Responsive Scrollable Menu

Naman Dhir ने T20 Debut पर लिए 3 विकेट, बोले- अब बल्ले से मौके का इंतजार

 वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार पदार्पण करने वाले भारत के ऑलराउंडर नमन धीर अपनी गेंदबाजी से योगदान देकर खुश थे, हालांकि वह अब भी बल्ले से मौके का इंतजार कर रहे हैं जो उनकी मजबूती है। अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय पदार्पण पर नमन ने ऑफ-स्पिन गेंदबाजी से 31 रन देकर तीन विकेट के प्रभावशाली आंकड़े दर्ज किए और भारत को वेस्टइंडीज को 171 रन पर समेटने में मदद की। 

भारत ने कप्तान श्रेयस अय्यर के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक (43 गेंदों पर नाबाद 102) की बदौलत 14.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। नमन ने मंगलवार को यहां मैच के बाद प्रेस कांफ्रेस में कहा, ‘‘मैं अब भी बल्लेबाजी में अपने मौके का इंतजार कर रहा हूं और अगर मुझे बल्ले से मौका मिलता है तो मुझे खुशी होगी। लेकिन मैं खुश हूं कि मैं गेंद से योगदान दे सका और टीम जीत गई। 

’’ नमन ने कहा कि इकाना स्टेडियम की पिच ने सुनिश्चित किया कि स्पिनरों के लिए गेंद थोड़ी धीमी गति से करनी पड़े। उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रूप से आज मुझे जो पहला विकेट मिला, वह मेरे लिए एक उपलब्धि थी, लेकिन साथ ही यह सब अपनी योजनाओं को अमल में लाने के बारे में है।

 विकेट की मांग थी कि मैं गेंद थोड़ी धीमी गति से करूं जो अंत में कारगर साबित हुई। ’’ नमन ने कहा, ‘‘मैं काफी लंबे समय से गेंदबाजी कर रहा हूं, ऐसा नहीं है कि मैंने अभी शुरुआत की है। आईपीएल में, आप मुझे कम गेंदबाजी करते हुए देखते हैं क्योंकि ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम है, लेकिन ऐसा नहीं है कि मैं गेंदबाजी नहीं कर रहा हूं। भविष्य में मैं गेंद के साथ अच्छा प्रदर्शन करता रहूंगा।

Continue reading on the app

गुजरात में 'शुद्धिकरण' के नाम पर महिला के साथ हैवानियत, मारपीट और यौन उत्पीड़न के आरोप में 9 गिरफ्तार

गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में एक विवाहित महिला के साथ मारपीट, अवैध रूप से बंधक बनाकर रखने और सामूहिक बलात्कार के आरोप में दो महिलाओं सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह घटना एक कथित "शुद्धिकरण" अनुष्ठान के दौरान हुई, जिसमें महिला के किसी अन्य पुरुष के साथ संबंध होने का आरोप था. घटना के वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर प्रसारित किए गए. यह मामला तब सामने आया जब महिला के साथ हिंसा और अपमान किए जाने के वीडियो ऑनलाइन सामने आए.

महिला का पता लगाने के लिए कई पुलिस की टीमें तैनात

पुलिस ने बताया कि महिला ने शुरू में उनसे संपर्क नहीं किया था लेकिन समुदाय के सदस्यों से मिली जानकारी के बाद अधिकारियों ने कार्रवाई की और उसकी तलाश शुरू कर दी. सुरेंद्रनगर एसपी प्रेमसुख देलू ने कहा कि वीडियो की जानकारी मिलने के बाद महिला का पता लगाने के लिए कई पुलिस टीमों को तैनात किया गया था. अंततः महिला का पता लगा लिया गया और उसे पुलिस स्टेशन लाया गया, जहां उसका बयान दर्ज किया गया और उसे सुरक्षा प्रदान की गई. पुलिस शिकायत के अनुसार, महिला अपने पति को छोड़कर किसी दूसरे व्यक्ति के साथ रहने चली गई थी. उसके पति और रिश्तेदारों ने उसका पता लगाया और उसे एक घर में ले आए, जहां उसे ताले और जंजीरों से बांधकर रखा गया था. वह बाद में भाग निकली लेकिन आरोपियों ने उसे फिर से पकड़ लिया और रस्सियों से एक पेड़ से बांध दिया.

ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: उत्तर प्रदेश में 20 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों के बदले गए पुलिस अधीक्षक

महिला के साथ खई लोगों ने किया यौन उत्पीड़न

आरोपी ने महिला और उसके साथ रह रहे पुरुष को "शुद्धिकरण" अनुष्ठान करने के नाम पर शारीरिक उत्पीड़न और अपमान का शिकार बनाया. पुलिस ने बताया कि महिला के साथ कई लोगों ने यौन उत्पीड़न किया और इस पूरी घटना को एक मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया गया. बाद में ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पुलिस उन परिस्थितियों की भी जांच कर रही है जिनमें ये रिकॉर्डिंग बनाई गईं और प्रसारित की गईं. पुलिस इंस्पेक्टर आरएम संगदा ने कहा कि वीडियो रिकॉर्ड करने और प्रसारित करने वालों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

पुलिस ने अपराध में सहायता करने या भाग लेने के आरोप में दो महिलाओं सहित सभी नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जांचकर्ता गिरफ्तार व्यक्तियों की पृष्ठभूमि और भूमिकाओं की भी जांच कर रहे हैं। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है.  

 

Continue reading on the app

  Sports

न्यूजीलैंड T20 सीरीज से भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में 4 साल बाद वापसी, मेरठ के क्रिकेट कोच और खिलाड़ियों ने कहा- देर आए दुरुस्त आए

Bhuvneshwar Kumar Comeback: मेरठ के स्टार स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 4 साल बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 मैच से भारतीय टीम में दमदार वापसी कर रहे हैं. उनकी इस वापसी पर मेरठ के युवा क्रिकेटरों और स्थानीय कोचों में जबरदस्त उत्साह है. खिलाड़ियों का मानना है कि यह फैसला भले ही देर से लिया गया, लेकिन आगामी 2027 वर्ल्ड कप के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा. भुवी आज भी युवाओं के बड़े प्रेरणास्रोत हैं. Wed, 7 Oct 2026 14:17:35 +0530

  Videos
See all

मौत करीब थी लेकिन छू नहीं पाई..Viral Video #trending #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T09:05:10+00:00

Saudi-Houthi War Breaking LIVE: पाक ने भेजे 25000 सैनिक, बिछी लाशें? | Pakistan | Munir | Yemen #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T08:53:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers