Responsive Scrollable Menu

ऑस्ट्रेलियन ओपन : झांग शुआई-मर्टेंस ने महिला युगल खिताब जीता

बीजिंग, 1 फरवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के कई फाइनल मैच 31 जनवरी को संपन्न हुए।

कजाकिस्तान की रायबाकिना ने शीर्ष वरीयता प्राप्त सबालेंका को 2-1 से हराकर अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन महिला एकल खिताब जीता।

चीन की अनुभवी खिलाड़ी झांग शुआई ने बेल्जियम की मर्टेंस के साथ जोड़ी बनाकर महिला युगल खिताब जीता।

महिला युगल में इस जीत के साथ झांग शुआई ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में एक और महिला युगल खिताब जीता है और यह उनका कुल मिलाकर तीसरा ग्रैंड स्लैम महिला युगल खिताब है।

इस जीत के साथ, मर्टेंस के महिला युगल में विश्व नंबर एक रैंकिंग हासिल करने की उम्मीद है।

ली शियाओहुई ने व्हीलचेयर एकल फाइनल सीधे सेटों में जीतकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम एकल खिताब हासिल किया।

1 फरवरी को इस साल के ऑस्ट्रेलियन ओपन का अंतिम दिन होगा, जिसमें पुरुष एकल खिताब के लिए जोकोविच का मुकाबला अल्काराज़ से होगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

पाक सेना ने बलोचिस्तान में 92 आतंकियों को मार गिराया

बीजिंग, 1 फरवरी (आईएएनएस)। पाक सेना ने 31 जनवरी को बयान जारी कर बताया कि पाक सुरक्षा बल ने उस दिन बलोचिस्तान राज्य में कुल 92 आतंकियों को मार गिराया।

बयान में कहा गया कि आतंकियों ने उस दिन बलोचिस्तान के कई इलाकों में अनेक आतंकवादी हमले किए, जिसमें 18 नागरिकों की मौत हो गई।

सुरक्षा बल ने जवाबी हमले में 92 आतंकियों को मार डाला, जिन में तीन आत्मघाती हमलावर थे। लड़ाई में 15 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई।

बयान में कहा गया कि ये हमले सीमा के बाहर आतंकवादी संगठन द्वारा रचे गए थे। सुरक्षा बल सफाए की गतिविधि जारी रखेगा और सुरक्षा व स्थिरता को सुनिश्चित करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

यशस्वी जायसवाल क्यों हुए रणजी खेलने को तैयार, व्हाइट बॉल क्रिकेट में वापसी को बेताब है ओपनर, कर्नाटक के खिलाफ उतरेंगे

रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सत्र में जायसवाल दूसरी बार मुंबई के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. इससे पूर्व वह राजस्थान के खिलाफ पहले दौर के मैच में खेले थे. जायसवाल फिलहाल टेस्ट टीम के ही नियमित सदस्य है. Mon, 2 Feb 2026 16:46:34 +0530

  Videos
See all

UP में मदरसों पर योगी सरकार का बड़ा बयान! #UPNews #Madrasa #YogiGovernment #CMYogi #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T11:12:28+00:00

T20 World Cup 2026: तो हिंदुस्तान को उनके साथ खेलने...Pakistan पर बरसे Imran Masood | #t20worldcup #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T11:11:17+00:00

Odisha Police को मिली बड़ी सफलता, गौ तस्करी मामले में आरोपित चार जिहादियों को किया गिरफ्तार #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T11:15:20+00:00

Rahul Gandhi Today Speech | राहुल गांधी के इस बयान से लोकसभा में हंगामा | Loksabha |Hindi News Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T11:11:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers