Responsive Scrollable Menu

अपनी ही सरकार से नाराज BJP विधायक कालू सिंह, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का ऐलान, उमंग सिंघार बोले- भाजपा की आपसी खींचतान में पिस रही जनता

धार: मध्यप्रदेश में अब सरकार को घेरने के लिए विपक्ष ही नहीं, बल्कि सत्तारूढ़ दल के विधायक भी मोर्चा खोलते नजर आ रहे हैं। विकास कार्यों और सरकार की कार्यप्रणाली से नाराज विधायक ने अपनी ही सरकार के खिलाफ आवाज उठाकर सियासी हलचल बढ़ा दी है। ऐसा इसलिये कहा जा रहा है क्योंकि धार जिले के धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक कालू सिंह ठाकुर ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है।

जानकारी अनुसार, नगर में लंबे समय से बनी जनसमस्याओं, नगरीय प्रशासन की लापरवाही और विकास कार्यों में आ रही बाधाओं को लेकर भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर ने बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। विधायक ने आगामी 9 अक्टूबर 2026 से केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर के निवास के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने की घोषणा की है। लगातार शिकायतों के बावजूद समस्याओं का ठोस समाधान नहीं होने से विधायक की नाराजगी सामने आई है।

विधायक की नाराजगी पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

बता दें कि विधायक के इस फैसले के बाद अब मामले में कांग्रेस की भी एंट्री हो गई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा विधायक के भूख हड़ताल के निर्णय को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि मध्यप्रदेश में आखिर चल क्या रहा है? भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर अपनी ही पार्टी की केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर के निवास के बाहर भूख हड़ताल पर बैठने की बात कर रहे हैं। विधायक का आरोप है कि अधिकारी उनकी बात नहीं सुन रहे हैं। शिकायतों के बावजूद CMO माया मंडलोई के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही और विकास कार्य भी ठप पड़े हैं।

सीएम मोहन यादव पर उमंग सिंघार का तीखा हमला

उमंग सिंघार ने तंज कसते हुए कहा कि विधायक की मंत्री नहीं सुन रही हैं, अधिकारी विधायक की नहीं सुन रहे और सरकार के भीतर ही कोई किसी की सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने सीएम डॉ. मोहन यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जब मुख्यमंत्री खुद किसी की नहीं सुनते और न ही किसी को काम करने देते हैं तो अधिकारी किसी की क्यों सुनेंगे?

भाजपा की आपसी खींचतान में जनता पिस रही: उमंग सिंघार

नेता प्रतिपक्ष ने इसे सिर्फ धामनोद का विवाद नहीं बताते हुए भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी और वर्चस्व की लड़ाई करार दिया। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की ‘मैं बड़ा’ की राजनीति का भयावह चेहरा सामने आने जैसा है। सिंघार ने कहा कि जब सत्ताधारी दल के विधायक को अपनी ही सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठने की नौबत आ जाए, तो समझा जा सकता है कि राज्य में शासन से ज्यादा सत्ता के भीतर संघर्ष चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की आपसी खींचतान में राज्य की आम जनता पिस रही है।

भाजपा विधायक कालू सिंह के भूख हड़ताल की मुख्य वजह

भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया है कि नगर परिषद की सीएमओ माया मंडलोई के भ्रष्टाचार और प्रशासनिक सुस्ती से पूरा नगर परेशान है। उनका कहना है कि पूर्व एवं वर्तमान कलेक्टर, पुलिस अधिकारियों, एसडीएम और तहसीलदार को कई बार लिखित में शिकायतें दी गईं और एफआईआर दर्ज होने के बावजूद, राजनीतिक संरक्षण के चलते कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। विधायक ने स्पष्ठ तौर पर कहा दिया है कि जब तक नगर की समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस वजह से उन्होंने 9 अक्टूबर 2026 से केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर के निवास के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का ऐलान किया है।

Continue reading on the app

तस्वीरों से AI छेड़छाड़ पर भड़कीं Yami Gautam, X पर पोस्ट साझा कर मीडिया से जताई आपत्ति

हाल ही में  'बेस्ट एक्ट्रेस' का नेशनल अवॉर्ड अपने नाम करने वालीं एक्ट्रेस यामी गौतम सुर्खियों में बनीं हुई हैं। जबसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई (AI) का नाम सिनेमा जगत की हस्तियों को लेकर भी चर्चाओं का विषय बन गई है। अक्सर देखा गया है कि एआई की मदद से सेलेब्स की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की जाती है।

इस मामले में अभिनेत्री यामी गौतम का नाम भी सामने आ चुका है। एक्ट्रेस ने हालिए में सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर कर अपनी तस्वीरों में एआई की मदद से बदलाव करने पर नाराजगी व्यक्त की है। आइए आपको बताते एक्ट्रेस ने क्या कहा है?

यामी गौतम का रिएक्शन

यामी गौतम अपनी लेटेस्ट पोस्ट के जरिए चर्चाओं में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर शेयर किया है। इस ट्वीट में यानी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तस्वीरों में किए गए इस्तेमाल को लेकर नाराजगी जताई है।

यामी गौतम ने क्या लिखा?

एक्ट्रेस ने एक्स पर लिखा, 'मैं मीडिया से एक विनम्र अनुरोध करती हूं कि कृपया सार्वजनिक कार्यक्रमों की मेरी तस्वीरों में बदलाव करने या उन्हें बेहतर बनाने के लिए AI का इस्तेमाल न करें। तस्वीरों का इस्तेमाल उनके मूल रूप में ही करें।किसी व्यक्ति की तस्वीर या रूप-रंग में AI का इस्तेमाल करके बदलाव या हेर-फेर उनकी जानकारी और सहमति के बिना नहीं किया जाना चाहिए।मेरे अनुरोध का सम्मान करने के लिए पहले से ही धन्यवाद।'

इसके अलावा, यानी गौतम ने साफ किया है कि उनके तस्वीरों के साथ किसी भी तरह की एआई की सहायता से बदलाव न करें। आपको बताते चले कि, इससे पहले रश्मिका मंदाना और आलिया भट्ट जैसी एक्ट्रेसेज भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई की मदद से डीपफेक वीडियो और फोटोज का शिकार बन चुकी हैं।

यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म

जल्द ही एक्ट्रेस नई नेवली फिल्म में नजर आने वाली है। 16 अक्तूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ये एक हॉरर कॉमेडी जॉनर की मूवी है, जिसका ट्रेलर देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी हाई है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: 1 जीत दूर… श्रेयस अय्यर की नजर खास रिकॉर्ड पर, सिर्फ एक भारतीय कप्तान ही कर सका है ऐसा

Shreyas Iyer: टीम इंडिया को 6 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के पहले मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर की नजर एक बड़े रिकॉर्ड पर रहने वाली है. Sun, 04 Oct 2026 23:52:35 +0530

  Videos
See all

Gold Price Today: जल्दी 1 लाख के नीचे आएगा सोना? | Gold Rate Today | Sona Bhav | Silver Rate Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T20:30:02+00:00

सूरत में बच्चे की बेरहमी से पिटाई, कैमरे में कैद वारदात |#shorts #shortvideo #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T20:15:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers