यूएई ने T20 World Cup 2026 के लिए स्क्वाड का किया ऐलान, जानिए कौन बना टीम का कप्तान?
T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाली है. उससे ठीक 8 दिन पहले यूएई (UAE) ने अपने 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. टीम के स्टार बैटर मुहम्मद वसीम अगले महीने शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 मेंबर वाली टीम को लीड करेंगे. उनकी कप्तानी में टीम टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी.
टी20 वर्ल्ड कप के लिए यूएई का स्क्वाड
टीम: मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, आर्यांश शर्मा, ध्रुव पराशर, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मयंक कुमार, मुहम्मद अरफान, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद जोहैब, रोहिद खान, सोहैब खान, सिमरनजीत सिंह.
Muhammad Waseem is set to lead the UAE in their third Men's #T20WorldCup campaign next month ????
— ICC (@ICC) January 30, 2026
More ????https://t.co/103Uwjnuj1
यूएई का कोचिंग स्टाफ मजबूत
भारत के पूर्व क्रिकेटर लालचंद राजपूत यूएई के हेड कोच हैं, जबकि कोचिंग स्टाफ में पाकिस्तान के पूर्व इंटरनेशनल खिलाड़ी यासिर अराफात शामिल हैं, जो फास्ट बॉलिंग कोच होंगे. जिम्बाब्वे के स्टेनली चियोजा टूर्नामेंट के लिए टीम के फील्डिंग कोच होंगे. ऐसे में यूएई की टीम वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी.
डी- ग्रुप में शामिल है यूएई
टी20 वर्ल्ड कप में जाने से पहले यूएई दो मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए आयरलैंड का सामना कर रही है. वो नेपाल (3 फरवरी) और इटली (6 फरवरी) के खिलाफ दो वार्म-अप मैच खेलेंगे. इसके बाद 10 फरवरी को चेन्नई में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना कैंपेन शुरू करेंगे. उनको न्यूजीलैंड, कनाडा, अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के साथ ग्रुप डी में रखा गया है.
यूएई के मैचों का शेड्यूल
10 फरवरी - यूएई बनाम न्यूजीलैंड, चेन्नई
13 फरवरी - यूएई बनाम कनाडा, दिल्ली
16 फरवरी - यूएई बनाम अफगानिस्तान, दिल्ली
18 फरवरी - यूएई बनाम दक्षिण अफ्रीका, दिल्ली
ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2026: यूएसए ने किया टीम का ऐलान, इस भारतीय मूल के खिलाड़ी को बनाया कप्तान
म्यांमार के स्कैम गैंग पर चीन की बड़ी कार्रवाई, 11 अपराधियों को एक साथ फांसी पर लटकाया
चीन ने म्यांमार में सक्रिय एक बड़े आपराधिक गिरोह के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए 11 लोगों को फांसी दी है. जानकारी के अनुसार, ये सभी कुख्यात ‘मिंग फैमिली’ गैंग से जुड़े थे, जो ऑनलाइन धोखाधड़ी और अन्य गंभीर अपराधों में शामिल था. चीन के सरकारी मीडिया के मुताबिक, इन लोगों को पिछले साल सितंबर में हत्या, गैरकानूनी हिरासत, धोखाधड़ी और अवैध कैसीनो चलाने जैसे अपराधों में दोषी पाया गया था. इसके अलावा इस मामले में शामिल 23 अन्य लोगों को पांच साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा सुनाई गई है. चीन ने साफ किया है कि वह अपने नागरिकों को निशाना बनाने वाले साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगा.
मिंग फैमिली के बारे में जानकारी
मिंग फैमिली गैंग उत्तरी म्यांमार में सक्रिय था और उसे वहां के चार बड़े आपराधिक परिवारों में गिना जाता था. यह गिरोह सैकड़ों ऑनलाइन स्कैम सेंटर चलाता था. इन केंद्रों से फोन कॉल और इंटरनेट के जरिए लोगों को ठगा जाता था. इसके अलावा यहां वेश्यावृत्ति और ड्रग्स बनाने जैसी गैरकानूनी गतिविधियां भी होती थीं.
Eleven members of the Ming family criminal syndicate in northern Myanmar have been executed. The syndicate was involved in gambling fraud exceeding 10 billion yuan and caused 14 deaths and multiple injuries. pic.twitter.com/qcisN6UKTL
— China Perspective (@China_Fact) January 29, 2026
रिपोर्ट के अनुसार, इस गैंग की गतिविधियों के कारण कम से कम 14 चीनी नागरिकों की मौत हुई, जबकि कई अन्य घायल हुए. दो दोषियों ने फैसले के खिलाफ अपील की थी, लेकिन चीन की सर्वोच्च अदालत ने निचली अदालत का फैसला बरकरार रखा. अदालत ने कहा कि अपराध बेहद जघन्य थे और मृत्युदंड उचित है.
चीन की कार्रवाई
चीनी अधिकारियों ने बताया कि फांसी से पहले दोषियों को अपने परिवार से मिलने की अनुमति दी गई थी. चीन ने यह भी कहा कि वह म्यांमार, थाईलैंड और कंबोडिया जैसे देशों के साथ मिलकर सीमा पार धोखाधड़ी पर लगाम लगा रहा है. म्यांमार अब तक 53,000 से ज्यादा संदिग्धों को चीन को सौंप चुका है. संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, ऐसे स्कैम सेंटरों का जाल दुनिया भर में फैला हुआ है, जहां लाखों लोग इस धोखाधड़ी नेटवर्क में फंसे हुए हैं.
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच सीधी हवाई कनेक्टिविटी, 14 साल बाद बहाल हुई विमान सेवा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























