Responsive Scrollable Menu

एशियन गेम्स 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने किया वो कारनामा, जो आज तक नहीं कर पाया कोई भारतीय

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया. टीम इंडिया के साथ ही 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने भी गोल्ड मेडल जीत लिया. इसी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया. जी हां, वह एशियन गेम्स में सबसे कम उम्र में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले ये रिकॉर्ड सौरव चौधरी के नाम पर दर्ज था, जिन्होंने 2018 के जकार्ता एशियन गेम्स में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 16 साल, 3 महीने और 9 दिन की उम्र में स्वर्ण पदक जीता था.

Continue reading on the app

सुप्रीम कोर्ट ने एक्टर राजपाल से कहा-आपकी जगह जेल में:घमंड को सही जगह दिखानी होगी, पता होना चाहिए कब मुंह खोलना है

चेक बाउंस के सात मामलों में दोषी एक्टर राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट के आदेश के बावजूद 5 करोड़ नहीं जमा करने पर जस्टिस जॉयमाल्य बागची नाराज हो गए। उन्होंने कहा, "इस घमंड को सही जगह दिखानी होगी। आपको पता होना चाहिए कि कब मुंह खोलना है। आपकी जगह जेल में है।" सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव को आखिरी मौका देते हुए मंगलवार (6 अक्टूबर) तक पैसे जमा करने का आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 7 अक्टूबर को होगी। कोर्ट ने इससे पहले 15 सितंबर को भी उन्हें भुगतान के लिए समय दिया था। कोर्ट रूम LIVE… CJI सूर्यकांत: आपने 15 सितंबर को दिए गए आदेश का पालन क्यों नहीं किया? आपको रकम जमा करने के लिए पर्याप्त समय दिया गया था। राजपाल यादव के वकील: बैंक में डिमांड ड्राफ्ट की प्रक्रिया चल रही है। 50 लाख रुपए का डिमांड ड्राफ्ट तैयार है। कोर्ट: क्या यह डिमांड ड्राफ्ट असली है? हमें इसकी जानकारी नहीं है। राजपाल यादव के वकील: डिमांड ड्राफ्ट बैंक में है और उसे प्रोसेस किया जा रहा है। शिकायतकर्ता के वकील: ये फिल्म अभिनेता हैं और यहां भी एक्टिंग कर रहे हैं। उन्हें अदालत की गरिमा का सम्मान नहीं है। राजपाल यादव के वकील: शिकायतकर्ता गरीब नहीं हैं। जस्टिस जॉयमाल्या बागची: वे आपसे ज्यादा अमीर हो सकते हैं, लेकिन जितनी रकम आपने उनसे ली है, उस हद तक वे गरीब हैं। इस अहंकार को सही जगह दिखाना होगा। आपको पता होना चाहिए कि कब मुंह खोलना है। आपकी जगह जेल में है। कोर्ट में 50 लाख का डिमांड ड्राफ्ट दिखाया सुनवाई के दौरान राजपाल यादव की ओर से 50 लाख रुपए के डिमांड ड्राफ्ट की कॉपी पेश की गई। उनके वकील ने बताया, ड्राफ्ट बैंक में प्रोसेस हो रहा है। इस पर बेंच ने कहा, उसे अभी यह भी नहीं पता कि ड्राफ्ट वास्तविक है या नहीं। कोर्ट ने यह भी कहा कि राजपाल यादव को 5 अक्टूबर तक 5 करोड़ रुपए जमा करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसका पालन नहीं किया। शिकायतकर्ता की ओर से पेश वकील ने राजपाल यादव के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि अभिनेता कोर्ट में भी 'एक्टिंग' कर रहे हैं। जब राजपाल यादव के वकील ने कहा कि शिकायतकर्ता गरीब नहीं हैं, तो जस्टिस बागची ने जवाब दिया कि वे भले ही ज्यादा अमीर हों, लेकिन जिस रकम से उन्हें नुकसान हुआ है, उस हद तक वे गरीब हैं। 2010 में फिल्म के लिए लिया था 5 करोड़ का फंड यह मामला करीब 16 साल पुराना है। शिकायतकर्ता कंपनी के मुताबिक, 2010 में राजपाल यादव को उनकी फिल्म 'अता पता लापता' के लिए करीब 5 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद दी गई थी। फिल्म के निर्देशन और निर्माण से जुड़े राजपाल यादव पर रकम लौटाने की जिम्मेदारी थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौते हुए और भुगतान के लिए चेक जारी किए गए, लेकिन उनमें से सात चेक बाउंस हो गए। दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाई थी 3 महीने की सजा मामले में राजपाल यादव को दोषी ठहराया गया था। जुलाई 2026 में दिल्ली हाईकोर्ट ने सातों मामलों में उनकी सजा बरकरार रखते हुए तीन महीने की जेल की सजा सुनाई थी। सभी सजाएं एक साथ चलने का आदेश दिया गया था। इसके बाद राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी। सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर में उन्हें सरेंडर करने से अंतरिम राहत दी थी, लेकिन इसके लिए भुगतान की शर्त रखी थी। 15 सितंबर को कोर्ट ने उन्हें रकम जमा करने के लिए अतिरिक्त समय दिया था। अब भुगतान की शर्त पूरी नहीं होने पर कोर्ट ने उन्हें आखिरी मौका दिया है। ******************** यह खबर भी पढ़िए:- भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर 1000 का जुर्माना:पत्नी से तलाक केस में कोर्ट नहीं पहुंचे; ज्योति सिंह ने मांगी है 10 करोड़ की एलिमनी भोजपुरी के पावर स्टार और बीजेपी एमएलसी पवन सिंह पर कोर्ट ने 1 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। मामला पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक और गुजारा भत्ता से जुड़ा है। दरअसल, यूपी के बलिया की पारिवारिक अदालत में गुजारा भत्ता से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान पवन सिंह पेश नहीं हुए। इस पर कोर्ट ने उन पर 1 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 5 अक्टूबर की तारीख तय की है। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

Bhuvneshwar Kumar की चार साल बाद भारतीय T20I टीम में वापसी, Suresh Raina ने जताई खुशी

भारत के पूर्व बल्लेबाज़ सुरेश रैना ने तेज़ गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार की चार साल बाद भारतीय T20I टीम में वापसी का स्वागत किया और उनकी अनुशासन, कड़ी मेहनत और मज़बूती की तारीफ़ की। रैना ने इस वापसी को पूरी तरह से सही ठहराया। उन्होंने उत्तर प्रदेश से IPL और फिर नेशनल टीम तक भुवनेश्वर के सफ़र को हिम्मत और लगन की एक प्रेरणादायक मिसाल बताया और कहा कि यह इस बात की याद दिलाता है कि लगातार कड़ी मेहनत का फल ज़रूर मिलता है।

इसे भी पढ़ें: 'इतिहास आपको बेहतर नजरिए से देखेगा', Ajit Agarkar के इस्तीफे पर Gautam Gambhir का आलोचकों को करारा जवाब, लिखा इमोशनल पोस्ट

एडिलेड में इंग्लैंड के खिलाफ 2022 T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के बाद से भुवनेश्वर का भारतीय करियर रुका हुआ था। लगभग चार साल बाद, IPL में लगातार अच्छा प्रदर्शन करके 36 साल के इस खिलाड़ी ने नेशनल टीम में लंबे समय से प्रतीक्षित वापसी की है। रैना ने X पर एक पोस्ट में लिखा, "वापसी पर स्वागत है, भुवी! भारत के सबसे बेहतरीन और कुशल गेंदबाज़ों में से एक को फिर से पहचान मिलते देखकर बहुत खुशी हो रही है। इतने सालों में उन्होंने जो अनुशासन, कड़ी मेहनत और हिम्मत दिखाई है, वह वाकई प्रेरणादायक है। उत्तर प्रदेश से IPL और अब भारतीय T20 टीम में वापसी - यह वापसी पूरी तरह से उनके हक में है। भुवनेश्वर कुमार , ऐसे ही प्रेरित करते रहें। आपका सफ़र इस बात की याद दिलाता है कि कड़ी मेहनत का फल हमेशा मिलता है।

36 साल के इस खिलाड़ी ने आखिरी बार 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। कुमार ने सभी फॉर्मेट में कुल 229 मैच खेले हैं और 29.50 के शानदार औसत से 294 विकेट लिए हैं, जिसमें सात बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा भी शामिल है। इस दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर से पांच T20I मैचों के साथ होगी। इसके बाद पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Harmanpreet Kaur ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ी, Smriti Mandhana संभालेंगी कमान

भारत की T20I टीम: श्रेयस अय्यर [कप्तान], अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन [विकेटकीपर], वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन [विकेटकीपर], तिलक वर्मा [उप-कप्तान], अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव। 

Wed, 07 Oct 2026 15:34:00 +0530

  Videos
See all

Iran America War: Trump की धमकी के बीच ईरान की महिलाओं ने संभाले हथियार! | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T10:15:12+00:00

SIR से One Nation-One Election तक... हर Reform पर कांग्रेस का विरोध क्यों? | PM Modi | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T10:15:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers