Responsive Scrollable Menu

Flydubai विमान घटना से पहले UAE ने Israel को भेजी थी यात्रियों और क्रू की सूची

तेल अवीव, चार अक्टूबर (एपी) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अधिकारियों ने ‘फ्लाईदुबई’ की उस उड़ान के यात्रियों और चालक दल की सूची पहले ही इजराइल के साथ साझा का दी थी, जिसमें एक सह-पायलट ने इजराइल जा रहे विमान पर नियंत्रण करने और उसे दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश की थी। क्षेत्रीय अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। यह जानकारी सामने आने के बाद इस बात पर सवाल उठे हैं कि हमलावर सुरक्षा जांच से कैसे बच निकला।

जांच जारी रहने के बीच, घटना से जुड़ी शुरुआती जानकारियों में सुरक्षा व्यवस्था में कई गंभीर खामियों का संकेत मिला है। अधिकारी पहले ही इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि ओमान के सह-पायलट को उसके अपने देश ने कट्टरपंथी विचारों को लेकर चिंताओं के कारण विमान उड़ाने से रोक दिया था। अब तक यह भी स्पष्ट नहीं है कि ओमान के एक नागरिक को, जिसके इजराइल के साथ राजनयिक संबंध नहीं हैं, इजराइली यात्रियों से भरे विमान को तेल अवीव ले जाने की अनुमति कैसे दी गई।

जांच का नेतृत्व कर रहे संयुक्त अरब अमीरात ने बताया कि सह-पायलट ने बुधवार को कॉकपिट में आपातकालीन उपकरण के तौर पर रखी ‘कुल्हाड़ी’ से उड़ान के भारतीय कप्तान स्मित मच्छार पर हमला किया और विमान का नियंत्रण अपने हाथ में लेने की कोशिश की। मच्छार की वीरता के कारण 182 लोगों को लेकर जा रहा विमान सुरक्षित उतारा जा सका। क्षेत्रीय अधिकारियों ने बताया कि यूएई ने यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की राष्ट्रीयता सहित उनकी जानकारी इजराइल के साथ साझा की थी।

इस संबंध में एक अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि इजराइल ने यात्रियों या चालक दल के किसी भी सदस्य के बारे में कोई सुरक्षा चेतावनी जारी नहीं की थी।

Continue reading on the app

तमिलनाडु की सियासत 'मां-बहन' तक पहुंची! महिलाओं पर बोले तो... विजय ने स्टालिन को दी चेतावनी

तमिलनाडु के टीवीके अध्यक्ष सी जोसेफ विजय ने रविवार को धारापुरम उपचुनाव प्रचार के दौरान डीएमके और मुख्यमंत्री एम के स्टालिन को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अपने ऊपर व्यक्तिगत हमले वे सह सकते हैं, लेकिन अगर पार्टी की महिलाओं, बहनों या माताओं के खिलाफ बात की गई तो वे चुप नहीं रहेंगे।

Continue reading on the app

  Sports

वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़े शतक, विराट-रोहित को फिर देखने के लिए करना होगा कितना इंतजार?

विराट कोहली और रोहित शर्मा अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हैं. ऐसे में एक सीरीज के खत्म होने के बाद उन्हें दोबारा देखने के लिए फैंस को लंबा इंतजार करना पड़ता है. Sun, 04 Oct 2026 18:47:08 +0530

  Videos
See all

Master Stroke : सनातन के खिलाफ साजिश? | Premanand Maharaj | Rahul vs Akhilesh | UP Election News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T13:15:32+00:00

UP Election 2027: 8 अक्टूबर को अयोध्या आ रहे हैं अखिलेश यादव | Akhilesh Yadav | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T13:14:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers