Responsive Scrollable Menu

Vidya Balan New Film: विद्या बालन ने दी नई फिल्म की खुशखबरी, 17 साल बाद आर. बाल्की के साथ करेंगी काम, जानें डीटेल्स

Vidya Balan New Film: अभिनेत्री विद्या बालन एक बार फिर पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। जल्द ही विद्या निर्देशक आर. बाल्की के साथ काम करने की तैयाारी में हैं। दोनों की यह जोड़ी करीब 17 साल बाद पर्दे के पीछे एक साथ लौटी है। विद्या ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा कर अपनी नई फिल्म की शुरुआत की जानकारी दी है। ये एक तमिल फिल्म होगी जिसके नाम और कहानी के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।

स्क्रिप्ट हाथ में लेकर नजर आईं विद्या बालन
विद्या बालन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म के सेट से एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में अभिनेत्री हाथ में स्क्रिप्ट लिए नजर आ रही हैं। उन्होंने चश्मा लगाया हुआ है और लंबे बालों की चोटी बनाई हुई है। इससे फिल्म में उनके लुक की पहली झलक भी मिलती है।

Vidya Balan Instagram story

तस्वीर के साथ विद्या ने लिखा, “नई शुरुआत” और अपनी नई तमिल फिल्म के साथ आर. बाल्की का नाम भी जोड़ा। उनके इस पोस्ट से साफ हो गया है कि फिल्म पर काम शुरू हो चुका है।

‘पा’ के बाद पहली बार साथ आए विद्या और आर. बाल्की
विद्या बालन और आर. बाल्की ने इससे पहले साल 2009 में आई फिल्म ‘पा’ में साथ काम किया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। करीब 17 साल बाद दोनों की यह वापसी खास मानी जा रही है।

हालांकि, नई तमिल फिल्म की कहानी या विद्या के किरदार से जुड़ी कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है। निर्माताओं ने भी फिल्म की बाकी जानकारियों को फिलहाल गुप्त रखा है। ऐसे में विद्या की तस्वीर को इस परियोजना की पहली आधिकारिक झलक माना जा रहा है।

‘जेलर 2’ में रजनीकांत के साथ दिखेंगी विद्या
नई तमिल फिल्म के अलावा विद्या बालन के पास कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। वह जल्द ही रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जेलर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म में विद्या कांथा नाम का किरदार निभा रही हैं।

फिल्म का उनका पहला लुक भी हाल ही में जारी किया गया था। हालांकि, उनके किरदार को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में विद्या अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की बड़ी बेटी की भूमिका निभा सकती हैं।

‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
 

Continue reading on the app

वैलेंटाइन-डे: प्रेमी के सामने कैसे दिखें सबसे लवली-ब्यूटीफुल, ब्यूटी एक्सपर्ट से जानें

Valentine Day: आने वाले वैलेंटाइन-डे पर आप सबसे प्यारी और खूबसूरत नजर आना चाहेंगी। इसके लिए जरूरी है कि अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ ही मेकअप भी सही तरीके से किया जाए। यहां आपको बता रहे हैं, परफेक्ट मेकअप करने के तरीके के बारे में।

प्राइमर
मेकअप की शुरुआत अपने चेहरे पर प्राइमर अप्लाई करने से करें। मेकअप करने से पहले प्राइमर लगाने से मेकअप को एक अच्छा बेस मिलता है और मेकअप ज्यादा देर तक टिका भी रहता है।

फाउंडेशन
प्राइमर लगाने के बाद अपने चेहरे पर लाइट फाउंडेशन या बीबी-सीसी क्रीम अप्लाई करें। मेकअप ब्रश या ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से फाउंडेशन को अच्छी तरह ब्लेंड करें। ध्यान रखें कि बहुत हैवी फाउंडेशन का इस्तेमाल न करें, वरना आपका फेस केकी लगने लगेगा।

ये भी पढ़ें: 14 फरवरी को बनाएं खास, इन टॉप रोमांटिक मैसेज-शायरी से पार्टनर को कहें 'I Love u'; देखें फोटो-क्वॉट्स 

कंसीलर-कॉम्पैक्ट पावडर
अगर आपके चेहरे पर डार्क सर्कल्स, पिंपल्स या फाइन लाइंस नजर आती हैं, तो कंसीलर भी जरूर लगाएं। ध्यान रखें कि हमेशा ऐसा कंसीलर इस्तेमाल करें, जो आपके स्किन टोन से एक शेड लाइटर हो। कंसीलर का इस्तेमाल सिर्फ उन्हीं जगहों पर करें, जहां इसकी जरूरत हो। चेहरे की अच्छी तरह से क्लींजिंग करके मॉयश्चराइजर करें। फिर स्किन टाइप के अनुसार कंसीलर और फाउंडेशन लगाएं और मैट कॉम्पैक्ट से मेकअप को लॉक करें। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो फेस पावडर लगाने की जरूरत नहीं है। हल्का फाउंडेशन ही काफी है।

ब्लश से पाएं पिंकिश टोन
प्यार के रंग से रंगे इस खास दिन अपने गालों पर ब्लश भी जरूर लगाएं। लाइट पिंक कलर का ब्लशर आपके चेहरे को और भी निखार देगा। अगर आपकी नॉर्मल या ड्राय स्किन है तो आप क्रीम ब्लश का इस्तेमाल करें और अगर आपकी ऑयली स्किन है तो पावडर ब्लश का इस्तेमाल करें।

आई मेकअप
आंखों की खूबसूरती को निखारने के लिए आप आई मेकअप में कुछ अलग ढंग से करें। आंखों की पलकों में अपनी ड्रेस से मैचिंग आईशैडो लगाएं। आईलाइनर और काजल की एक पतली कोट लगाएं। आई लैशेज को ग्लैमरस दिखाने के लिए पलकों के ऊपर और नीचे दोनों तरफ से उभार देते हुए मस्कारा लगाएं। इससे आपके चेहरे को आकर्षक लुक मिलेगा।

ग्लिटरी ग्लैम लुक
अगर आपकी प्लानिंग वैलेंटाइन-डे पर नाइट पार्टी में शामिल होने की है तो ग्लिटरी ग्लैम लुक मेकअप भी कर सकती हैं। ऐसे लुक के लिए आप बेस मेकअप को ड्युई लुक दें। साथ ही आप ब्लश और हाइलाइटर के लिए लिक्विड या क्रीम प्रोडक्ट्स को चुनें। इसके अलावा आप लिप्स के लिए भी ग्लॉस का इस्तेमाल कर सकती हैं।

हेयर स्टाइल
हेयर स्टाइल के बिना कोई भी मेकअप अधूरा रहता है। वैलेंटाइन वाले दिन आप चाहें तो अपने बालों को ब्लो ड्राई से सॉफ्ट कर्ल्स करवा कर ग्लैमरस लुक दे सकती हैं या चाहें तो फ्रेंच या डच ब्रेड बनाकर स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। 

यह जानकारी मेकअप एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी से बातचीत पर आधारित है।

Continue reading on the app

  Sports

Sri Lanka से 63 रन की हार के बाद Bangladesh कप्तान Litton Das ने किया कप्तानी छोड़ने से इनकार

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के लिए एशियाई खेलों का अभियान निराशाजनक रहा है। टीम कांस्य पदक के मुकाबले में श्रीलंका से 63 रन से हार गई और पहली बार एशियाई खेलों में क्रिकेट से कोई पदक हासिल नहीं कर सकी। इस हार के बाद कप्तान लिटन दास की कप्तानी पर भी सवाल उठने लगे हैं, लेकिन उन्होंने पद छोड़ने की किसी संभावना से साफ इनकार किया है।

बता दें कि कांस्य पदक के मुकाबले में श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम ने शुरुआती दौर में 21 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद थारिंदु रत्नायके ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 65 रन की तेज पारी खेली और मुकाबले का रुख बदल दिया। उनकी पारी की बदौलत श्रीलंका मुश्किल स्थिति से बाहर निकलने में सफल रहा और अंत में बांग्लादेश को 63 रन से हरा दिया।

मौजूद जानकारी के अनुसार, मुकाबले के बाद लिटन दास ने माना कि बांग्लादेश की टीम अपने स्तर के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। उन्होंने खास तौर पर थारिंदु रत्नायके की पारी की तारीफ की। लिटन के मुताबिक, बांग्लादेश के गेंदबाजों ने शुरुआती 8 ओवर में अच्छी गेंदबाजी की थी, लेकिन इसके बाद रत्नायके ने जिस तरह के शॉट खेले, उससे गेंदबाजों के लिए वापसी करना मुश्किल हो गया।

लिटन ने कहा कि रत्नायके ने असाधारण बल्लेबाजी की और बांग्लादेश के गेंदबाजों के पास उन्हें रोकने का कोई आसान तरीका नहीं था। उन्होंने यह भी माना कि जब बांग्लादेश की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी तो वह श्रीलंका के स्कोर का सही जवाब नहीं दे सकी। टीम की बल्लेबाजी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और इसी वजह से मुकाबला हाथ से निकल गया।

कप्तान के तौर पर खुद लिटन का प्रदर्शन भी इस प्रतियोगिता में अच्छा नहीं रहा। उन्होंने एशियाई खेलों में बांग्लादेश के 2 मुकाबलों में क्रमशः 2 और 0 रन बनाए। उन्होंने खुद माना कि उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। हालांकि, इसके बावजूद उन्होंने कप्तानी छोड़ने की बात को खारिज कर दिया।

लिटन ने कहा कि क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। एक दिन प्रदर्शन अच्छा होता है और दूसरे दिन खराब हो सकता है। उन्होंने कहा कि वह बड़े लक्ष्य के साथ एशियाई खेलों में आए थे और उसे पूरा नहीं कर पाने का उन्हें भी दुख है, लेकिन सिर्फ इस वजह से कप्तानी छोड़ने का कोई मतलब नहीं है। उनका कहना है कि बांग्लादेश की टीम ने पहले भी काफी कुछ हासिल किया है और भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश जारी रखेगी।

गौरतलब है कि हार के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों के टीम होटल से बिना अधिकारियों को जानकारी दिए बाहर जाने की खबरें भी सामने आई हैं। ऐसी चर्चा थी कि इस मामले में खिलाड़ियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है। हालांकि, लिटन ने खिलाड़ियों का बचाव किया और टीम को मिलने वाली सुविधाओं पर सवाल उठाए हैं।

लिटन के मुताबिक खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए उचित जगह चाहिए और अगर होटल या एशियाई खेलों की ओर से उपलब्ध कराई गई भोजन व्यवस्था उनकी जरूरत के मुताबिक नहीं है, तो खिलाड़ियों को बाहर जाकर खाना पड़ सकता है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या किसी खिलाड़ी को पूरे दिन होटल के कमरे में ही बंद रहना चाहिए।

लिटन ने कहा कि खिलाड़ियों को ऊर्जा की जरूरत होती है और उनकी जरूरतों को समझना जरूरी है। उनके मुताबिक खिलाड़ियों ने बाहर जाकर खाना इसी वजह से खाया था।

बता दें कि बांग्लादेश के लिए एशियाई खेलों में यह नतीजा खास तौर पर निराशाजनक है, क्योंकि टीम इससे पहले क्रिकेट प्रतियोगिता में पदक जीतती रही है। इस बार बिना पदक लौटने के बाद टीम के प्रदर्शन, कप्तानी और खिलाड़ियों की तैयारियों को लेकर चर्चा बढ़ गई है। हालांकि, लिटन ने साफ कर दिया है कि वह इस मुश्किल दौर के बाद भी कप्तानी की जिम्मेदारी से पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हैं।

Sun, 04 Oct 2026 21:52:00 +0530

  Videos
See all

Bihar News : JDU पर तेजस्वी यादव का कटाक्ष ! #tejashwiyadav #tejashwiyadavnews #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T16:33:20+00:00

Iran Us War News Updates LIVE | 04 Oct 2026 | Trump | Iran Israel War |Iran Us Conflict | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T16:32:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers