Responsive Scrollable Menu

27 करोड़ का सालाना IPL कॉन्ट्रैक्ट, BCCI से मिलती है मोटी सैलरी, जानिए कितनी है ऋषभ पंत की कुल नेट वर्थ?

Rishabh Pant Net Worth: भारतीय स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत 4 अक्टूबर को अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं. पंत अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और शानदार विकेटकीपिंग के दम पर क्रिकेट की दुनिया में खास पहचान बना चुके हैं. मैदान पर उनके प्रदर्शन के साथ-साथ उनकी कमाई भी अक्सर चर्चा का विषय रहती है. पंत की आय का बड़ा हिस्सा BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, IPL, ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया प्रमोशन से आता है. इसके अलावा वह अलग-अलग इनवेस्टमेंट के जरिए भी अपनी संपत्ति बढ़ा रहे हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ऋषभ पंत की कमाई कहां-कहां से होती है और BCCI से उन्हें कितनी रकम मिलती है? आइए जानते हैं उनकी कमाई के प्रमुख स्रोतों के बारे में...

बीसीसीआई से मिलती है मोटी सैलरी

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को BCCI के 2025-26 सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में Grade B में रखा गया है. बोर्ड के आधिकारिक कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार यह अवधि 1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026 तक है. Grade B खिलाड़ियों को सालाना 3 करोड़ रुपये का रिटेनर मिलता है.

इसके अलावा पंत को टीम इंडिया के लिए खेले गए मैचों की अलग मैच फीस भी मिलती है...टेस्ट के लिए 15 लाख, ODI के लिए 6 लाख और T20I के लिए 3 लाख रुपये प्रति मैच. यानी BCCI से पंत की फिक्स सालाना कमाई 3 करोड़ रुपये है, जबकि मैच फीस अलग से जुड़ती है. इसके अलावा IPL और ब्रांड एंडोर्समेंट उनकी आय के अलग स्रोत हैं.

IPL से होती है बड़ी कमाई

ऋषभ पंत की कमाई का सबसे बड़ा जरिया इंडियन प्रीमियर लीग है. 2025 की नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिससे वह उस समय IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने. 2026 में भी उनका IPL कॉन्ट्रैक्ट 27 करोड़ रुपये था. मगर, अब ऋषभ ने LSG का साथ छोड़ दिया है और उम्मीद है कि वह आईपीएल 2027 के ऑक्शन में हिस्सा लेंगे. देखने वाली बात होगी कि उन्हें इस बार कितने करोड़ में खरीदा जाता है.

BCCI का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

पंत को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI से भी सालाना रकम मिलती है. 2025-26 के BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में उन्हें ग्रेड-B में रखा गया है. सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के अलावा भारतीय टीम के लिए खेले गए मुकाबलों की मैच फीस भी क्रिकेटरों की कमाई का हिस्सा होती है. टेस्ट, ODI और T20I के लिए अलग-अलग मैच फीस निर्धारित होती है. इसका मतलब है कि किसी साल पंत जितने ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते हैं, उनकी क्रिकेट से होने वाली कुल कमाई भी उसी हिसाब से बढ़ सकती है.

ब्रांड एंडोर्समेंट से करोड़ों की कमाई

पंत की कमाई का एक बड़ा हिस्सा ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है. मैदान पर उनकी आक्रामक शैली और युवा फैंस के बीच लोकप्रियता उन्हें कंपनियों के लिए आकर्षक चेहरा बनाती है. रिपोर्ट्स में उन्हें Adidas, Dream11, boAt, JSW Steel/JSW Cement, Cadbury, Noise, Realme और Zomato जैसे ब्रांड्स से जोड़ा गया है.

किसी खिलाड़ी को ब्रांड से मिलने वाली रकम आमतौर पर सार्वजनिक नहीं होती. इसलिए पंत की एंडोर्समेंट कमाई के बारे में प्रकाशित आंकड़ों को अनुमान के तौर पर ही देखना चाहिए. अलग-अलग रिपोर्ट्स में उनकी सालाना ब्रांड कमाई को लगभग 10-25 करोड़ रुपये तक बताया गया है.

सोशल मीडिया से होती है कमाई

आज के दौर में किसी क्रिकेटर की कमाई सिर्फ टीवी विज्ञापनों तक सीमित नहीं है. सोशल मीडिया की लोकप्रियता भी उनकी ब्रांड वैल्यू बढ़ाती है. पंत के इंस्टाग्राम पर 16 मिलियन और एक्स पर लगभग 5 मिलियन फॉलोअर्स हैं. इसी वजह से कंपनियां उन्हें डिजिटल कैंपेन, सोशल मीडिया प्रमोशन और विज्ञापन अभियानों के लिए साइन करती हैं. हालांकि सोशल मीडिया पोस्ट या कैंपेन के लिए पंत को मिलने वाली व्यक्तिगत फीस सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है.

इनवेस्टमेंट्स

क्रिकेट और विज्ञापन के अलावा ऋषभ पंत की संपत्ति में रियल एस्टेट और अन्य निवेश भी शामिल होने की रिपोर्ट्स सामने आती रही हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स उनके दिल्ली और उत्तराखंड में प्रॉपर्टी निवेश का भी उल्लेख करती हैं. यहां यह समझना जरूरी है कि नेटवर्थ और सालाना कमाई अलग-अलग चीजें हैं. IPL कॉन्ट्रैक्ट या एंडोर्समेंट से मिलने वाला पैसा सालाना आय है, जबकि प्रॉपर्टी, निवेश, सेविंग्स और दूसरी संपत्तियां कुल संपत्ति का हिस्सा होती हैं.

ऋषभ पंत नेट वर्थ (Rishabh Pant Net Worth)

स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत ने अपने करियर के शुरुआती समय से ही सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है. हालांकि, इस बात को झुठलाया नहीं जा सकता कि पिछले कुछ समय से वह टेस्ट प्लेयर बनकर रह गए. मगर, इससे उनकी नेट वर्थ पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा, क्योंकि वह आज भी वह फेवरेट क्रिकेटर्स में शुमार हैं. इसकी वजह से वह कई ब्रांड को एंडॉर्स करते हैं. उनकी नेट वर्थ के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है. मगर, रिपोर्ट्स की मानें, तो पंत की नेट वर्थ 100 करोड़ से 150 करोड़ रुपये आंकी जाती है.

ऋषभ पंत के आंकड़े

ऋषभ पंत ने अब तक 49 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनकी 86 पारियों में उन्होंने कुल 3,476 रन बनाए हैं. उनका टेस्ट औसत 42.91 का है और स्ट्राइक रेट 74.24 का, जो टेस्ट में बहुत आक्रामक माना जाता है. उन्होंने 8 शतक और 18 अर्धशतक लगाए हैं, और उनका सबसे बड़ा स्कोर 159 नाबाद है. विकेट के पीछे उन्होंने 160 कैच और 16 स्टंपिंग की हैं. वनडे में पंत ने 31 मैच खेले हैं, जिसकी 27 पारियों में उन्होंने 871 रन बनाए हैं. औसत 33.50 और स्ट्राइक रेट 106.21 का है.

इसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं, हाईएस्ट स्कोर 125_ नाबाद इंग्लैंड के खिलाफ. कीपिंग में 27 कैच और 1 स्टंपिंग. T20 इंटरनेशनल में उन्होंने 76 मैचों में 66 पारियां खेली हैं और 1,209 रन बनाए हैं. औसत 23.25 और स्ट्राइक रेट 127.26 का है. 3 अर्धशतक लगाए हैं, बेस्ट स्कोर 65* नाबाद है. विकेट के पीछे 40 कैच और 11 स्टंपिंग।टेस्ट ही उनका सबसे मजबूत फॉर्मेट है, जहाँ वो भारत के मैच विनर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: ODI खत्म, अब मचेगा T20I का धमाल! भारत-वेस्टइंडीज के बीच कितनी तारीख से शुरू होगी टी-20 सीरीज? नोट कर लीजिए शेड्यूल और टाइमिंग

Continue reading on the app

इंदौर में फिर पसरा मातम: चर्चित राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त अर्पित ने की खुदकुशी

इंदौर के चर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के गहरे सदमे से परिवार और शहर अभी पूरी तरह उबर भी नहीं पाया था कि उनके सबसे करीबी दोस्त अर्पित चौहान की संदिग्ध हालात में मौत की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. अर्पित चौहान ने शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र स्थित अपने साले के मकान में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.

दोस्ती की मिसाल और कारोबार की जिम्मेदारी

मृतक अर्पित चौहान मूल रूप से इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित अरिहंत नगर के रहने वाले थे. राजा रघुवंशी और अर्पित की दोस्ती करीब आठ से दस साल पुरानी थी. मेघालय में राजा रघुवंशी की हत्या के बाद से अर्पित ने आगे बढ़कर पूरे ट्रांसपोर्ट कारोबार की जिम्मेदारी संभाली थी. वे न केवल कारोबार संभाल रहे थे, बल्कि राजा के परिवार के साथ हर सुख-दुख में साए की तरह खड़े थे. राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि पूरा परिवार अर्पित को अपने सगे छोटे भाई की तरह मानता था. आत्महत्या करने से महज एक घंटे पहले अर्पित ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक विचार साझा किया था, जिसमें लिखा था— "नियंत्रण बहुत जरूरी है, अगर आमदनी कम हो तो खर्चों पर और अगर आमदनी ज्यादा हो तो शब्दों पर." इस स्टेटस के कुछ ही देर बाद उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठा लिया, जिससे उनके परिजन और दोस्त पूरी तरह स्तब्ध हैं.

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स का समापन, भारत चौथे स्थान पर रहा, हॉकी-क्रिकेट में जलवा; अन्य खेलों में कैसा रहा प्रदर्शन, विस्तार से पढ़ें

जापान में आयोजित हुए एशियन गेम्स 2026 का समापन हो गया। भारत इस मल्टीस्पोर्ट्स टूर्नामेंट में चौथे स्थान पर रहा। क्रिकेट हॉकी में 100 फीसदी प्रदर्शन करने वाले भारतीय दल के लिए अन्य खेलों में सफर कैसा रहा, कहां चूक हुई और 2036 के रोड मैच के लिए इन खेलों से क्या उम्मीद की जानी चाहिए विस्तार से पढ़िए। Sun, 04 Oct 2026 18:15:18 +0530

  Videos
See all

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi के Satyagraha पर Chirag Paswan का बड़ा बयान | Hindi news #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T12:39:43+00:00

Delhi में Gyanesh Kumar के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन | Breaking News | Election Commission | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T12:41:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers