Soha Ali Khan Net Worth: पटौदी राजघराने में जन्मीं सोहा अली खान हैं करोड़ों की मालकिन, जानें कहां-कहां से करती हैं कमाई
Soha Ali Khan Net Worth: पटौदी राजघराने की शहजादी सोहा अली खान (Soha Ali Khan) आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं. वह बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस जिनका नाम दिमाग में आते ही पटौदी खानदान और शाही अंदाज का ख्याल आता है. सोहा का जन्म 4 अक्टूबर 1978 को नई दिल्ली में हुआ था, उन्होंने जन्म से ही शाही तौर-तरीकों को देखा है लेकिन उन्होंने अपनी पहचान सिर्फ खानदान के नाम से नहीं बनाई बल्कि उन्होंने खुद के दम पर दौलत-शौहरत हासिल की. उन्होंने फिल्मों में काम किया. किताब लिखी और ब्रांड के साथ काम किया. साथ ही अपने पति कुणाल खेमू के साथ प्रोडक्शन भी शुरू किया. यही वजह है कि उनकी आज प्रोपर्टी करोड़ों में है. आइए जानते हैं कि उनकी नेटवर्थ कितनी है और वह कहां-कहां से कमाई करती हैं.
सोहा अली खान हैं करोड़ों की दौलत की मालकिन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस समय सोहा अली खान की कुल संपत्ति करीब 150 करोड़ से 160 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है. उनकी कमाई का जरिया सिर्फ फिल्में नहीं हैं. वह कई बड़े ब्रांड्स के एड भी करती हैं. उनका नाम खासकर बच्चों की देखभाल से जुड़े प्रोडक्ट्स, ब्यूटी ब्रांड्स और घर सजाने के सामान वाली कंपनियों के साथ जुड़ा है. इन ब्रांड्स के साथ काम करके वह बहुत अच्छी कमाई करती हैं.
इस सोर्स से भी होती है कमाई
इसके साथ ही सोहा को पढ़ने और लिखने का भी बहुत शौक है. उन्होंने 'द पेरिल्स ऑफ बीइंग मॉडरेटली फेमस' नाम की किताब लिखी है. उनकी किताब को लोगों ने खूब पसंद किया. इसकी सेल से भी उनकी कमाई हुई. इसके साथ ही वह अपने पति कुणाल खेमू के साथ 'रेनेगेड फिल्म्स' नाम का प्रोडक्शन हाउस चलाती हैं. बताया जाता है कि सोहा अपने पैसों को म्यूचुअल फंड्स और दूसरी सही जगहों पर भी इन्वेस्ट करती हैं.
खार में है आलिशान घर
सोहा अली खान पति कुणाल खेमू और बेटी इनाया के साथ मुंबई के खार इलाके में रहती हैं. जानकारी के मुताबिक, उनका घर 9 मंजिला इमारत के ऊपर के फ्लोर्स पर बना आलीशान अपार्टमेंट है. इस घर को सोहा ने बहुत ही सादगी से सजाया हुआ है. बताया जाता है कि उनके घर में बड़ी बालकनी में काफी पेड़-पौधे हैं. इसके अलावा घर में होम थिएटर और किताबों के लिए बड़ी लाइब्रेरी भी है. जैसा कि आपको बताया कि सोहा को पढ़ाई-पढ़ाई लिखाई का बहुत शौक है. इसलिए उन्होंने घर में ही अपने एक लाइब्रेरी बनवा रखी है.
सोहा को महंगी गाड़ियों का है शौक
सोहा अली खान को लक्जरी गाड़ियों का बहुत शौक है. उनके कार कलेक्शन में सफेद रंग की मर्सिडीज-बेंज जीएलई एसयूवी शामिल है. इसकी कीमत करीब 1.08 करोड़ रुपये बताई जाती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोहा ने यह कार खुद को अपने बर्थडे के मौके पर गिफ्ट की थी. इसके अलावा उनके पास फोर्ड एंडेवर भी है. जिसे वह रोज के लिए इस्तेमाल करती हैं.
महंगे बैग्स का है कलेक्शन
सोहा अली खान को ट्रैवलिंग का भी शौक है, वह अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ ट्रैवलिंग से जुड़ी पोस्ट भी पोस्ट करती रहती है और अक्सर अपने पति और बेटी के साथ विदेश घूमने जाती रहती हैं, उन्हें लंदन, स्पेन का मैड्रिड और यूरोप की सिटी पसंद हैं. फैशन के मामले में भी सोहा अलग पसंद रखती हैं. वह नॉर्मल और कंफर्टेबल आउटफिट में दिखाई देती हैं. हालांकि, उन्हें महंगे हैंडबैग्स बहुत पसंद हैं. बताया जाता है कि उनके पास इसका बड़ा कलेक्शन है.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान ने सुनाया अपनी लाइफ का सबसे खराब दौर का किस्सा, बोले- 'मेरे खिलाफ बहुत नेगेटिविटी चल रही थी'
Mika Singh ने Diljit Dosanjh पर उठाए सवाल, बोले Border 2 का प्रमोशन क्यों नहीं किया
हाल ही में मीका सिंह ने दिलजीत दोसांझ के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात कही है। सिंगर ने यह भी कहा कि उन्हें दिलजीत पर गर्व है, लेकिन साथ ही मीका ने उनके बॉलीवुड फिल्मों को प्रमोट करने के तरीके पर सवाल उठाए।
सिंगर मीका ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आया कि दिलजीत ने बॉर्डर 2' के बारे में ज्यादा बात क्यों नहीं की, जबकि उनके मुताबिक उन्होंने 'सरदार जी 3' को ज्यादा प्रमोट किया, जिसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर भी थीं।
क्या बोले मीका सिंह?
आपको बताते चलें कि, टाइम्स नाउ के साथ बातचीत के दौरान मीका ने कहा, 'मैं दिलजीत से क्यों जलूंगा? मुझे तो उन पर गर्व है। दलेर पाजी के बाद अगर कोई पगड़ी पहनकर सिंगर के तौर पर कामयाब हुआ है, तो वह दिलजीत हैं और वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।'
मीका ने उठाए सवाल
आगे मीका सिंह ने 'बॉर्डर 2' को लेकर बात रखी। सिंगर ने कहा, 'हो सकता है मैं गलत होऊं, लेकिन मुझे लगता है कि जब 'बॉर्डर 2' आई, तो दिलजीत पाजी ने इसका एक परसेंट भी प्रमोशन नहीं किया। उन्होंने सनी पाजी का एक परसेंट भी शुक्रिया अदा नहीं किया। मैंने दिलजीत को कभी यह कहते नहीं सुना कि सनी देओल के साथ मेरी फिल्म आ रही है, यह बहुत बड़ी बात है। उन्होंने 'बॉर्डर 2' के बारे में कभी बात नहीं की।'
मीका ने आगे कहा, 'जब फिल्म रिलीज हुई और उसके बाद भी मैंने उन्हें इसके बारे में कोई पोस्ट करते नहीं देखा। 'मैं वापस आऊंगा' भी रिलीज हुई, लेकिन उन्होंने कोई पोस्ट नहीं की। उन्होंने अपनी फिल्म के बारे में केवल एक पोस्ट किया, जिसमें एक पाकिस्तानी कलाकार था।'
आपको बता दें कि, यहां पर मीका सिंह दिलजीत दोसांझ और हानिया आमिर स्टारर फिल्म 'सरदार जी 3' का जिक्र कर रहे हैं।'
बॉलीवुड को क्यों प्रमोट नहीं करते दिलजीत?
मीका ने आगे कहा, 'मुझे यह समझ नहीं आता। जब आप बॉलीवुड में काम करते हो तो बॉलीवुड को प्रमोट क्यों नहीं करते? फिर आप कहते हो कि मुझे बॉलीवुड की जरूरत नहीं है, लेकिन आप बॉलीवुड में काम भी करते हो। मैं ये बातें उसे भाई की तरह कह रहा हूं। 'बॉर्डर 2' हमारे देश की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। यह हिंदुस्तान के बारे में फिल्म है। आप इसके बारे में पोस्ट क्यों नहीं करते? आप उसका इंस्टाग्राम देख सकते हैं और देख सकते हैं कि क्या वहां 'बॉर्डर 2' को प्रमोट करने वाला एक भी वीडियो है।'
आपको बताते चलें कि, दिलजीत ने 'बॉर्डर 2' का प्रमोशन किया था। दिसंबर 2025 में सिंगर ने फिल्म से अपना पहला लुक शेयर किया था और ट्रेलर सहित फिल्म के दूसरे प्रमोशनल कैंपने में भी नजर आए थे। उन्होंने फिल्म की शूटिंग से संबंधित कुछ बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो शेयर किए थे।
दिलजीत के साथ खड़े रहे मीका
दिलजीत के फिल्मों को प्रमोट करने के तरीके पर सवाल उठाने के बावजूद मीका ने कहा कि जब खालिस्तानी समहूों ने दिलजीत की आलोचना की थी, तब वह उनके साथ खड़े थे। सिंगर ने कहा, 'जब खालिस्तानी उसके पीछे पड़े थे, तब भी मैं उसके साथ था। मैंने कहा था कि नहीं, वह हमारा सरदार लड़का है। मुझे नहीं लगता है कि खालिस्तानियों को उसे परेशान करना चाहए। वह हमारे देश का नाम रोशन कर रहा है और पंजाबी म्यूजिक को अगले स्तर तक ले जा रहा है। ऐसा नहीं होना चाहिए।'
मीका ने कहा, 'शुरुआत में वह मेरे पास आया करते थे और उसने मेरे साथ बटर चिकन भी खाया था। मुझे लगता है कि अब वह शाकाहारी है। यहां तक की कई बार उनकी मैनेजर सोनाली फोन करके कहती थीं कि उन्हें तुरंत रिकॉर्डिंग करनी है। मेरा लोखंडवाला वाला स्टूडियो हमेशा उनके इस्तेमाल के लिए उपलब्ध रहता था।'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
prabhasakshi









