एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया के इन 5 खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन, जानिए कौन से प्लेयर्स रहे फीके
Asian Games 2026 : एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में गोल्ड मेडल जीत लिया है. भारत ने आज पाकिस्तान को गोल्ड मेडल मैच में 19 रनों से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. इस मुकाबले में भारत ने 211 रन बननाए और पाकिस्तान 192 रन बना पाई और सिर्फ सिल्वर मेडल अपने नाम कर पाई. वहीं भारत को 2023 के बाद 2026 में भी गोल्ड मेडल मिला है. ये टीम इंडिया का एशियन गेम्स लगातार दूसरा गोल्ड मेडल है. इस एशियन गेम्स 2026 में इंडियन क्रिकेट टीम के लिए किन 5 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. आज हम आपको उनके बारे में बताने वाले हैं.
एशियन गेम्स 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले 5 भारतीय खिलाड़ी
एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया के स्क्वाड में कई स्टार खिलाड़ियों को मौका दिया गया था. इसमें भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा से लेकर, ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी, अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह जैसे तमाम खिलाड़ी शामिल थे, लेकिन अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी, अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह ने इस टूर्नामेंट में बॉल या बल्ले के साथ धमाल मचाया है. आइए इन पांचों के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं.
???? Frames that become ???????????????????????????????????? ???????????????????????? ????#TeamIndia celebrate with the prestigious #AsianGames Gold Medal ???? pic.twitter.com/dKGxw2xJIq
— BCCI (@BCCI) October 3, 2026
1 - ईशान किशन
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल रहे. ईशान ने श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 46 बॉल में 4 चौके और 5 छक्कों के साथ 80 रनों की पारी खेली. ईशान ने पाकिस्तान के खिलाफ एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मुकाबले में 18 बॉल में 3 चौकों के साथ 21 रनों की पारी खेली. उन्होंने कुल मिलकर 101 रन बनाए.
2 - अभिषेक शर्मा
भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने भी एशियन गेम्स 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन किया. अभिषेक ने श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 3 बॉल में 1 छक्के के साथ 7 रन बनाए और बॉल के साथ सिर्फ 5 बॉल के अंदर 2 विकेट भी हासिल किए. अभिषेक ने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में बल्ले से धमाल मचाया और 28 बॉल में 4 चौके और 7 छक्कों के साथ 61 रनों की पारी खेली.
3 - वैभव सूर्यवंशी
टीम इंडिया के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भी बल्ले के साथ भारत को अच्छी शुरुआत दिला. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में 21 बॉल में 6 चौके और 2 छक्कों के साथ 38 रनों की पारी खेली. पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में वैभव ने 9 बॉल में 2 छक्कों के साथ 15 रनों की तूफानी पारी खेली.
4 - अक्षर पटेल
एशियन गेम्स 2026 में बॉल के साथ अक्षर पटेल ने टीम इंडिया के लिए अहम योगदान दिया. अक्षर ने श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 3 ओवर में 8 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. वहीं अक्षर ने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. उन्होंने कुल 4 विकेट चटकाए.
???????????????? ???????????????????????????????????????? ???????????????????? ????
— BCCI (@BCCI) October 3, 2026
Congratulations #TeamIndia for successfully defending the Asian Games Gold Medal ????????
Scorecard ▶️ https://t.co/g4wzZagyGj#AsianGames pic.twitter.com/sg7z4dhUzH
5- जसप्रीत बुमराह
इंडियन क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज जसप्रीत ने भी शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में 2 ओवर में 7 विकेट लेकर 2 विकेट हासिल किए. वहीं पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में बुमराह एक भी विकेट नहीं मिला. उन्होंने 4 ओवर में 33 रन खर्च किए. अगर वो और रन लुटाते तो भारत के हाथों से गोल्ड मेडल फिसल सकता था.
The smiles of ???????????????????????????????????? ????
— BCCI (@BCCI) October 3, 2026
Let the celebrations begin ????????????#TeamIndia | #AsianGames pic.twitter.com/YILFOIDkTb
इन 5 के अलावा तिलक वर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में 51 रनों की पारी खेली. उनकी पारी में 3 चौके और 4 छक्के भी दर्ज थे. उनके अलावा रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर समेत कई खिलाड़ी फीके नजर आए.
ये भी पढ़ें : IND VS WI: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, रवींद्र जडेजा हुए प्लेइंग-11 से बाहर, तो 25 साल के खिलाड़ी को मिली डेब्यू कैप
IAS Transfer: एक साथ हुआ 15 आईएएस अधिकारियों का तबादला, मिली नई जिम्मेदारी, यहाँ देखें लिस्ट
उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव हुआ है। सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण (UP IAS Transfer) किया है। चिकित्सा शिक्षा के सचिव और विशेष सचिव बदले गए हैं। अमित कुमार सिंह को पंचायती राज निदेशक पद से हटाया गया है, उन्हें पीसीडीएस प्रबंध निदेशक बनाया गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश 3 अक्टूबर को जारी किया गया है।
नीरज शुक्ला अपर आयुक्त उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद को पीसीएफ का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। पीसीएफ प्रबंध निदेशक पद पर कार्यरत डॉ चंद्रभूषण को अपर निदेशक लोहिया डॉ राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादेमी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिन कुमार सिंह को विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा पद पर नियुक्त किया गया है। ध्रुव खड़िया मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर को मुख्य विकास अधिकारी मऊ पद पर भेजा गया है। सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद प्रयागराज पद पर विवेक कुमार श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है।
यूपी आईएएस तबादला सूची
- नरेंद्र बहादुर सिंह को मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- पंचायती राज के निदेशक पद पर हरी प्रताप शाही को नियुक्त किया गया है।
- प्रकाश बिंदु प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ को चिकित्सा शिक्षा का नया सचिव बनाया गया है।
- माला श्रीवास्तव सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म के पद से प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। वह निदेशक भूततत्व एवं खनिकर्म पद का प्रभार संभालती रहेंगी।
- डॉ उज्जवल कुमार को विशेष सचिव एवं निदेशक भूततत्व एवं खनिकर्म पद की जिम्मेदारी दी गई है।
- उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक पद पर के. रीभा को नियुक्त किया गया है।
- डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्रविधिक विश्वविद्यालय के कुलसचिव पद पर अर्चना गहरवार को नियुक्त किया गया है, जो पहले किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय पद पर कार्यरत थी।
- एपिके अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के कुलसचिव पद पर कार्यरत रीना सिंह को कुल सचिव किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय पद पर भेजा गया है।
- राकेश कुमार को अपर आयुक्त उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद पद पर नियुक्त किया गया है।
यूपी पीसीएस ट्रांसफर लिस्ट
उत्तर प्रदेश सरकार ने 23 पीसीएस अधिकारियों को नया पदभार सौंपा है। बिजनौर, अमेठी, ललितपुर समेत कई जिलों की उप जिला अधिकारी बदले गए हैं। चंद्रेश कुमार को मुख्य राज्य अधिकारी देवरिया पद पर नियुक्त किया गया है। अपर नगर आयुक्त नगर निगम मेरठ पद पर राजेश कुमार को भेजा गया है। इससे पहले वह उप जिला अधिकारी सिद्धार्थनगर पद पर कार्यरत थे।
अंबेडकर नगर उपजिलाधिकारी पद पर कार्यरत पुष्पेंद्र पटेल को अपर जिला अधिकारी (प्रशासन) रामपुर पद पर भेजा गया है। बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बांदा के कुल सचिव पद पर अर्पित गुप्ता को नियुक्त किया गया है। महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुशीनगर के कुलसचिव पद की जिम्मेदारी विजय शंकर को सौंपी गई है , पहले बिजनौर उपजिला अधिकारी पद पर कार्यरत थे।
संयुक्त दुग्ध आयुक्त, दुग्ध आयुक्त कार्यालय पद पर अभिनव कन्नौजिया को भेजा गया है, जो पहले अमेठी उप जिला अधिकारी पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अमित कुमार को उपनिदेशक उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंत्री परिषद पद पर नियुक्त किया गया है। मुरादाबाद उप जिला अधिकारी पद की जिम्मेदारी मयंक कुंडू को सौंपी गई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Mp Breaking News











