Responsive Scrollable Menu

भारत ने नेपाल और अफगानिस्तान के लिए बजट आवंटन बढ़ाया, बांग्लादेश के लिए राशि में कटौती

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय बजट 2026-27 में भारत ने अफगानिस्तान, मंगोलिया और नेपाल जैसे कई पड़ोसी देशों के लिए विकास सहायता के बजट में बढ़ोतरी की है, जबकि बांग्लादेश के लिए आवंटन में 60 करोड़ रुपये की कटौती की गई है।

भूटान के लिए भारत की वित्तीय सहायता बढ़ाकर 2,288.56 करोड़ रुपये कर दी गई है। अफगानिस्तान के लिए आवंटन को 100 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 150 करोड़ रुपये किया गया है, जिससे संकेत मिलता है कि वहां भारत की नई विकास परियोजनाएं प्रस्तावित हैं।

नेपाल के लिए 800 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो पिछले बजट से 100 करोड़ रुपये अधिक है। श्रीलंका के लिए 400 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो पिछले बजट में 300 करोड़ रुपये थे। मंगोलिया के लिए सहायता राशि में भी वृद्धि करते हुए इसे 5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 25 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

वहीं, बांग्लादेश के लिए वित्तीय सहायता को 120 करोड़ रुपये से घटाकर 60 करोड़ रुपये कर दिया गया है। मालदीव के लिए आवंटन 600 करोड़ रुपये से घटाकर 550 करोड़ रुपये किया गया है, जबकि म्यांमार के लिए सहायता 350 करोड़ रुपये से घटाकर 300 करोड़ रुपये कर दी गई है।

इसके अलावा, यूरेशियाई देशों के लिए भारत की वित्तीय सहायता घटाकर 38 करोड़ रुपये कर दी गई है, जबकि लैटिन अमेरिकी देशों के लिए सहायता बढ़ाकर 120 करोड़ रुपये कर दी गई है।

ताजा केंद्रीय बजट में विदेश मंत्रालय (एमईए) के कुल बजट में भी बढ़ोतरी की गई है। मंत्रालय का बजट 20,516.62 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 22,118.97 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

रविवार को संसद में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अर्थव्यवस्था को गति देने के साथ-साथ गरीबों, वंचितों और कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने के लिए तीन ‘कर्तव्यों’ का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि सरकार के ‘संकल्प’ को पूरा करने और यह बजट ‘कर्तव्य भवन’ में तैयार किए जाने के कारण, “हम तीन कर्तव्यों से प्रेरित हैं।”

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

ऑस्ट्रेलियन ओपन : झांग शुआई-मर्टेंस ने महिला युगल खिताब जीता

बीजिंग, 1 फरवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के कई फाइनल मैच 31 जनवरी को संपन्न हुए।

कजाकिस्तान की रायबाकिना ने शीर्ष वरीयता प्राप्त सबालेंका को 2-1 से हराकर अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन महिला एकल खिताब जीता।

चीन की अनुभवी खिलाड़ी झांग शुआई ने बेल्जियम की मर्टेंस के साथ जोड़ी बनाकर महिला युगल खिताब जीता।

महिला युगल में इस जीत के साथ झांग शुआई ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में एक और महिला युगल खिताब जीता है और यह उनका कुल मिलाकर तीसरा ग्रैंड स्लैम महिला युगल खिताब है।

इस जीत के साथ, मर्टेंस के महिला युगल में विश्व नंबर एक रैंकिंग हासिल करने की उम्मीद है।

ली शियाओहुई ने व्हीलचेयर एकल फाइनल सीधे सेटों में जीतकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम एकल खिताब हासिल किया।

1 फरवरी को इस साल के ऑस्ट्रेलियन ओपन का अंतिम दिन होगा, जिसमें पुरुष एकल खिताब के लिए जोकोविच का मुकाबला अल्काराज़ से होगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

PCB ने डर से मुंह छिपाया.... भारत के खिलाफ न खेलने पर क्या बोले पाकिस्तानी?

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उसे लेकर भारतीय प्रशंसक पाकिस्तान को घेर रहे हैं. हालांकि पाकिस्तानी फैंस का मानना इससे बिल्कुल अलग है. Mon, 2 Feb 2026 15:12:33 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi Lok Sabha Speec on Budget 2026 Live: India China Relations | Gen Manoj Mukund Naravane #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T09:37:34+00:00

राहुल गांधी का भाषण शुरू | #rahulgandhi #loksabha #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T09:41:31+00:00

राहुल गांधी के भाषण के दौरान हंगामा शुरू | #rahulgandhi #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T09:42:26+00:00

सदन में हुए बवाल के बाद किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना | Union Budget 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T09:38:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers