Responsive Scrollable Menu

सिंगीथम श्रीनिवास राव का 94 साल में निधन, कमल हासन संग दी थी कालजयी फिल्म, Jr NTR ने जताया शोक

फिल्ममेकर, राइटर और कंपोजर सिंगीथम श्रीनिवास राव का 94 साल की उम्र में निधन हो गया. बीते शनिवार को उन्होंने अपनी अंतिम सांसें लीं. सिंगीथम श्रीनिवास राव उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और कावेरी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. जूनियर एनटीआर ने फिल्ममेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया.

Continue reading on the app

भास्कर अपडेट्स:इंडोनेशिया, म्यांमार में भूकंप के झटके; भारत में त्रिपुरा और MP में भी हिली धरती

इंडोनेशिया और म्यांमार में शनिवार देर रात से रविवार सुबह तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, इंडोनेशिया में रविवार सुबह 5:07 बजे 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। इसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी। इससे पहले 3 अक्टूबर की रात 11:42 बजे म्यांमार में 4.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। वहीं भारत में त्रिपुरा और मध्य प्रदेश में भी भूकंप के झटके आए। त्रिपुरा के धलाई में 4 अक्टूबर को रात 12:57 बजे 3.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसकी गहराई 30 किलोमीटर थी। वहीं, मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में रात 1:16 बजे 2.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसकी गहराई जमीन से 6 किलोमीटर नीचे थी। आज की अन्य बड़ी खबरें… पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में मवेशी चोरी के शक में भीड़ का हमला, 2 की मौत; 3 घायल पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में बागडोगरा के पास मवेशी चोरी के शक में भीड़ के हमले में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान मोहम्मद शाहिद अख्तर और शाह मोहम्मद के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, हमले में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों का इलाज चल रहा है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। हवाई सफर में यात्रियों की 42% शिकायतें रिफंड की, हर दूसरी शिकायत इससे जुड़ी हवाई टिकट कैंसिल होने के बाद पैसा वापस पाने से जुड़ी शिकायतें यात्रियों की बड़ी समस्याओं में शामिल हो गई हैं। नागर विमानन मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 10 दिसंबर 2025 से 1 मार्च 2026 के बीच हवाई सेवा से जुड़ी कुल 28,029 शिकायतें मिलीं। इनमें 11,780 यानी 42% शिकायतें रिफंड और कैंसिलेशन से जुड़ी थीं। करीब 82 दिनों में हर दिन औसतन 144 शिकायतें रिफंड को लेकर आईं। सरकार के मुताबिक, इनमें से 11,579 शिकायतों का समाधान किया गया। हालांकि, इन मामलों में कुल कितने रुपए का रिफंड शामिल था और किसी एक तारीख पर एयरलाइंस के पास यात्रियों के कितने रुपए बाकी थे, इसकी जानकारी मंत्रालय के रिकॉर्ड में नहीं मिली। कुल रिफंड शिकायतों में 65% से ज्यादा मामले बजट एयरलाइंस के खिलाफ दर्ज हुए। रिफंड से जुड़ी शिकायतों का हिस्सा पिछले कुछ वर्षों में बढ़ा है। 2023 में यह 34.3%, 2024 में 27.9% और 2025 में 37.2% था। 10 दिसंबर 2025 से 1 मार्च 2026 के बीच यह बढ़कर 42% से ज्यादा हो गया। इस अवधि में 5,959 शिकायतें फ्लाइट में देरी, 3,785 बैगेज और 6,505 अन्य मामलों से जुड़ी थीं।

Continue reading on the app

  Sports

Sikar News: न मैदान, न PT शिक्षक, फिर भी छीलावाली स्कूल बना खो-खो की नर्सरी, 30 बेटियां खेल चुकी हैं नेशनल

Sikar Chhilawali School Achievement: सीकर के श्रीमाधोपुर ब्लॉक का पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल छीलावाली सीमित संसाधनों के बावजूद खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए पहचान बना रहा है. स्कूल में न शारीरिक शिक्षक है और न अपना खेल मैदान, फिर भी यहां की करीब 30 छात्राएं राष्ट्रीय स्तर की खो-खो प्रतियोगिताओं में खेल चुकी हैं. शिक्षक बाबूलाल यादव स्कूल समय के बाद भी बच्चों को अभ्यास कराते हैं. पूर्व छात्राएं कंचन सामोता भारतीय महिला खो-खो टीम तक पहुंचीं, जबकि सरिता यादव राजस्थान टीम की कप्तानी कर चुकी हैं. पढ़ाई में भी स्कूल का प्रदर्शन बेहतर है और लगातार छह साल से एनएमएमएस में विद्यार्थियों का चयन हो रहा है. Sun, 4 Oct 2026 08:35:31 +0530

  Videos
See all

Viral Shorts: पति पत्नी और ‘वो’ ...होटल में पत्नी ने पकड़ा पति |#shorts #shortvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T03:16:53+00:00

Iran America War Update:अमेरिका की समुद्री ताकत को क्या हुआ? US Navy | America Navy | Military News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T03:15:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers