Responsive Scrollable Menu

वनडे इतिहास की सबसे सुस्त पारी, 36 रन बनाने के लिए खेल डाली 174 गेंद, स्टेडियम में दर्शकों को नींद आ गई

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर के नाम वैसे तो कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं, लेकिन उनके करियर में एक रिकॉर्ड ऐसा भी है जिसे अब शायद ही कोई क्रिकेटर तोड़ना चाहेगा. सुनील गावस्कर ने यह रिकॉर्ड वनडे विश्व कप में बनाया था. यह रिकॉर्ड वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे सुस्त पारी खेलने का है.

Continue reading on the app

आज से RBI की 3 दिन की मीटिंग:रेपो रेट 0.25% बढ़ सकती है, इससे लोन लेना महंगा हो जाएगा; EMI भी बढ़ेगी

RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की तीन दिन की मीटिंग आज यानी 5 अक्टूबर से शुरू होगी। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस बार रिजर्व बैंक रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी कर सकता है। अगर ऐसा होता है, तो फरवरी 2023 के बाद रेपो रेट में होने वाली यह पहली बढ़ोतरी होगी, जिससे रेपो रेट 5.25% से बढ़कर 5.50% पर पहुंच जाएगी। इस मीटिंग में लिए गए फैसलों की जानकारी 7 अक्टूबर को RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा देंगे। 2025 में 1.25% कटौती के बाद लगातार 4 बैठकों में स्थिर थी दरें रिजर्व बैंक ने वर्ष 2025 में 4 बार में रेपो रेट में 1.25% की। इससे रेपो रेट 6.50% से घटकर 5.25% पर आ गई। वहीं 2026 में हुई अब तक चार बैठकों में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। त्योहारी सीजन में ग्राहकों की जेब और लोन पर पड़ेगा असर अक्टूबर की यह बैठक देश के पीक फेस्टिव सीजन के दौरान हो रही है। इस दौरान ऑटोमोबाइल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और हाउसिंग सेगमेंट में क्रेडिट यानी लोन की मांग ज्यादा रहती है। अगर RBI रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी करता है, तो बैंकों की एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट्स (EBLR) तुरंत बढ़ जाएंगी। इससे नए लोन महंगे हो जाएंगे और मौजूदा होम लोन व ऑटो लोन के ग्राहकों की EMI बढ़ सकती है, जो त्योहारी सीजन में उपभोक्ता मांग को प्रभावित कर सकती है। रेपो रेट क्या है और इसका आपसे क्या संबंध है? रिजर्व बैंक रेपो रेट बढ़ाता और घटाता क्यों है? रेपो रेट महंगाई से लड़ने का टूल है। जब महंगाई ज्यादा होती है, तो सेंट्रल बैंक इसे बढ़ाकर इकोनॉमी में मनी फ्लो कम करने की कोशिश करता है। पॉलिसी रेट ज्यादा होगी तो बैंकों को सेंट्रल बैंक से मिलने वाला कर्ज महंगा होगा। बदले में बैंक ग्राहकों के लिए लोन महंगा कर देते हैं। इससे इकोनॉमी में मनी फ्लो कम होता है। मनी फ्लो कम होने पर डिमांड घटती है और महंगाई कम हो जाती है। जब इकोनॉमी बुरे दौर से गुजरती है, तो रिकवरी के लिए मनी फ्लो बढ़ाने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में सेंट्रल बैंक पॉलिसी रेट कम कर देता है। इससे बैंकों को सेंट्रल बैंक से मिलने वाला कर्ज सस्ता हो जाता है और ग्राहकों को भी सस्ती दर पर लोन मिलता है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: 1 जीत दूर… श्रेयस अय्यर की नजर खास रिकॉर्ड पर, सिर्फ एक भारतीय कप्तान ही कर सका है ऐसा

Shreyas Iyer: टीम इंडिया को 6 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के पहले मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर की नजर एक बड़े रिकॉर्ड पर रहने वाली है. Sun, 04 Oct 2026 23:52:35 +0530

  Videos
See all

Central Employees DA Hike: जनवरी 2027 में DA 67% होगा? कर्मचारियों को कितना फायदा! | DA Hike 2027 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T00:00:37+00:00

Bihar News | Neeraj Kumar के खिलाफ Anant Singh के मोर्चे पर Tejashwi का वार.. JDU से पूछा बड़ा सवाल #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T23:52:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers