कौन हैं साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफियान? जिनके लुक की सलमान खान से हो रही तुलना, फैंस बता रहे 19-20 का अंतर
Who is Sufyan Nadiadwala: सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) बॉलीवुड के बहुत हैंडसम एक्टर कहे जाते हैं. उनके लुक की सभी तारीफ करते हैं. हालांकि, कई लोग उनकी जवानी के लुक और बॉडी को ज्यादा बेहतरीन मानते हैं. सोशल मीडिया पर भी सलमान के पुराने फिल्म के सीन्स वायरल होते रहते हैं. जिसमें लोग उनके स्टाइल,फैशन और मासूमियत की तारीफ करते नजर आते हैं. हाल ही में सलमान खान का इंटरनेट पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफियान से मिलते नजर आए. इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने दोनों के बीच सिर्फ 19-20 का अंतर बताया है. आइए जानते हैं कि साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफियान कौन हैं और क्या करते हैं.
साजिद नाडियाडवाला के बेटे की सलमान से हुई तुलना
साजिद नाडियाडवाला एक्टर सलमान खान के लंबे समय से जिगरी दोस्त हैं. बीतों दिनों सलमान 'प्रेम कीटाणु' की स्क्रीनिंग में पहुंचे थे, जहां साजिद भी अपनी फैमिली के साथ पहुंचे थे. बता दें कि इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस आफिया सैयद साजिद नाडियाडवाला की भांजी हैं. आफिया ने इसी फिल्म के जरिए बॉलीवुड में बतौर लीड एक्ट्रेस अपना डेब्यू किया है. इसलिए साजिद अपनी भांजी आफिया सैयद और एक्टर वीर पहाड़िया को सपोर्ट करने के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे थे. इसी इवेंट सलमान भी नजर आए थे. वहीं, सोशल मीडिया पर साजिद नाडियाडवाला के छोटे बेटे सूफियान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. सूफियान को देख फैंस को सलमान खान का 90 के दशक वाला लुक याद आ गया है.
फैंस बोल- बस 19-20 का अंतर
साजिद के बेटे सूफियान नाडियावाला इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने लुक की वजह से छाए हुए हैं. लोगों को उनकी पर्सनैलिटी, हेयर स्टाइल और लुक सब कुछ पसंद आ रहा है. उनके वीडियो वीर पहाड़िया की फिल्म 'प्रेम कीटाणु' की स्क्रीनिंग से वायरल हो रहे हैं. उनका अंदाज और लुक देखकर फैंस को सलमान खान का जवानी का लुक याद आ गया. कई लोगों को कहना है कि दोनों में सिर्फ 19-20 का ही अंतर हैं. सूफियान 90 के दशक के सलमान खान की तरह लग रहे हैं. कई लोग सूफियान की तुलना सलमान खान से करते हुए लिख रहे हैं कि सलमान अपनी जवानी में एकदम ऐसे ही हैंडसम थे. वहीं, कुछ यूजर्स लिख रहे हैं उनकी शक्ल सलमान से हूबहू नहीं लग हो लेकिन स्वैग बिल्कुल सलमान जैसा ही है.
सलमान खान ने सूफियान को लगाया गले
इस इवेंट का सोशल मीडिया पर वीडियो भी सामने आया. जिसमें सूफियान और सलमान का एक बेहद खूबसूरत और दिल छू लेने पल देखने को मिला. जिसमें सलमान खान बड़े ही प्यार और गर्मजोशी से सूफियान को गले लगाते नज़र आए. इतना ही नहीं इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच की खास बॉन्डिंग और मस्ती भरा अंदाज़ साफ दिखाई दिया. जहां सलमान मजाकिया अंदाज में सूफियान की गर्दन पकड़कर उन्हें हिलाते हैं और फिर उन्हें गले लगा लेते हैं. इस वीडियो के बाद फैंस सूफियान को सलमान खान का 'कार्बन कॉपी' और 'यंगर वर्जन' बता रहे हैं. आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं जब सूफियान और सलमान खान के लुक की तुलना की जा रही हो. सूफियान इसी साल अप्रैल में भी इसी वजह से चर्चा में आए थे.
कौन हैं सूफियान नाडियाडवाला
सूफियान नाडियाडवाला बॉलीवुड के दिग्गज प्रोड्यूसर और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के मालिक साजिद नाडियाडवाला और वर्दा खान नाडियाडवाला के छोटे बेटे हैं. वह इंडियन सिनेमा की खास फैमिली से ताल्लुक रखते हैं. जिसने इंडस्ट्री को 'किक', 'हाउसफुल' और 'जुड़वा' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं. साल 2008 में मुंबई में जन्में सूफियान अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रहे हैं. लेकिन वह कभी कभार पब्लिक इवेंट और अपनी फैमिली के साथ नजर आ जाते हैं. वहीं, उनके बड़े भाई सुभान नाडियाडवाला जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर सकते हैं. हालांकि सूफियान का अभी फिल्मों में आने का कोई इरादा नहीं है.
ये भी पढ़ें: 'मेरा मजाक उड़ाया...', Sanjay Dutt ने जेल में बिताए दिनों को किया याद, बताया कैसा था लोगों का बर्ताव?
सेबी सीएएस के लागू होने के बाद अब डेरिवेटिव्स एक्सपायरी सेटलमेंट फ्रेमवर्क की कर रहा समीक्षा: चेयरमैन
नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने शनिवार को कहा कि नियामक डेरिवेटिव्स एक्सपायरी सेटलमेंट फ्रेमवर्क से जुड़ी चिंताओं की समीक्षा कर रहा है।
राष्ट्रीय राजधानी में कमोडिटी एंड कैपिटल मार्केट पार्टिसिपेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीपीएआई) के 12वें इंटरनेशनल कन्वेंशन में बोलते हुए, पांडे ने कहा कि भारत को ऐसे बाजारों की जरूरत है जो कुशलतापूर्वक पूंजी जुटा सकें, जोखिम का प्रबंधन कर सकें और निवेशकों में भरोसा जगा सकें।
क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (सीएएस) फ्रेमवर्क शुरू होने के बाद, बाजार नियामक एक्सपायरी के दिनों में डेरिवेटिव्स सेटलमेंट की कीमतें तय करने से जुड़े मुद्दों की समीक्षा कर रहा है।
सीएएस फ्रेमवर्क को इसलिए लाया गया था ताकि सिर्फ वॉल्यूम-वेटेड औसत कीमतों पर निर्भर रहने के बजाय, एक ही इक्विलिब्रियम कीमत पर खरीद और बिक्री के ऑर्डर का मिलान करके दिन के आखिर में कीमत का बेहतर पता लगाया जा सके।
सेबी के चेयरमैन ने कहा कि नियामक कैश मार्केट को ज्यादा गहरा और लिक्विड बनाना चाहता है, साथ ही सिक्योरिटीज उधार लेने और देने के मजबूत सिस्टम और हेजिंग व आर्बिट्राज के बेहतर मौके भी चाहता है, ताकि कीमत का पता लगाने की प्रक्रिया बेहतर हो सके और कैश व डेरिवेटिव्स सेगमेंट के बीच तालमेल मजबूत हो सके।
कमोडिटी डेरिवेटिव्स मार्केट में, सेबी नॉन-एग्रीकल्चरल कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए पोजीशन लिमिट की समीक्षा कर रहा है। इसका मकसद रिस्क मैनेजमेंट के स्टैंडर्ड्स से समझौता किए बिना लिक्विडिटी और मार्केट की गहराई को बढ़ाना है।
चेयरमैन पांडे के अनुसार, सेबी एक्सचेंज प्लेटफॉर्म के जरिए कमोडिटी डिलीवरी में शामिल लोगों पर असर डालने वाले गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) से जुड़े मुद्दों पर स्टेकहोल्डर्स के साथ बातचीत जारी रखेगा।
भागीदारी बढ़ाने के उपायों पर जोर देते हुए, उन्होंने बताया कि फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स (एफपीआई) को नॉन-एग्रीकल्चरल कमोडिटी डेरिवेटिव्स तक पहुंच दी गई है। इस कदम से फिजिकल मार्केट के लिए सुरक्षा उपायों को बनाए रखते हुए लिक्विडिटी और प्राइस डिस्कवरी में सुधार की उम्मीद है।
सेबी प्रमुख ने कैपिटल मार्केट को आसान बनाने के मकसद से किए गए सुधारों का भी जिक्र किया। इनमें रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए संक्षिप्त और स्टैंडर्ड प्रोस्पेक्टस डिस्क्लोजर, बॉन्ड डिस्ट्रीब्यूशन इकोसिस्टम को मजबूत करने के उपाय, कॉर्पोरेट बॉन्ड, आरईआईटी और इनविट्स में निवेशकों के लिए ज्यादा लचीलापन और स्टॉक एक्सचेंज के जरिए ओपन-मार्केट शेयर बायबैक को फिर से शुरू करना शामिल है।
--आईएएनएस
एबीएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











