योगी सरकार में यूपी के निर्यात को मिली रफ्तार, 10 सालों में 2.27 फीसदी का आया उछाल
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को भदोही के दौरे पर पहुंचे. इस दौरान सीएम योगी ने प्रदेश के बढ़ते निर्यात में भदोही के कालीन उद्योग की भूमिका को अहम बताया है. उन्होंने कहा कि बीते एक दशक में उत्तर प्रदेश का निर्यात करीब 2.27 गुना बढ़ा है और अब यह आंकड़ा 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है. निर्यात के मामले में उत्तर प्रदेश देश में पांचवें स्थान पर है.
भदोही के कारीगरों को मिल रही वैश्विक बाजार में पहचान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार से भदोही में शुरू होने वाले 50वें इंडिया कार्पेट एक्सपो को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि भदोही के कारीगरों का हुनर अब स्थानीय बाजार तक सीमित नहीं है, बल्कि उसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान मिल रही है. सीएम योगी आदित्यनाथ के मुताबिक, लंबे समय तक भदोही के हुनरमंद कारीगरों को बेहतर सुविधाओं और नए अवसरों का इंतजार करना पड़ा. अब सरकार की नीतियों के जरिए कौशल विकास, बुनियादी सुविधाओं और वैश्विक बाजार तक पहुंच को एक साथ मजबूत किया जा रहा है.
दुनिया में बनी हुई है भदोही के कालीनों की पहचान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि हाथ से तैयार किए जाने वाले भदोही के कालीनों की विदेशों में काफी मांग है. भारतीय हस्तनिर्मित कालीन उद्योग के लिए भदोही एक प्रमुख केंद्र के रूप में अपनी पहचान कायम किए हुए है. यहां के कारीगरों की मेहनत और पारंपरिक कला ने उत्तर प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान दिलाई है.
उन्होंने बताया कि इंडिया कार्पेट एक्सपो के 50वें संस्करण में बड़ी संख्या में विदेशी खरीदार और कारोबारी हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं. इस बार करीब 65 देशों से 430 खरीदारों के आने की संभावना है. एक्सपो के दौरान कालीन उद्योग से जुड़े निर्यातकों, व्यापारियों और उद्यमियों के साथ संवाद भी किया जाएगा.
1,340 करोड़ की 112 परियोजनाओं की सौगात
सीएम योगी ने अपने भदोही दौरे के दौरान जिले के लिए कई विकास योजनाओं की शुरुआत और लोकार्पण भी किया. भदोही, औराई और ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्रों में 1,340 करोड़ रुपये से अधिक की 112 विकास परियोजनाओं का लाभ क्षेत्र को मिलने वाला है. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: यूपी के सरकारी कर्मचारियों-पेंशनरों को दिवाली का तोहफा, DA में 3% बढ़ोतरी और बोनस की तैयारी
सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के साथ-साथ रोजगार और कारोबारी गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा. भदोही में आयोजित हो रहा कार्पेट एक्सपो ऐसे समय में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जब राज्य सरकार उत्तर प्रदेश के पारंपरिक उत्पादों और स्थानीय उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने पर जोर दे रही है.
ये भी पढ़ें: दिवाली से पहले योगी सरकार कर्मचारियों को दे सकती है बड़ी सौगात, 7,000 रुपये तक मिल सकता है बोनस
नवरात्रि में बिटिया के लिए खरीदें चांदी के कंगन, नन्हें हाथों पर खिल उठेंगे ये 8 खूबसूरत डिजाइन
नवरात्रि के खास दिनों में बिटिया के लिए चांदी के कंगन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो हम आपके लिए एक से बढ़कर एक सुंदर डिजाइन लेकर आए हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Hindustan









