Responsive Scrollable Menu

रामचरण-उपासना के घर हुआ जुड़वां बच्चों का जन्म:चिरंजीवी ने की घोषणा, कहा- मां और दोनों बच्चे स्वस्थ, शादी के 12 साल बाद दूसरी बार पेरेंट्स बने

साउथ सुपरस्टार रामचरण दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी उपासना ने 31 जनवरी को हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। रामचरण के पिता चिरंजीवी ने इसकी घोषणा करते हुए बताया है कि डिलीवरी के बाद बच्चे और मां दोनों स्वस्थ हैं। चिरंजीवी ने ऑफिशियल X अकाउंट (पहले ट्विटर) पर लिखा है, बहुत खुशी और दिल से भरे आभार के साथ, हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि रामचरण और उपासना को जुड़वां बच्चों का आशीर्वाद मिला है, एक बेटा और एक बेटी। आगे चिरंजीवी ने लिखा है, ‘दोनों बच्चे और मां स्वस्थ हैं और ठीक हैं। दादा-दादी के रूप में इन नन्हे मेहमानों का अपने परिवार में स्वागत करना हमारे लिए शुद्ध आनंद और दिव्य आशीर्वाद का पल है। हम सभी की प्रार्थनाओं, प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद देते हैं।- चिरंजीवी और सुरेखा।’ उपासना की डिलीवरी 1 फरवरी को सुबह 9 बजे के लिए शेड्यूल की गई थी, हालांकि किसी वजह से डिलीवरी 31 जनवरी को अपोलो हॉस्पिटल में की गई। जिस हॉस्पिटल में उपासना की डिलीवरी हुई है, वो उसकी वाइस प्रेसिडेंट भी हैं। आज चिरंजीवी मीडिया को संबोधित कर सकते हैं। साल 2012 में हुई शादी, 2023 में हुआ था बेटी का जन्म रामचरण ने साल 2012 में उपासना कोनिडेला से शादी की थी। उपासन, अपोलो चैरिटी वाइस प्रेसिडेंट और बी पॉजिटिव मैगजीन की चीफ एडिटर हैं। वो भारत के पहले कोर्पोरेट हॉस्पिटल अपोलो हॉस्पिटल के फाउंडर और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन प्रताप सी.रेड्डी की पोती हैं। राम चरण और उपासना 9वीं क्लास से साथ पढ़ाई की थी, जिसके बाद दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। दोनों की सगाई दिसंबर 2011 में हुई और फिर 14 जून 2012 को दोनों ने हैदराबाद के टेंपल ट्रीज फार्म हाउस में शादी की। 20 जून 2023 को राम चरण की बेटी का जन्म हुआ था। कुछ समय पहले ही उपासना की गोद भराई के साथ रामचरण और उपासना ने फैंस के साथ जल्द दूसरी बार पेरेंट्स बनने की खुशखबरी शेयर की थी। दिवाली के मौके पर उपासना ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से गोद भराई का वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, 'यह दीवाली रही दोगुनी खुशियों, दोगुने प्यार और दोगुने आशीर्वादों की रही।'

Continue reading on the app

वेस्टइंडीज ने साउथअफ्रीका को 6 रन से आखिरी टी-20 हराया:हेटमायर ने नाबाद 48 रन बनाए; सीरीज 2-1 से अफ्रीका के नाम

वेस्टइंडीज ने टी-20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 6 रन से हरा दिया है। जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खराब मौसम और बिजली गिरने के डर के चलते मैच को 10-10 ओवर का कर दिया गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 114 रन बनाए, लेकिन डकवर्थ-लुईस नियम के आधार पर साउथ अफ्रीका को 125 रनों का टारगेट मिला। जवाब में अफ्रीकी टीम 10 ओवर में 118 रन ही बना सकी। हालांकि, सीरीज के पहले दो मैच जीतकर साउथ अफ्रीका ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। खराब मौसम के चलते दो बार रुका मैच मैच की शुरुआत से पहले ही बिजली गिरने के चलते खेल 75 मिनट देरी से शुरू हुआ। उस वक्त अंपायरों ने इसे 16-16 ओवर का करने का फैसला लिया था। वेस्टइंडीज की पारी के 6 ओवर ही हुए थे कि एक बार फिर आसमानी बिजली के चलते खेल रोकना पड़ा। करीब एक घंटे के इंतजार के बाद मैच को 10 ओवर का कर दिया गया। जब खेल दोबारा शुरू हुआ, तब विंडीज के पास बैटिंग के लिए सिर्फ 4 ओवर बचे थे। हेटमायर ने नाबाद 48 रन बनाए वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर अलग ही अंदाज में नजर आए। वे क्रीज पर बिना हेलमेट या कैप पहने ही बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने लुंगी एनगिडी और केशव महाराज के खिलाफ आक्रामक शॉट खेले। हेटमायर का एक छक्का सीधा स्टैंड्स में बैठे एक दर्शक के सिर पर जाकर लगा, जिसके बाद मेडिकल टीम को उसका चेकअप करना पड़ा। हेटमायर ने 22 गेंदों में नाबाद 48 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 छक्के शामिल थे। शाई होप ने भी 18 गेंदों में 32 रनों का योगदान दिया। साउथ अफ्रीका को डी कॉक ने दिलाई तेज शुरुआत 10 ओवर में 114 रन बनाने के बाद टारगेट को रिवाइज किया गया और साउथ अफ्रीका को 125 रनों का लक्ष्य मिला। क्विंटन डी कॉक ने पहले ही ओवर में 19 रन बनाकर इरादे साफ कर दिए थे, लेकिन कप्तान एडेन मार्कराम सस्ते में आउट हो गए। डी कॉक भी 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मिडिल ऑर्डर में रयान रिकेल्टन और डेवाल्ड ब्रेविस ने कुछ बड़े शॉट्स जरूर लगाए, लेकिन दोनों को गुडाकेश मोटी ने एक ही ओवर में आउट कर मैच का रुख पलट दिया। साउथ अफ्रीका को आखिरी 12 गेंदों में जीत के लिए 27 रन चाहिए थे साउथ अफ्रीका को आखिरी 12 गेंदों में जीत के लिए 27 रन चाहिए थे। ट्रिस्टन स्टब्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर समीकरण को अंतिम 5 गेंदों में 15 रन तक पहुंचा दिया। सीरीज का अपना पहला मैच खेल रहे तेज गेंदबाज शमर जोसेफ ने आखिरी ओवर में बेहतरीन यॉर्कर डालीं। उन्होंने जेसन स्मिथ का मिडल स्टंप उखाड़ दिया। अंतिम गेंद पर साउथ अफ्रीका को 8 रन की जरूरत थी, लेकिन कॉर्बिन बॉश सिर्फ एक रन ले सके। शॉट मारते वक्त उनका बल्ला भी टूट गया और वे क्रीज पर बैट टच करना भूल गए, जिससे टीम को शॉर्ट रन' का नुकसान उठाना पड़ा। ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता के लिए हुआ मैच यह साउथ अफ्रीका का सालाना 'पिंक टी-20 मुकाबला था। आमतौर पर यह वनडे फॉर्मेट में खेला जाता है, लेकिन इस बार साउथ अफ्रीका में कोई वनडे शेड्यूल नहीं होने के कारण इसे टी-20 में आयोजित किया गया। इस मैच का मकसद ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना और इलाज के लिए फंड जुटाना होता है। हार के बावजूद साउथ अफ्रीका के लिए राहत की बात यह रही कि उनके उस मिडिल ऑर्डर को बैटिंग का मौका मिला, जिसकी पहले दो मैचों में जरूरत नहीं पड़ी थी। ________________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 90 रन से दूसरा टी-20 हराया:सलमान आगा और उस्मान खान की फिफ्टी, अबरार-शादाब को 3-3 विकेट; सीरीज जीती पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 90 रन से दूसरा टी-20 हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। लाहौर में शनिवार को पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान ने 5 विकेट खोकर 198 रन बनाए। सलमान आगा और उस्मान खान ने फिफ्टी लगाई। ऑस्ट्रेलिया 108 रन ही बना सका। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान ने जीता टॉस, भारत पहले करेगा बल्लेबाजी, सेमीफाइनल की तस्वीर होगी साफ

India vs Pakistan Live Cricket Score: भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 विश्व कप में सुपर-6 राउंड का मुकाबला खेला जा रहा। Sun, 01 Feb 2026 12:47:18 +0530

  Videos
See all

Nirmala Sitharaman Budget 2026 : 'कैंसर की दवाएं, विदेश यात्रा सस्ती' | Nirmala Sitharaman Budget #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-01T08:15:11+00:00

Budget 2026 Live Updates: सोना-चांदी पर बड़ा ऐलान |Gold Silver Rate | Silver Price Today | Live News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-01T08:02:47+00:00

Union Budget 2026-27 Breaking News LIVE: बजट में किसे क्या मिला? |Nirmala Sitharaman | Indian Budget #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-01T07:46:41+00:00

Budget Speech 2026 Live : बजट पेश होते ही, सोने की कीमतों में बढ़ी हलचल ! Finance Minister | BJP | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-01T07:37:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers