Responsive Scrollable Menu

केरलम सरकार का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जांच का आदेश:2006 में PWD इंजीनियर की आत्महत्या का मामला; मुख्य चुनाव आयुक्त तब राज्य में सचिव थे

केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। मामला मलेशियाई सिविल इंजीनियर ली सी बीन की आत्महत्या से जुड़ा है। वह केरल स्टेट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट (KSTP) के तहत MC रोड के अपग्रेडेशन का काम कर रहे PATI-BEL कंसोर्टियम से जुड़े थे। आरोप है कि इंजीनियर के सुसाइड नोट में उस समय राज्य के PWD सचिव रहे ज्ञानेश कुमार का भी नाम था। केरलम गृह विभाग ने 2006 की जांच से जुड़ी सभी फाइलें मांगी हैं। खबर अपडेट हो रही है…

Continue reading on the app

SBI ‘हर घर लखपति’ स्कीम आपके बच्चे को बनाएगा लखपति:पेरेंट्स बच्चे के नाम पर कर सकते हैं निवेश, जानें इसको लेकर क्या हैं नियम

अगर आप बच्चे के नाम पर निवेश शुरू करने का प्लान बना रहे हैं तो SBI की ‘हर घर लखपति’ स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में अभी 6.7% सालाना ब्याज मिल रहा है। आप अपने बच्चे के नाम पर इस स्कीम में निवेश करके उसके लिए आसानी से लाखों का फंड तैयार कर सकते हैं। लेकिन इसके कुछ खास नियम हैं। हम आपको उन नियमों के बारे में बता रहे हैं। 'हर घर लखपति’ स्कीम क्या है? ये स्कीम रिकरिंग डिपॉजिट यानी RD का ही एक प्रकार है। RD बड़ी बचत में आपकी मदद कर सकती है। आप इसका इस्‍तेमाल गुल्लक की तरह कर सकते हैं। मतलब आप इसमें हर महीने सैलरी आने पर एक निश्चित रकम डालते रहें और इसके मैच्योर होने पर आपके हाथ में बड़ी रकम होगी। हर घर लखपति स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 3 साल से 10 साल तक रहता है। यानी आप 3 साल से 10 साल तक के लिए निवेश कर सकते हैं। 10 साल से बड़े बच्चे के नाम भी खोल सकते हैं अकाउंट इसमें कोई भी व्यक्ति अकेले या लॉइंट अकाउंट खोल सकता हैं। वहीं 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चे के नाम पर भी अकाउंट खोल सकते हैं, हालांकि ऐसा तभी होगा जब वो अच्छे से साइन कर सकता हो। अगर ऐसा नहीं होता है तो उसे अपने माता-पिता या अभिभावक के साथ खाता खोलना होगा। यहां समझें निवेश कर पूरा गणित अगर आप 5 साल में 1 लाख का फंड तैयार करना चाहते हैं तो आपको हर महीने अपने बेटे के नाम पर 1,420 रुपए जमा करने होंगे। वहीं अगर आप 10 साल 1 लाख का फंड तैयार करना चाहते हैं तो हर महीने 610 रुपए जमा करने होंगे। इस स्कीम में बच्चों को सामान्य नागरिक की कैटेगरी में रखा गया है। 1 लाख से ज्यादा के लिए भी कर सकते हैं निवेश हर घर लखपति योजना में आप 1 लाख रुपए से ज्यादा का टारगेट भी चुन सकते हैं। इसमें 2, 3 और 4 लाख आदि का टारगेट सेट करके भी निवेश कर सकते हैं। आप जितनी रकम का टारगेट रखते है, आपकी किस्त की राशि उसी हिसाब से तय होती है।

Continue reading on the app

  Sports

कप्तान बन गए पृथ्वी शॉ, अब अपने इशारे पर चलाएंगे पूरी महाराष्ट्र की टीम

टीम इंडिया में वापसी के लिए संघर्ष कर रहे ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को महाराष्ट्र रणजी टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. पिछले साल ही पृथ्वी शॉ ने मुंबई को छोड़ महाराष्ट्र के लिए खेलना शुरू किया है. पृथ्वी रुतुराज गायकवाड़ की गैरमौजदूगी में महाराष्ट्र टीम की कप्तानी संभालेंगे. गायवाड़ इंडिया ए टीम के साथ जुड़े होने के कारण कप्तानी नहीं कर पाएंगे. Sun, 4 Oct 2026 21:14:12 +0530

  Videos
See all

Iran Us War News Updates LIVE | 04 Oct 2026 | Trump | Iran Israel War |Iran Us Conflict | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T16:32:31+00:00

Kehke Rahega Kehne Wala: Abhijeet ने खोली Music Industry की पोल! | Kishore Ajwani #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T16:34:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers