Responsive Scrollable Menu

CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग

मुंबई, चार अक्टूबर शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘‘हथियार’’ के रूप में काम करने का आरोप लगाया। वहीं, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने महाराष्ट्र की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को रद्द करने की मांग की। सीईसी के खिलाफ ठाकरे बंधुओं के नेतृत्व में मुंबई में निकाले गए विरोध मार्च में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया, जिसका समापन एक रैली के रूप में हुआ।

रैली में कांग्रेस नेताओं बालासाहेब थोराट और विजय वडेट्टीवार के अलावा शरद पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के जयंत पाटिल, शशिकांत शिंदे, जितेंद्र आव्हाड और अनिल देशमुख ने भी भाग लिया। मार्च दक्षिण मुंबई स्थित मेट्रो सिनेमा से शुरू हुआ और कुछ ही दूरी तय कर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) मुख्यालय पहुंचा। प्रदर्शनकारियों का समर्थन करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि शहर एक बार फिर स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आया है।

दीपके ने सभी भारतीयों से एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा, ‘‘अब या कभी नहीं।’’ ‘विराट गर्जना मोर्चा’ नाम से आयोजित इस प्रदर्शन में एसआईआर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने या उनके इस्तीफे की मांग की गई। मार्च में राजनीतिक दलों के झंडे ले जाने की अनुमति नहीं थी और प्रतिभागियों से केवल राष्ट्रीय तिरंगा साथ रखने को कहा गया था। राज ठाकरे ने मांग की कि देश में भविष्य के चुनाव मतपत्र के जरिए कराए जाएं।

उन्होंने महाराष्ट्र में एसआईआर की प्रक्रिया रद्द करने की मांग भी की। उद्धव ठाकरे ने सवाल किया कि अगर एसआईआर मतदाता सूची से बांग्लादेशियों को बाहर करने के लिए कराया गया था, तो सरकार ने देश में अवैध रूप से रह रहे कितने बांग्लादेशियों का पता लगाया है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे ने आरोप लगाया, ‘‘ज्ञानेश कुमार भाजपा का हथियार हैं।’’ उन्होंने नूर्नबर्ग मुकदमों की तर्ज पर भाजपा नेताओं के खिलाफ अभियोजन की चेतावनी भी दी।

उन्होंने दावा किया, ‘‘भाजपा और इन अधिकारियों को समझ लेना चाहिए कि देश में भी ऐसा ही होगा।’’ नूर्नबर्ग मुकदमे द्वितीय विश्व युद्ध के बाद मित्र राष्ट्रों द्वारा चलाए गए सैन्य न्यायाधिकरणों की श्रृंखला थे, जिनमें एडोल्फ हिटलर के नेतृत्व वाली नाजी जर्मनी के शीर्ष अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया गया था। उद्धव ने कहा कि विपक्षी दलों की लड़ाई किसी एक पार्टी या नेता, धर्म या जाति के लिए नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता के लिए है। उन्होंने दावा किया, ‘‘भाजपा को समझ लेना चाहिए कि लोग आज शांत हैं।

अगर वे आक्रोशित हो गए, तो वे उसका सिंहासन जला देंगे।’’ उन्होंने भाजपा पर न केवल वोट और विधायकों को ‘‘चुराने’’ का आरोप लगाया, बल्कि अयोध्या में राम मंदिर के लिए मिले चढ़ावे को भी ‘‘चुराने’’ का आरोप लगाया। निर्वाचन आयोग को निशाना बनाते हुए शिवसेना (उबाठा) प्रमुख ने दावा किया कि महाराष्ट्र में एसआईआर के दौरान दो करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह की कवायद में पश्चिम बंगाल में 30 लाख और तमिलनाडु में 70 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।

उद्धव ठाकरे ने इस सप्ताह की शुरुआत में पश्चिम बंगाल में एसआईआर से जुड़े मामले की तत्काल सुनवाई नहीं करने को लेकर उच्चतम न्यायालय की भी आलोचना की। यह मामला राज्य में उपचुनाव से एक दिन पहले तत्काल सुनवाई के लिए उठाया गया था। अदालत इस मामले पर पांच अक्टूबर को सुनवाई करेगी, जबकि राज्य की दो विधानसभा सीट पर उपचुनाव छह अक्टूबर को होने हैं।

उद्धव ने दावा किया, ‘‘यह दिखाता है कि वे सभी संस्थानों को किस तरह नियंत्रित कर रहे हैं।’’ राज ठाकरे ने कहा कि वह 2017-18 से ही राजनीतिक नेताओं को निर्वाचन निकाय में ‘‘अनियमितताओं’’ के बारे में बताते रहे हैं। मनसे प्रमुख ने कहा कि उन्होंने ईवीएम और मतदाता सूची के मुद्दे पर तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और तत्कालीन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की थी तथा उनसे इन मुद्दों के स्पष्ट होने तक चुनाव का बहिष्कार करने का आग्रह किया था। उन्होंने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में विपक्ष के अच्छे प्रदर्शन के बाद छह महीने बाद हुए विधानसभा चुनाव में विपक्ष के वोट कम नहीं हो सकते और भाजपा के वोट बढ़ नहीं सकते।

राज ठाकरे ने कहा, ‘‘मैं सत्तारूढ़ दल से सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि हमें आपके सत्ता में आने से नाराजगी नहीं है, बल्कि नाराजगी इस बात को लेकर है कि आपने सत्ता कैसे हासिल की और उसका इस्तेमाल किस तरह कर रहे हैं।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का रवैया ऐसा है कि वह अपनी मर्जी से कुछ भी कर सकती है, क्योंकि पार्टी को पता है कि उसके खिलाफ कुछ नहीं होगा और उसे निर्वाचन आयोग का समर्थन प्राप्त है। मनसे प्रमुख ने कहा कि कोई भी सत्तारूढ़ दल नीतिगत फैसले लेते समय जनता की नाराजगी और सत्ता खोने के डर से सतर्क रहता है। हालांकि, केंद्र और महाराष्ट्र की सरकारों में ऐसा कोई डर नहीं है।

दीपके ने प्रदर्शन का समर्थन करते हुए ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सभी प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता। सभी भारतीयों को एक साथ आने की जरूरत है। अब या कभी नहीं।

कृपया यह मत पूछिए कि मुंबई में प्रदर्शनों की अनुमति कैसे दी जा रही है। महाराष्ट्र पुलिस और दिल्ली पुलिस के बीच बड़ा सांस्कृतिक अंतर है।’’ थोराट ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी लंबे समय से ‘‘वोट चोरी’’ के बारे में बोलते रहे हैं और उन्होंने इसके सबूत भी पेश किए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘और अब वह सबूत निर्वाचन आयोग के माध्यम से सामने आ गया है।

भाजपा सत्ता के लिए कुछ भी कर सकती है।’’ थोराट ने निर्वाचन आयोग के सदस्यों की नियुक्ति के तरीके की भी आलोचना की। उन्होंने दावा किया कि निर्वाचन आयोग की नियुक्ति की प्रक्रिया में बदलाव किया गया और चयन समिति से उच्चतम न्यायालय के एक न्यायाधीश को हटा दिया गया, ‘‘यहीं से इसकी शुरुआत हुई।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘जो भी सत्ता हासिल करता है, वह वोट की चोरी के जरिए ऐसा करता है। वे इसके लिए विभिन्न तरीकों का इस्तेमाल करते हैं।

ज्ञानेश कुमार इस भ्रष्ट शासन के प्रतीक हैं।’’ उन्होंने दावा किया कि 2014 से, जब से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सत्ता में है, का दौर देश के इतिहास में ‘‘काले दौर’’ के रूप में याद किया जाएगा। थोराट ने कहा, ‘‘अब हमें इसे सुधारना होगा। हमें लोकतंत्र और संविधान को फिर से स्थापित करना होगा और उनकी गरिमा की रक्षा करनी होगी।

आप सभी को उठ खड़ा होना होगा। आपको संघर्ष करना होगा और एक बार फिर हम सभी को लोकतंत्र बचाने के लिए काम करना होगा।

Continue reading on the app

Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti

श्रीनगर, चार अक्टूबर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक दलों से अपनी मांगों को आगे बढ़ाने में लद्दाख की एकजुटता से सीख लेने की अपील की। उन्होंने सभी दलों से एकजुट होकर क्षेत्र के राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक मुद्दों को केंद्र के समक्ष संयुक्त रूप से उठाने का आह्वान किया। महबूबा ने कहा, ‘‘हमें लद्दाख से सबक लेना चाहिए कि वे किस तरह अपनी मांगों को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट हुए।’’ उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर अकेले काम करने वाले अलग-अलग राजनीतिक दलों के जरिए अपनी चुनौतियों का समाधान नहीं कर सकता।

पीडीपी नेता ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को एक साथ आकर एक साझा मंच बनाना चाहिए और केंद्र के समक्ष केंद्र शासित प्रदेश से जुड़े मुद्दों को उठाना चाहिए। श्रीनगर में एक समाचार पोर्टल द्वारा आयोजित सम्मेलन के दौरान महबूबा ने कहा, ‘‘जब तक सभी राजनीतिक दल एकजुट होकर दिल्ली के साथ बातचीत नहीं करते, तब तक हम उनसे यह नहीं कह पाएंगे कि हमारे संस्थानों पर प्रतिबंध लगाना, छापेमारी करना और हमारे युवाओं को गिरफ्तार तथा हिरासत में लेना बंद करें।’’ जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र की सबसे बड़ी चुनौती उसकी युवा आबादी से जुड़ी है। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि नेताओं को केवल युवाओं के सवालों का जवाब देने के बजाय उनकी चिंताओं और मुश्किलों को समझने की जरूरत है।

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि उन्होंने पहले ही सभी राजनीतिक दलों के प्रमुखों को पत्र लिखा है और नेशनल कॉन्फ्रेंस को छोड़कर सभी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

Continue reading on the app

  Sports

Wasim Jaffer का दावा Virat Kohli के बाद ODI में No 3 पर Tilak Varma बनेंगे मजबूत विकल्प

भारतीय क्रिकेट टीम में विराट कोहली के बाद नंबर 3 की जिम्मेदारी किस बल्लेबाज को मिलेगी, इसे लेकर अभी से चर्चा शुरू हो गई है। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर का मानना है कि तिलक वर्मा इस भूमिका के लिए एक मजबूत विकल्प बन सकते हैं। उनका कहना है कि तिलक में अलग-अलग क्रम पर बल्लेबाजी करने और परिस्थिति के हिसाब से अपना खेल बदलने की अच्छी क्षमता है।

बता दें कि विराट कोहली ने साफ कर दिया है कि 2027 का वनडे विश्व कप भारत के लिए उनका आखिरी विश्व कप होगा। ऐसे में भारतीय टीम को लंबे समय से नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर रहे कोहली का विकल्प तैयार करना होगा। कोहली ने इस स्थान पर करीब 15 साल तक टीम को मजबूती दी है और उनके जाने के बाद शीर्ष क्रम में एक बड़ी जगह खाली होने वाली है।

वसीम जाफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर तिलक वर्मा की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि तिलक पहले नंबर 3 पर शतक लगा चुके हैं और इसके बाद टी20 क्रिकेट में नंबर 5 और नंबर 6 पर भी अच्छी तरह से बल्लेबाजी कर चुके हैं। जाफर के मुताबिक, एक बल्लेबाज के लिए अलग-अलग क्रम पर सफलतापूर्वक खेलना बड़ी खूबी है और तिलक में यह क्षमता नजर आती है।

गौरतलब है कि जाफर ने भारतीय टीम के भविष्य के शीर्ष क्रम को लेकर एक और संभावना भी सामने रखी है। उनका मानना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के जाने के बाद भारत के शीर्ष क्रम में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की मौजूदगी बढ़ सकती है। रोहित शर्मा की जगह यशस्वी जायसवाल को सलामी बल्लेबाज के रूप में देखा जा सकता है, जबकि कोहली की जगह तिलक वर्मा जैसे बाएं हाथ के बल्लेबाज को मौका मिल सकता है।

जाफर ने तिलक की प्रथम श्रेणी क्रिकेट में बल्लेबाजी का भी जिक्र किया। उनके मुताबिक, तिलक का प्रथम श्रेणी क्रिकेट में औसत करीब 55 का है और वह तीनों प्रारूपों में आसानी से अपनी जगह बनाने की क्षमता रखते हैं। घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन इस बात का संकेत देता है कि उनके पास लंबी पारी खेलने की तकनीक भी मौजूद है।

हालांकि, तिलक के सामने सबसे बड़ी चुनौती वनडे क्रिकेट में अनुभव की कमी है। उन्होंने भारत के लिए अब तक केवल 4 वनडे मुकाबले खेले हैं। इनमें उन्होंने 2 बार नंबर 3, जबकि 1-1 बार नंबर 4 और नंबर 5 पर बल्लेबाजी की है। इन मुकाबलों में उन्होंने कुल 68 रन बनाए हैं और उनका औसत 22.67 रहा है।

तिलक का आखिरी वनडे मुकाबला दिसंबर 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आया था। उसी सीरीज में रुतुराज गायकवाड़ ने नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए शतक भी लगाया था। ऐसे में नंबर 3 के लिए तिलक अकेले दावेदार नहीं होंगे और टीम प्रबंधन को आने वाले समय में कई खिलाड़ियों को आजमाने का मौका मिल सकता है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, कोहली की जगह भरना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होगा। नंबर 3 पर भारत को सिर्फ रन बनाने वाला खिलाड़ी नहीं, बल्कि दबाव में पारी संभालने और जरूरत के मुताबिक तेजी से रन बनाने वाला बल्लेबाज चाहिए। कोहली ने वर्षों तक यह भूमिका निभाई है और उनके जाने के बाद टीम को ऐसा विकल्प तैयार करना होगा जो लंबे समय तक इस जिम्मेदारी को निभा सके।

ऐसे में तिलक वर्मा के लिए आने वाले वनडे मुकाबले बेहद महत्वपूर्ण हो सकते हैं। अगर वह घरेलू क्रिकेट और सीमित मौकों पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो 2027 विश्व कप के बाद भारतीय वनडे टीम में नंबर 3 की जगह के लिए उनका दावा मजबूत हो सकता है।

Sun, 04 Oct 2026 21:39:00 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand Aadi Rangotsav का शुभारंभ, CM Pushkar Singh Dhami का दिखा अलग अंदाज | Kiren Rijiju | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T16:08:15+00:00

UP Election 2027 में क्या Congress की स्ट्रेटेजी काम आएगी?| Aishwarya Kapoor| Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T16:12:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers