Responsive Scrollable Menu

वैलेंटाइन-डे: प्रेमी के सामने कैसे दिखें सबसे लवली-ब्यूटीफुल, ब्यूटी एक्सपर्ट से जानें

Valentine Day: आने वाले वैलेंटाइन-डे पर आप सबसे प्यारी और खूबसूरत नजर आना चाहेंगी। इसके लिए जरूरी है कि अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ ही मेकअप भी सही तरीके से किया जाए। यहां आपको बता रहे हैं, परफेक्ट मेकअप करने के तरीके के बारे में।

प्राइमर
मेकअप की शुरुआत अपने चेहरे पर प्राइमर अप्लाई करने से करें। मेकअप करने से पहले प्राइमर लगाने से मेकअप को एक अच्छा बेस मिलता है और मेकअप ज्यादा देर तक टिका भी रहता है।

फाउंडेशन
प्राइमर लगाने के बाद अपने चेहरे पर लाइट फाउंडेशन या बीबी-सीसी क्रीम अप्लाई करें। मेकअप ब्रश या ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से फाउंडेशन को अच्छी तरह ब्लेंड करें। ध्यान रखें कि बहुत हैवी फाउंडेशन का इस्तेमाल न करें, वरना आपका फेस केकी लगने लगेगा।

ये भी पढ़ें: 14 फरवरी को बनाएं खास, इन टॉप रोमांटिक मैसेज-शायरी से पार्टनर को कहें 'I Love u'; देखें फोटो-क्वॉट्स 

कंसीलर-कॉम्पैक्ट पावडर
अगर आपके चेहरे पर डार्क सर्कल्स, पिंपल्स या फाइन लाइंस नजर आती हैं, तो कंसीलर भी जरूर लगाएं। ध्यान रखें कि हमेशा ऐसा कंसीलर इस्तेमाल करें, जो आपके स्किन टोन से एक शेड लाइटर हो। कंसीलर का इस्तेमाल सिर्फ उन्हीं जगहों पर करें, जहां इसकी जरूरत हो। चेहरे की अच्छी तरह से क्लींजिंग करके मॉयश्चराइजर करें। फिर स्किन टाइप के अनुसार कंसीलर और फाउंडेशन लगाएं और मैट कॉम्पैक्ट से मेकअप को लॉक करें। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो फेस पावडर लगाने की जरूरत नहीं है। हल्का फाउंडेशन ही काफी है।

ब्लश से पाएं पिंकिश टोन
प्यार के रंग से रंगे इस खास दिन अपने गालों पर ब्लश भी जरूर लगाएं। लाइट पिंक कलर का ब्लशर आपके चेहरे को और भी निखार देगा। अगर आपकी नॉर्मल या ड्राय स्किन है तो आप क्रीम ब्लश का इस्तेमाल करें और अगर आपकी ऑयली स्किन है तो पावडर ब्लश का इस्तेमाल करें।

आई मेकअप
आंखों की खूबसूरती को निखारने के लिए आप आई मेकअप में कुछ अलग ढंग से करें। आंखों की पलकों में अपनी ड्रेस से मैचिंग आईशैडो लगाएं। आईलाइनर और काजल की एक पतली कोट लगाएं। आई लैशेज को ग्लैमरस दिखाने के लिए पलकों के ऊपर और नीचे दोनों तरफ से उभार देते हुए मस्कारा लगाएं। इससे आपके चेहरे को आकर्षक लुक मिलेगा।

ग्लिटरी ग्लैम लुक
अगर आपकी प्लानिंग वैलेंटाइन-डे पर नाइट पार्टी में शामिल होने की है तो ग्लिटरी ग्लैम लुक मेकअप भी कर सकती हैं। ऐसे लुक के लिए आप बेस मेकअप को ड्युई लुक दें। साथ ही आप ब्लश और हाइलाइटर के लिए लिक्विड या क्रीम प्रोडक्ट्स को चुनें। इसके अलावा आप लिप्स के लिए भी ग्लॉस का इस्तेमाल कर सकती हैं।

हेयर स्टाइल
हेयर स्टाइल के बिना कोई भी मेकअप अधूरा रहता है। वैलेंटाइन वाले दिन आप चाहें तो अपने बालों को ब्लो ड्राई से सॉफ्ट कर्ल्स करवा कर ग्लैमरस लुक दे सकती हैं या चाहें तो फ्रेंच या डच ब्रेड बनाकर स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। 

