Responsive Scrollable Menu

Pitru Paksha Aarti: पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें 'पितर आरती', यहां पढ़ें आरती के लिरिक्स

Pitru Paksha Aarti: पितृ पक्ष में सनातन धर्म में अपने पूर्वजों को याद करने और उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का समय माना जाता है. इस दौरान लोग पितरों की आत्मिक शांति और तृप्ति के लिए उनकी मृत्यु तिथि के अनुसार, श्राद्ध और तर्पण किया जाता है. धार्मिक मान्यता है कि पितृ पक्ष में किए गए धार्मिक कर्मों के जरिए लोगों को पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हैं. इस दौरान पितरों का स्मरण और पूजन करने के साथ-साथ पितृ आरती करनी चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्राद्ध और तर्पण करने के बाद पितरों की आरती करने से पूजा का समापन श्रद्धा के साथ होता है.

कैसे करें पितरों की आरती?

जिस तिथि पर आपके परिवार में पितरों का श्राद्ध किया जाता है. उस दिन सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनने चाहिए. इसके बाद परंपरा के अनुसार, श्राद्ध कर्म, तर्पण और पिंडदान आदि करते हैं. पूजा और श्राद्ध कर्म पूरा होने के बाद पूजा स्थल को साफ करके घी का दीया जलाएं. इसके बाद पितरों का ध्यान करें. अपनी श्रद्धा के अनुसार, ऊं पितृ देवताभ्यो नम: मंत्र का जाप कर सकते हैं. इसके बाद श्रद्धा के साथ आरती करें.

ये भी पढ़ें- Indira Ekadashi 2026: क्या इंदिरा एकादशी का व्रत पितरों को मोक्ष दिलाता है? जानें क्या कहती है मान्यता

श्री पितृ जी की आरती (Shree Pitru Dev Ji ki Aarti Lyrics in Hindi)

जय जय पितरजी महाराज, मैं शरण पड़यो हूं थारी।
शरण पड़यो हूं थारी बाबा, शरण पड़यो हूं थारी॥

आप ही रक्षक आप ही दाता, आप ही खेवनहारे।
मैं मूरख हूं कछु नहि जाणू, आप ही हो रखवारे॥

जय जय पितरजी महाराज।

आप खड़े हैं हरदम हर घड़ी, करने मेरी रखवारी।
हम सब जन हैं शरण आपकी, है ये अरज गुजारी॥

जय जय पितरजी महाराज।

देश और परदेश सब जगह, आप ही करो सहाई।
काम पड़े पर नाम आपको, लगे बहुत सुखदाई॥

जय जय पितरजी महाराज।

भक्त सभी हैं शरण आपकी, अपने सहित परिवार।
रक्षा करो आप ही सबकी, रटूं मैं बारम्बार॥

जय जय पितरजी महाराज।

ये भी पढ़ें- Navratri 2026 Date: शारदीय नवरात्र 2026 कब से शुरू होने वाले हैं? नोट करें अष्टमी-नवमी और दशहरे की सही तारीख

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

योगी सरकार में यूपी के निर्यात को मिली रफ्तार, 10 सालों में 2.27 फीसदी का आया उछाल

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को भदोही के दौरे पर पहुंचे. इस दौरान सीएम योगी ने प्रदेश के बढ़ते निर्यात में भदोही के कालीन उद्योग की भूमिका को अहम बताया है. उन्होंने कहा कि बीते एक दशक में उत्तर प्रदेश का निर्यात करीब 2.27 गुना बढ़ा है और अब यह आंकड़ा 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है. निर्यात के मामले में उत्तर प्रदेश देश में पांचवें स्थान पर है.

भदोही के कारीगरों को मिल रही वैश्विक बाजार में पहचान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार से भदोही में शुरू होने वाले 50वें इंडिया कार्पेट एक्सपो को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि भदोही के कारीगरों का हुनर अब स्थानीय बाजार तक सीमित नहीं है, बल्कि उसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान मिल रही है. सीएम योगी आदित्यनाथ के मुताबिक, लंबे समय तक भदोही के हुनरमंद कारीगरों को बेहतर सुविधाओं और नए अवसरों का इंतजार करना पड़ा. अब सरकार की नीतियों के जरिए कौशल विकास, बुनियादी सुविधाओं और वैश्विक बाजार तक पहुंच को एक साथ मजबूत किया जा रहा है.

दुनिया में बनी हुई है भदोही के कालीनों की पहचान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि हाथ से तैयार किए जाने वाले भदोही के कालीनों की विदेशों में काफी मांग है. भारतीय हस्तनिर्मित कालीन उद्योग के लिए भदोही एक प्रमुख केंद्र के रूप में अपनी पहचान कायम किए हुए है. यहां के कारीगरों की मेहनत और पारंपरिक कला ने उत्तर प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान दिलाई है.

उन्होंने बताया कि इंडिया कार्पेट एक्सपो के 50वें संस्करण में बड़ी संख्या में विदेशी खरीदार और कारोबारी हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं. इस बार करीब 65 देशों से 430 खरीदारों के आने की संभावना है. एक्सपो के दौरान कालीन उद्योग से जुड़े निर्यातकों, व्यापारियों और उद्यमियों के साथ संवाद भी किया जाएगा.

1,340 करोड़ की 112 परियोजनाओं की सौगात

सीएम योगी ने अपने भदोही दौरे के दौरान जिले के लिए कई विकास योजनाओं की शुरुआत और लोकार्पण भी किया. भदोही, औराई और ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्रों में 1,340 करोड़ रुपये से अधिक की 112 विकास परियोजनाओं का लाभ क्षेत्र को मिलने वाला है. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: यूपी के सरकारी कर्मचारियों-पेंशनरों को दिवाली का तोहफा, DA में 3% बढ़ोतरी और बोनस की तैयारी

सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के साथ-साथ रोजगार और कारोबारी गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा. भदोही में आयोजित हो रहा कार्पेट एक्सपो ऐसे समय में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जब राज्य सरकार उत्तर प्रदेश के पारंपरिक उत्पादों और स्थानीय उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने पर जोर दे रही है.

ये भी पढ़ें: दिवाली से पहले योगी सरकार कर्मचारियों को दे सकती है बड़ी सौगात, 7,000 रुपये तक मिल सकता है बोनस

Continue reading on the app

  Sports

Chetan Sharma Cricketer: राजस्थान का एकमात्र खिलाड़ी बना रेस्ट ऑफ इंडिया का हिस्सा, भरतपुर के चेतन पर सबकी नजर

Chetan Sharma Cricketer: भरतपुर के युवा तेज गेंदबाज चेतन शर्मा का BCCI की अंडर-23 रेस्ट ऑफ इंडिया टीम में चयन हुआ है. राजस्थान से चुने गए वे इकलौते खिलाड़ी हैं. चेन्नई में तमिलनाडु के खिलाफ मुकाबले में चेतन अपनी तेज गेंदबाजी का दम दिखाएंगे. Sun, 4 Oct 2026 16:49:43 +0530

  Videos
See all

Netanyahu Big Action On Flydubai Cockpit Attack LIVE: कैमरे पर रोया पायलट! | Israel | Oman | UAE #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T11:40:04+00:00

Firozabad Tyre Factory Fire : फिरोजाबाद में आग का तांडव | Firozabad Bhishankand #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T11:45:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers