Responsive Scrollable Menu

फुटबॉल की तरह उठा-उठाकर फेंक रहे हैं... हिरासत में लिए जाने पर Saurabh Bharadwaj का Delhi Police पर आरोप

दिल्ली में इंडिया गेट के पास रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आम आदमी पार्टी और उसके छात्र संगठन ‘एएसएपी’ के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए लोगों को ले जा रही बसों को रोकने की कोशिश की।

मुझे फुटबॉल की तरह उठा-उठाकर फेंक रहे हैं

हिरासत में लिए जाने के दौरान दिल्ली आप अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “वे मुझे उठा-उठाकर फुटबॉल की तरह इधर-उधर फेंक रहे हैं।”

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा, “यहां इतनी बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है, फिर भी वे अपने ही एसीपी के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज नहीं कर रहे हैं और न ही एसीपी को गिरफ्तार कर रहे हैं।” प्रदर्शन के दौरान आप कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे लगाए और उनके इस्तीफे की मांग की।

इसे भी पढ़ें: ठाकरे बंधुओं का एक मंच, Gyanesh Kumar के खिलाफ हुंकार; SIR पर भी उठाई आवाज

प्रदर्शनकारी बसों के सामने पहुंचे

प्रदर्शन के दौरान आप कार्यकर्ता उन बसों पर चढ़ गए, जिनमें हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को ले जाया जा रहा था। कुछ कार्यकर्ताओं ने बसों को बीच सड़क पर घेर लिया और उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। दिल्ली आप के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज को भी हिरासत में लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: 20 साल पहले क्या हुआ था? CEC Gyanesh Kumar से जुड़े मामले के पुराने रिकॉर्ड फिर तलब

इंडिया गेट के आसपास भारी पुलिस बल तैनात

स्थिति को काबू में रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंडिया गेट और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात किए गए।

Continue reading on the app

Sukhi Ghumman और पूर्व पत्नी ने US प्रत्यर्पण का किया विरोध, कैंसर दवा घोटाले का है मामला

(अदिति खन्ना) लंदन, चार अक्टूबर भारतीय मूल के एक ब्रिटिश कारोबारी और उसकी पूर्व पत्नी अमेरिका प्रत्यर्पित किए जाने का विरोध कर रहे हैं। दंपति पर कैंसर की ऐसी दवाओं के जरिये अमेरिकी स्वास्थ्य योजनाओं से लाखों डॉलर की धोखाधड़ी करने का आरोप है, जिन्हें अमेरिका की संघीय एजेंसी ने मंजूरी नहीं दी थी। मौजूदा समय में ब्रिटेन में रहने वाले सुखी घुम्मण(48) और किरनजीत घुम्मण (48) पिछले सप्ताह लंदन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत में प्रत्यर्पण की सुनवाई के लिए पेश हुए।

मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद दोनों का तलाक हो चुका है और उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया। अमेरिका में दोनों के खिलाफ दवाओं की तस्करी का एक अन्य आरोप भी हैं और इन मामलों में भी उन पर मुकदमा चलाया जाना है। जानकारी के अनुसार, अक्टूबर 2023 में सैन डिएगो स्थित कैलिफोर्निया के दक्षिणी जिले की जिला अदालत ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया था।

अमेरिकी सरकार की ओर से पैरवी कर रहे बैरिस्टर पीटर कैल्डवेल केसी ने कहा कि सितंबर 2019 से अप्रैल 2023 के बीच हुई जांच में पाया गया कि दंपति ने अमेरिका में मेडिकेयर और अन्य स्वास्थ्य बीमा योजनाओं से धोखाधड़ी कर लाखों डॉलर प्राप्त किए। अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया कि घुमन दंपति ने विदेशों से सस्ती और ऐसी कीमोथेरेपी तथा अन्य दवाएं खरीदीं, जिन्हें अमेरिका में मंजूरी नहीं मिली थी। इसके बाद कैलिफोर्निया और एरिजोना में उनके नियंत्रण वाले कैंसर उपचार केंद्रों में इन दवाओं का मरीजों पर इस्तेमाल किया गया।

जांचकर्ताओं ने यह भी कहा कि कुछ दवाएं इस्तेमाल की अवधि समाप्त होने के बाद की थीं। अमेरिका के प्रत्यर्पण अनुरोध में एक अलग मामले का भी उल्लेख है। दंपति पर आरोप है कि उनके एक कैंसर उपचार केंद्र ने अमेरिकी मेडिकल थोक विक्रेताओं से अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) से मंजूर दवाएं खरीदीं और उचित लाइसेंस के बिना उन्हें दोबारा बेच दिया।

अदालत को बताया गया कि कथित अपराध उस समय हुए जब दोनों अमेरिका में रह रहे थे। दोषी पाए जाने पर दवाओं की तस्करी के आरोप में अधिकतम 20 साल की जेल की सजा हो सकती है। बचाव पक्ष ने मानवाधिकारों के आधार पर आरोपों और अमेरिका प्रत्यर्पण का विरोध किया।

अदालत इस मामले में बाद में अपना फैसला सुनाएगी।

Continue reading on the app

  Sports

Chetan Sharma Cricketer: राजस्थान का एकमात्र खिलाड़ी बना रेस्ट ऑफ इंडिया का हिस्सा, भरतपुर के चेतन पर सबकी नजर

Chetan Sharma Cricketer: भरतपुर के युवा तेज गेंदबाज चेतन शर्मा का BCCI की अंडर-23 रेस्ट ऑफ इंडिया टीम में चयन हुआ है. राजस्थान से चुने गए वे इकलौते खिलाड़ी हैं. चेन्नई में तमिलनाडु के खिलाफ मुकाबले में चेतन अपनी तेज गेंदबाजी का दम दिखाएंगे. Sun, 4 Oct 2026 16:49:43 +0530

  Videos
See all

Rashtravad: 'वोट चोरी' का रोना रो रहे Congress प्रवक्ता को BJP प्रवक्ता ने क्या गजब सुनाया ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T12:16:27+00:00

UP Election 2027: क्यों मुस्लिम वोटबैंक पर नजर? | Akhilesh Yadav | BJP | Om Prakash Rajbhar #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T12:15:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers