Sikar News: न मैदान, न PT शिक्षक, फिर भी छीलावाली स्कूल बना खो-खो की नर्सरी, 30 बेटियां खेल चुकी हैं नेशनल
Sikar Chhilawali School Achievement: सीकर के श्रीमाधोपुर ब्लॉक का पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल छीलावाली सीमित संसाधनों के बावजूद खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए पहचान बना रहा है. स्कूल में न शारीरिक शिक्षक है और न अपना खेल मैदान, फिर भी यहां की करीब 30 छात्राएं राष्ट्रीय स्तर की खो-खो प्रतियोगिताओं में खेल चुकी हैं. शिक्षक बाबूलाल यादव स्कूल समय के बाद भी बच्चों को अभ्यास कराते हैं. पूर्व छात्राएं कंचन सामोता भारतीय महिला खो-खो टीम तक पहुंचीं, जबकि सरिता यादव राजस्थान टीम की कप्तानी कर चुकी हैं. पढ़ाई में भी स्कूल का प्रदर्शन बेहतर है और लगातार छह साल से एनएमएमएस में विद्यार्थियों का चयन हो रहा है.
Success Story: 10 मीटर एयर राइफल में गंगा का कमाल, 13 साल की निशानेबाज ने जीता गोल्ड, अब राज्य स्तर पर नजर
Shooter Ganga Sharma Success Story: जोधपुर की 13 वर्षीय गंगा शर्मा ने निशानेबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 शूटिंग चैंपियनशिप की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है. सटीक निशानेबाजी के दम पर गंगा ने प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा साबित की और अब जिले की ओर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी. खास बात यह है कि गंगा देहरादून में होने वाली प्री-नेशनल प्रतियोगिता के लिए पहले ही पात्रता हासिल कर चुकी हैं. लगातार मिल रही सफलताओं से उनके परिवार और प्रशिक्षक उत्साहित हैं. प्रशिक्षक सतपाल सिंह राठौड़ की देखरेख में गंगा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए तैयारी कर रही हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18