यह जानकारी मेकअप एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी से बातचीत पर आधारित है।

Continue reading on the app

Aamir Khan 3rd Wedding: 61 की उम्र में तीसरी शादी करने जा रहे आमिर खान! गर्लफ्रेंड गौरी संग इस दिन करेंगे प्राइवेट वेडिंग

Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। आमिर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में हैं और अब ताजा जानकारी के मुताबिक, वह अपने रिश्ते को नया नाम देने जा रहे हैं।

'हॉटरफ्लाय' की रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता जल्द ही गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। खबरे हैं कि आमिर-गौरी 5 जुलाई को एक निजी समारोह में शादी रचा सकते हैं। शादी के सभी फंक्शन्स बेहद सादगीपूर्ण होंगे, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल होंगे। आमिर और गौरी अपनी शादी को धूम-धाम से न करने बजाय प्राइवेट और पारिवारिक माहौल में इस खास पल को सेलिब्रेट करना चाहते हैं।

पिछले एक साल से साथ बिता रहे हैं जिंदगी
सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि आमिर खान और गौरी स्प्रैट पिछले एक साल से एक परिवार की तरह साथ रह रहे हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को समय दिया और अब इसे ऑफिशियल रूप देने का फैसला किया है।

करीबी सूत्रों का कहना है कि दोनों ने साथ मिलकर एक स्टेबल और खुशहाल जीवन बनाया है और अब वे अपने प्रियजनों की मौजूदगी में इस रिश्ते का जश्न मनाना चाहते हैं।

आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन पर किया गर्लफ्रेंड का खुलासा
आमिर खान ने इस साल मार्च में अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर पहली बार गौरी स्प्रैट को मीडिया से परिचित कराया था। आमतौर पर अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक चर्चा से दूर रखने वाले आमिर ने उस दिन खुले तौर पर अपने रिश्ते को स्वीकार किया था।

Aamir Khan with Gauri Spratt

इसके बाद से दोनों को कई कार्यक्रमों और सार्वजनिक आयोजनों में एक साथ देखा गया, जिससे उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं लगातार बढ़ती रहीं।

आमिर और गौरी में कितना है उम्र का फासला?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 60 वर्षीय आमिर खान और 46 वर्षीय गौरी स्प्रैट के बीच लगभग 14 साल का उम्र का अंतर है। हालांकि, दोनों के बीच मजबूत समझ और गहरा जुड़ाव देखने को मिलता है। यही वजह है कि उनका रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है।

2 शादियां कर चुके आमिर
अगर यह शादी होती है तो यह आमिर खान की तीसरी शादी होगी। इससे पहले अभिनेता ने रीना दत्ता से विवाह किया था। दोनों की शादी 1986 में हुई थी और 2002 में उनका तलाक हो गया। इस रिश्ते से उनके दो बच्चे हैं- जुनैद खान और आइरा खान।

बाएं: आमिर की पहली पत्नी रीना दत्त | दाएं: आमिर की दूसरी पत्नी किरण राव

इसके बाद आमिर ने 2005 में फिल्म निर्माता किरण राव से शादी की थी। दोनों के बेटे आजाद का जन्म इसी रिश्ते से हुआ। हालांकि, 16 साल साथ रहने के बाद 2021 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। दिलचस्प बात यह है कि तलाक के बाद भी आमिर और किरण के रिश्ते अच्छे बने हुए हैं और दोनों कई प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स में साथ काम करते नजर आते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

कुलदीप यादव को मिला खास मेडल, वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल के बाद ड्रेसिंग रूम में सम्मान, Video

Kuldeep Yadav: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में दमदार प्रदर्शन के लिए कुलदीप यादव को इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. उन्हें ड्रेसिंग रूम में खास मेडल दिया गया. Sun, 04 Oct 2026 22:38:27 +0530

  Videos
See all

Another Kyiv bridge hit in Russian drone attack. #Ukraine #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T17:00:29+00:00

Russia strikes Ukrainian bridge as German Chancellor Merz visits Kyiv | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T17:00:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers