आ सकते हैं. अब देखना होगा कि लखनऊ की इस पिच के लिए टीम मैनेजमेंट किस रणनीति को चुनता है.

श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा संभालेंगे मोर्चा

संजू सैमसन को मौका न मिलने की स्थिति में ईशान किशन का नंबर-3 पर खेलना तय माना जा रहा है. ईशान न सिर्फ पारी को गहराई दे सकते हैं बल्कि जरूरत पड़ने पर तेजी से रन बनाने का दम भी रखते हैं. मिडिल ऑर्डर में उनके बाद नंबर-4 पर कप्तान श्रेयस अय्यर खुद बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे, जबकि नंबर-5 का जिम्मा उपकप्तान तिलक वर्मा के पास रहेगा. तिलक की स्पिन खेलने की बेहतरीन तकनीक इकाना की धीमी और टर्न लेती पिच पर भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ साबित हो सकती है. 

ऑलराउंडर्स की भूमिका में होंगे शिवम दुबे और नितीश रेड्डी

भारत का लोअर मिडिल ऑर्डर ऑलराउंडर्स की मौजूदगी से बेहद मजबूत नजर आ रहा है. छठे नंबर पर शिवम दुबे की मौजूदगी विरोधी टीम के लिए बड़ा खतरा है, जो अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से अकेले दम पर मैच का रुख बदल सकते हैं. इसके अलावा, तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के तौर पर नितीश कुमार रेड्डी को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है, जो गेंद और बल्ले दोनों से टीम को शानदार संतुलन प्रदान करते हैं.

कुलदीप यादव को मिल सकता है मौका 

लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से काली मिट्टी की बनी है, जो स्पिन गेंदबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है. ऐसे में भारतीय टीम यहां 2 मुख्य स्पिनर्स के साथ उतर सकती है, जिसमें अक्षर पटेल नंबर 7 या 8 पर आकर बल्लेबाजी को मजबूती देंगे और साथ ही किफायती गेंदबाजी भी करेंगे. जबकि कुलदीप यादव अपनी जादुई फिरकी से मिडिल ओवर्स में कैरेबियाई बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर करेंगे.

वहीं, तेज गेंदबाजी की कमान अर्शदीप सिंह संभालते नजर आ सकते हैं, जो शुरुआती स्विंग और आखिरी ओवर्स में सटीक यॉर्कर फेंकने के लिए जाने जाते हैं. उनका साथ देने के लिए भारत के सबसे तेज गेंदबाज मयंक यादव को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है, जो अपनी रफ्तार से वेस्टइंडीज के पावर-हिटर्स के होश उड़ाने का दम रखती है.

पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव

भारतीय क्रिकेट टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव.

यह भी पढ़ें:  T20 सीरीज से पहले ICC ने भारत और वेस्टइंडीज की टीम पर ठोका जुर्माना, जानिए क्यों सुनाई सजा?

Continue reading on the app

एशियन गेम्स 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने किया वो कारनामा, जो आज तक नहीं कर पाया कोई भारतीय

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया. टीम इंडिया के साथ ही 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने भी गोल्ड मेडल जीत लिया. इसी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया. जी हां, वह एशियन गेम्स में सबसे कम उम्र में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले ये रिकॉर्ड सौरव चौधरी के नाम पर दर्ज था, जिन्होंने 2018 के जकार्ता एशियन गेम्स में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 16 साल, 3 महीने और 9 दिन की उम्र में स्वर्ण पदक जीता था.

Continue reading on the app

  Sports

Naman Dhir ने T20 Debut पर लिए 3 विकेट, बोले- अब बल्ले से मौके का इंतजार

 वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार पदार्पण करने वाले भारत के ऑलराउंडर नमन धीर अपनी गेंदबाजी से योगदान देकर खुश थे, हालांकि वह अब भी बल्ले से मौके का इंतजार कर रहे हैं जो उनकी मजबूती है। अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय पदार्पण पर नमन ने ऑफ-स्पिन गेंदबाजी से 31 रन देकर तीन विकेट के प्रभावशाली आंकड़े दर्ज किए और भारत को वेस्टइंडीज को 171 रन पर समेटने में मदद की। 

भारत ने कप्तान श्रेयस अय्यर के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक (43 गेंदों पर नाबाद 102) की बदौलत 14.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। नमन ने मंगलवार को यहां मैच के बाद प्रेस कांफ्रेस में कहा, ‘‘मैं अब भी बल्लेबाजी में अपने मौके का इंतजार कर रहा हूं और अगर मुझे बल्ले से मौका मिलता है तो मुझे खुशी होगी। लेकिन मैं खुश हूं कि मैं गेंद से योगदान दे सका और टीम जीत गई। 

’’ नमन ने कहा कि इकाना स्टेडियम की पिच ने सुनिश्चित किया कि स्पिनरों के लिए गेंद थोड़ी धीमी गति से करनी पड़े। उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रूप से आज मुझे जो पहला विकेट मिला, वह मेरे लिए एक उपलब्धि थी, लेकिन साथ ही यह सब अपनी योजनाओं को अमल में लाने के बारे में है।

 विकेट की मांग थी कि मैं गेंद थोड़ी धीमी गति से करूं जो अंत में कारगर साबित हुई। ’’ नमन ने कहा, ‘‘मैं काफी लंबे समय से गेंदबाजी कर रहा हूं, ऐसा नहीं है कि मैंने अभी शुरुआत की है। आईपीएल में, आप मुझे कम गेंदबाजी करते हुए देखते हैं क्योंकि ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम है, लेकिन ऐसा नहीं है कि मैं गेंदबाजी नहीं कर रहा हूं। भविष्य में मैं गेंद के साथ अच्छा प्रदर्शन करता रहूंगा।

Wed, 07 Oct 2026 14:19:00 +0530

  Videos
See all

Saudi-Houthi War Breaking LIVE: पाक ने भेजे 25000 सैनिक, बिछी लाशें? | Pakistan | Munir | Yemen #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T08:53:39+00:00

मौत करीब थी लेकिन छू नहीं पाई..Viral Video #trending #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T09:05:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers