Responsive Scrollable Menu

बेहतरीन नेतृत्व, विष्णु अवतार...प्रधानमंत्री मोदी की 25 साल की जनसेवा पर दुनियाभर के नेताओं ने क्या-क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुधवार को दुनिया भर के नेताओं से बधाई संदेश मिले, क्योंकि उन्होंने सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे कर लिए हैं। कई वैश्विक नेताओं ने उनके राजनीतिक नेतृत्व और भारत के विकास में उनके योगदान की तारीफ़ की। दुनिया भर के नेताओं ने भारत की तरक्की में मोदी की भूमिका और ग्लोबल स्तर पर देश की स्थिति को मज़बूत करने की उनकी कोशिशों की तारीफ़ की। पीएम मोदी ने सबसे पहले 7 अक्टूबर, 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर पद संभाला था। वह मई 2014 तक इस पद पर रहे, जब वह भारत के प्रधानमंत्री बने। तब से, उन्होंने लगातार तीन कार्यकाल तक केंद्र सरकार का नेतृत्व किया है और सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे किए हैं।

इसे भी पढ़ें: Narendra Modi के 25 साल गरीबों के कल्याण और भारत के गौरव को समर्पित: Amit Shah
उत्कृष्ट राजनीतिक नेतृत्व: जापानी प्रधानमंत्री


जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी और भारत के विकास और अंतरराष्ट्रीय समुदाय में उसकी प्रतिष्ठा में उनके योगदान की सराहना की। एक्स पर एक पोस्ट में तकाइची ने लिखा, आज, प्रधानमंत्री मोदी के मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यकाल की 25वीं वर्षगांठ पर, मैं उन्हें दिल से बधाई देती हूँ। कई सालों से आपने खुद को भारतीय समाज और देश के विकास के लिए समर्पित किया है और 2001 से मुख्यमंत्री के तौर पर लंबे समय तक बेहतरीन राजनीतिक नेतृत्व दिखाया है। भारत के विकास को आगे बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय समुदाय में देश का मान बढ़ाने में आपकी उपलब्धियों के लिए मैं आपके प्रति गहरा सम्मान व्यक्त करती हूँ। 

इसे भी पढ़ें: PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर पुष्कर सिंह धामी ने की विशेष पूजा
हमारे दौर के अवतार: भूटान के प्रधानमंत्री


भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और सेवा की सराहना करते हुए उन्हें भगवान विष्णु का अवतार और बड़े भाई बताया। उन्होंने लिखा मैंने अपने कार्यकाल के दौरान उनके सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। और मैंने उनसे कहा कि वे हमेशा मेरे बड़े भाई रहेंगे—सिर्फ इसलिए नहीं कि वे उम्र में बड़े हैं, बल्कि इसलिए भी कि उन्होंने मेरे साथ वैसा ही स्नेह दिखाया जैसा एक बड़ा भाई अपने छोटे भाई के प्रति रखता है। उन्होंने आगे कहा फिर मैंने उनसे एक और बात कही: मैंने उन्हें भगवान विष्णु के अवतार के रूप में देखा। मैंने उन्हें बताया कि हमारे इस इलाके में, ज्ञानी और नेक शासकों को लंबे समय से इसी रूप में देखा जाता रहा है। 
डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूज़वेल्ट स्केरिट ने कहा मैं डोमिनिका के साथ आपकी दोस्ती और हमारे लोगों के प्रति दिखाई गई उदारता के लिए आपकी तारीफ़ करना चाहता हूँ। मैं हमारे देशों के बीच के रिश्ते को बहुत अहम मानता हूँ और आने वाले सालों में इसे और मज़बूत करने की उम्मीद करता हूँ।

Continue reading on the app

Black Sea में मालवाहक जहाज पर हमले के बाद सुरक्षित निकाले गए 3 भारतीय नागरिक

लंदन, सात अक्टूबर काला सागर में रूसी ड्रोन हमले के बाद तुर्किये के स्वामित्व वाले मालवाहक जहाज से बचाए गए तीन भारतीय नागरिकों की हालत ‘‘स्थिर’’ है और उन्हें रोमानिया से ‘‘सुरक्षित और जल्द रवाना’’ होने के लिए हर आवश्यक सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया गया है। भारतीय मिशन ने यह जानकारी दी। रोमानिया में भारतीय दूतावास के एक प्रतिनिधि ने मंगलवार को ‘एमवी रोयाद ममादोव’ से बचाए गए तीनों भारतीयों से मुलाकात की।

दूतावास ने बताया कि इनमें से दो नागरिक एक होटल में ठहरे हुए हैं, जबकि तीसरे का कॉन्स्टांता स्थित काउंटी अस्पताल में इलाज चल रहा है। भारतीय मिशन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘तीनों की हालत स्थिर है।’’ तीनों भारतीय नागरिकों को सोमवार को बचाया गया था। दूतावास ने मंगलवार को कहा, ‘‘दूतावास ने उन्हें रोमानिया से सुरक्षित और जल्द रवाना होने के लिए हर आवश्यक सहायता और सहयोग का आश्वासन दिया।

मोबाइल फोन समेत जरूरी सामान शिपिंग कंपनी के स्थानीय एजेंट के माध्यम से उपलब्ध कराया गया, जबकि स्थानीय भारतीय रेस्तरां से भारतीय भोजन की व्यवस्था की गई।’’ दूतावास ने बताया कि प्रतिनिधि ने आगे की सहायता के समन्वय के लिए स्थानीय पुलिस अधिकारियों, शिपिंग कंपनी के एजेंट और घायल भारतीय का इलाज कर रहे डॉक्टरों से भी मुलाकात की। ‘एमवी रोयाद ममादोव’ पर इस सप्ताह की शुरुआत में काला सागर में हमला किया गया था। इस हमले में कम से कम दो विदेशी नाविकों की मौत हो गई और चालक दल के कई सदस्य घायल हुए।

मारे गए लोगों की राष्ट्रीयता की तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी। रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच काला सागर लगातार व्यवधान का एक प्रमुख क्षेत्र बना हुआ है। यहां हुए हमलों से वाणिज्यिक जहाजों की आवाजाही और बंदरगाहों का बुनियादी ढांचा प्रभावित हुआ है।

विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में हमले की निंदा करते हुए कहा कि वह ‘‘वाणिज्यिक जहाजों और नाविकों पर होने वाले इन हमलों को लेकर गंभीर रूप से चिंतित है।’’ बयान में कहा गया है, ‘‘घायलों को रोमानिया के अधिकारियों ने बचा लिया है और उन्हें चिकित्सकीय सहायता दी जा रही है। जहाज के चालक दल का हिस्सा रहे तीन भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं। हम इस घटना में रोमानियाई अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई के लिए उनका धन्यवाद करते हैं।’’ विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘हम जारी संघर्षों को समाप्त करने के लिए संवाद और कूटनीति का आह्वान करते रहेंगे।

Continue reading on the app

  Sports

Naman Dhir ने T20 Debut पर लिए 3 विकेट, बोले- अब बल्ले से मौके का इंतजार

 वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार पदार्पण करने वाले भारत के ऑलराउंडर नमन धीर अपनी गेंदबाजी से योगदान देकर खुश थे, हालांकि वह अब भी बल्ले से मौके का इंतजार कर रहे हैं जो उनकी मजबूती है। अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय पदार्पण पर नमन ने ऑफ-स्पिन गेंदबाजी से 31 रन देकर तीन विकेट के प्रभावशाली आंकड़े दर्ज किए और भारत को वेस्टइंडीज को 171 रन पर समेटने में मदद की। 

भारत ने कप्तान श्रेयस अय्यर के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक (43 गेंदों पर नाबाद 102) की बदौलत 14.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। नमन ने मंगलवार को यहां मैच के बाद प्रेस कांफ्रेस में कहा, ‘‘मैं अब भी बल्लेबाजी में अपने मौके का इंतजार कर रहा हूं और अगर मुझे बल्ले से मौका मिलता है तो मुझे खुशी होगी। लेकिन मैं खुश हूं कि मैं गेंद से योगदान दे सका और टीम जीत गई। 

’’ नमन ने कहा कि इकाना स्टेडियम की पिच ने सुनिश्चित किया कि स्पिनरों के लिए गेंद थोड़ी धीमी गति से करनी पड़े। उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रूप से आज मुझे जो पहला विकेट मिला, वह मेरे लिए एक उपलब्धि थी, लेकिन साथ ही यह सब अपनी योजनाओं को अमल में लाने के बारे में है।

 विकेट की मांग थी कि मैं गेंद थोड़ी धीमी गति से करूं जो अंत में कारगर साबित हुई। ’’ नमन ने कहा, ‘‘मैं काफी लंबे समय से गेंदबाजी कर रहा हूं, ऐसा नहीं है कि मैंने अभी शुरुआत की है। आईपीएल में, आप मुझे कम गेंदबाजी करते हुए देखते हैं क्योंकि ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम है, लेकिन ऐसा नहीं है कि मैं गेंदबाजी नहीं कर रहा हूं। भविष्य में मैं गेंद के साथ अच्छा प्रदर्शन करता रहूंगा।

Wed, 07 Oct 2026 14:19:00 +0530

  Videos
See all

Saudi-Houthi War Breaking LIVE: पाक ने भेजे 25000 सैनिक, बिछी लाशें? | Pakistan | Munir | Yemen #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T08:53:39+00:00

UP News: Vrindavan गुरुकुल में आखिर क्या हुआ? 12 फीट गहरे टैंक में उतरे 5 छात्र, 4 की मौत #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T08:53:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers