पाकिस्तान के इस खिलाड़ी पर क्यों छिड़ा विवाद, जानिए क्या T20 World Cup 2026 से पहले चलेगी आईसीसी की तलवार
T20 World Cup 2026 : भारत और श्रीलंका की मेजबानी में अब से 6 दिनों के बाद आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने वाला है. इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलने वाली है. उनके मैचों के लिए भारत श्रीलंका के साथ मिलकर संयुक्त रूप से वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है. पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने से पहले ही उनका एक खिलाड़ी एक बार फिर से चर्चाओं में आ गया है. अब इस खिलाड़ी के चर्चाओं में आने की वजह क्या है, आज हम आपको इस बारे में बताने वाले हैं.
पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर खड़ा हुआ विवाद
दरअसल, इस समय पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेल रहा है.लाहौर में इन दोनों टीमों के बीच शनिवार को दूसरा टी20 मैच खेला गया. इस मैच मेंऑस्ट्रेलिया को 90 रन से हार गया, लेकिन जब ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज कैमरन ग्रीन को पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक ने आउट कर दिया तो विवाद खड़ा हो गया.
ग्रीन ने उस्मान के बॉलिंग एक्शन पर निराशा जताई. उन्होंने डग आउट जाते हुए एक्शन कर दिखाया कि उस्मान भट्टा (यानी हाथ तोड़कर) बॉल डाल रहे हैं. इस तरह से बॉल डालना पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बॉलिंग किए जाने के नियमों के खिलाफ है.
Cameron Green is not happy with USMAN TARIQ’s action after getting out to his Delivery in the 2nd T20i .
— Cricket NO Ball Zone (@CricNoBallZone) January 31, 2026
Your thoughts on Usman Tariq’s Action?? pic.twitter.com/4IPZiQNYsH
कैमरन ग्रीन क्या लेंगे बड़ा एक्शन
ये पूरा मामाल आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले सामने आया है. अब अगर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम या फिर कैमरन ग्रीन आईसीसी से उस्मान तारिक के एक्शन की कंप्लेन करता है तो आईसीसी उस पर एक्शन ले सकता है.
???? PAKISTAN'S USMAN TARIQ IN BIG TROUBLE ????
— Richard Kettleborough (@RichKettle07) January 31, 2026
- Cricket Australia is set to file an official complaint with the ICC about Usman Tariq's illegal bowling action ????
- Today, Cameron Green seemed unhappy with Usman Tariq's action ????
- What's your take ????pic.twitter.com/B9bMk0tWHc
इन खिलाड़ियों पर चली थी आईसीसी की तलवार
इससे पहले क्रिकेट के मैदान पर श्रीलंका के स्पिनर मुथैया मुरलीधरन और हाल ही में बांग्लादेश के स्पिनर साकिब अल हसन के इस तरह के एक्शन को लेकर भी बवाल मच चुका है. इन दोनों पर आईसीसी ने एक्शन भी लिया था. इनके बॉलिंग एक्शन की जांच भी हुई थी. क्या उस्मान तारिक के खिलाफ भी कुछ ऐसा किया जा सकता है. ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.
ये भी पढ़ें : IND vs PAK मैच में हुआ जमकर ड्रॉमा, आउट होने के बाद क्रीज पर लौटे अभिज्ञान कुंडू, देखें पूरा वीडियो
एसटीटी में बदलाव से लंबी अवधि के निवेश को मिलेगा प्रोत्साहन : बीएसई सीईओ
मुंबई, 1 फरवरी (आईएएनएस)। सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (एसटीटी) में बदलाव से निवेशक शेयर बाजार में लंबी अवधि के लिए निवेश करने के लिए प्रोत्साहित होंगे। साथ ही इससे बाजार में लिक्विडिटी में भी बढ़त होगी। यह जानकारी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के एमडी और सीईओ सुंदरारमन राममूर्ति की ओर से रविवार को दी गई।
राममूर्ति ने बयान में कहा कि यह केंद्रीय बजट भारत को भविष्य के निवेश गंतव्य के रूप में तैयार करता है। इससे पूंजीगत बाजार अधिक गहरे एवं ज्यादा संतुलित होंगे और यह देश की लंबी अवधि की आर्थिक प्राथमिकता के अनुरूप है।
यह बजट विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें पूंजी निर्माण, राजकोषीय अनुशासन और बुनियादी ढांचे, विनिर्माण, सेवाओं और लघु एवं मध्यम उद्यमों जैसे प्रमुख विकास स्तंभों की उन्नति पर विशेष जोर दिया गया है।
उन्होंने आगे कहा, बजट में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित 12 लाख करोड़ रुपए के पूंजीगत खर्च से पूरी अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के चेयरमैन और सह-संस्थापक रामदेव अग्रवाल ने कहा कि यह बजट भारत के डिजिटल भविष्य के लिए एक मास्टरस्ट्रोक है।
उन्होंने एक बयान में कहा, “पूंजी बाजारों पर एसटीटी के प्रभाव के बारे में हमें यथार्थवादी होना चाहिए। एसटीटी में वृद्धि और डिविडेंड सेट-ऑफ को हटाने से बाजारों में कमजोरी देखी जा रही है। इससे कई हाई-फ्रीक्वेंसी और आर्बिट्रेज ट्रेड अव्यवहार्य हो जाएंगे, जिससे अल्पावधि में बाजार की तरलता और लीवरेज पर दबाव पड़ेगा।”
अग्रवाल ने आगे कहा, “लेकिन विवेकपूर्ण 4.3 प्रतिशत राजकोषीय घाटे और 12.2 लाख करोड़ रुपए के पूंजीगत व्यय के साथ, दीर्घकालिक आय ही भारत के लिए असली हीरो है।”
बजट 2026 में फ्यूचर्स पर एसटीटी को मौजूदा 0.02 प्रतिशत से बढ़ाकर 0.05 प्रतिशत करने का प्रस्ताव है। ऑप्शंस पर अब एसटीटी बढ़कर 0.15 प्रतिशत होगा।
इसके अलावा, सरकार ने बायबैक में शेयर सरेंडर करने पर सभी प्रकार के शेयरधारकों को होने वाले फायदे को कैपिटन गेन में लाने का प्रस्ताव रखा है। इससे अब बायबैक से होने वाली आय पर अधिक टैक्स लगेगा।
बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने शेयर बायबैक पर लगने वाले टैक्स पर कहा कि नए संरचना के अंतर्गत कॉरपोरेट प्रमोटर्स पर प्रभावी रूप से 22 प्रतिशत का टैक्स लगेगा और नॉन-कॉरपोरेट प्रमोटर्स पर बायबैक लेनदेन के लिए 30 प्रतिशत का टैक्स लगेगा।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















