370 Biryani Controversy: '370 रुपये खर्च किए हैं, वसूल तो करूंगा...', वायरल बयान के बाद युवक को जॉब से निकाला!
370 Biryani Controversy: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक स्टैंड-अप कॉमेडी शो का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में गुरुग्राम का एक युवक डेटिंग से जुड़ा अपना अनुभव साझा करता नजर आता है। उसकी एक टिप्पणी को लेकर ऐसा विवाद खड़ा हुआ कि उसे अपनी नौकरी तक गंवानी पड़ गई।
कैसे शुरू हुआ विवाद?
यह मामला कॉमेडियन प्रणीत मोरे के एक शो से जुड़ा है। शो के दौरान दर्शकों के बीच बैठे हिमांशु जांगड़ा ने अपनी एक डेट का किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि वह एक लड़की के साथ खाने पर गए थे, जहां करीब 370 रुपये का बिल आया था।
Pranit More.. the worst standup comedian AWA human being ???? pic.twitter.com/Y1DQcjW4tc
— Vishakha ???? (@MasalaaMinds) June 5, 2026
बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि '370 रुपये खर्च किए है, वसूल तो करूंगा', जिसे सोशल मीडिया पर कई लोगों ने महिलाओं के प्रति अपमानजनक और असंवेदनशील बताया। वीडियो वायरल होते ही इस पर बहस शुरू हो गई।
सोशल मीडिया पर बढ़ा विरोध
वीडियो सामने आने के बाद हजारों लोगों ने युवक की आलोचना की। कई यूजर्स का कहना था कि इस तरह की टिप्पणियां महिलाओं के प्रति गलत सोच को बढ़ावा देती हैं। कुछ महिला अधिकार कार्यकर्ताओं ने भी इस बयान की निंदा की। देखते ही देखते युवक का नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा और उसके खिलाफ बड़ी संख्या में पोस्ट शेयर किए जाने लगे।
कंपनी ने लिया बड़ा फैसला
विवाद बढ़ने के बाद लोगों ने उस कंपनी को भी टैग करना शुरू कर दिया, जहां हिमांशु काम करते थे। सोशल मीडिया पर कंपनी से कार्रवाई की मांग उठने लगी। इसके बाद गुरुग्राम स्थित डिजाइन कंपनी स्टारविक डिजाइन ने मामले की समीक्षा की। कंपनी के फाउंडर ने सार्वजनिक बयान जारी करते हुए कहा कि वायरल वीडियो में व्यक्त विचार कंपनी की संस्कृति और मूल्यों से मेल नहीं खाते। आखिरकार कंपनी ने हिमांशु को नौकरी से हटाने का फैसला लिया।
ऑफिस पर नहीं मिली कोई शिकायत
कंपनी की आंतरिक जांच में युवक के खिलाफ ऑफिस पर किसी तरह की शिकायत सामने नहीं आई। सहकर्मियों ने भी उसे एक पेशेवर कर्मचारी बताया। हालांकि कंपनी का कहना था कि सार्वजनिक विवाद का असर उसकी छवि पर पड़ रहा था, इसलिए यह निर्णय लिया गया।
युवक ने मांगी माफी
विवाद बढ़ने के बाद हिमांशु जांगड़ा ने माफी मांगी। उन्होंने कहा कि उनका इरादा किसी का अपमान करने का नहीं था और यदि उनकी बात से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो उन्हें इसका खेद है। लगातार आलोचना और ट्रोलिंग के बीच उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट भी बंद कर दिए।
यह भी पढ़े- Rihanna का अंबानी हाउस में ग्रैंड लंच: Fenty Beauty लॉन्च के साथ दिखा ग्लैमर और भारतीय संस्कृति का संगम | Photos
Lipstick Tips: अट्रैक्टिव लुक पाने के लिए लगाएं ये ट्रेंडी लिपस्टिक शेड्स, सहेलियों को होगी जलन
Lipstick Tips: मेकअप को कंप्लीट करने में सबसे इंपॉर्टेंट प्रोडक्ट होती है लिपस्टिक। अगर आप लिपस्टिक का सेलेक्शन सही तरीके से नहीं करती हैं तो मेकअप के बाद भी आपका चेहरा अट्रैक्टिव नजर नहीं आएगा। वैसे तो आजकल कई तरह के शेड्स में लिपस्टिक मिलती है। लेकिन सबसे ज्यादा अहम बात यह है कि आप अपनी स्किन टोन के हिसाब से उनका सेलेक्शन कर रही हैं या नहीं। क्योंकि जरूरी नहीं है हर टाइप का शेड आपकी स्किन पर सूट करे। इसलिए जांच-परख करके ही लिपस्टिक को अपनी मेकअप किट में शामिल करें।
म्यूटेड न्यूड्स
ये ऐसे लिपस्टिक शेड्स होते हैं, जो बिल्कुल लाइट कलर्स में होते हैं। इनसे होंठों को नेचुरल लुक मिलता है। जब आप इन्हें लगाती हैं तो आपके होंठों का रंग बिल्कुल नेचुरल सा नजर आता है। साथ ही आप इन्हें किसी भी समय कहीं भी लगाकर जा सकती हैं। बहुत ज्यादा ब्राइट न होने के कारण ये आपको सोबर सा लुक देते हैं। इनमें लाइट पिंक और ब्राउन कलर आजकल काफी ट्रेंड में हैं। आप अपने वर्कप्लेस पर भी इन्हें लगा कर जा सकती हैं।
ये भी पढ़ें: घर आए मेहमानों का दिल करना है खुश? तो क्रिस्पी पनीर क्रोकेट्स बनाकर खिलाएं, जानें रेसिपी
बेरी टोन
इस लिपस्टिक में क्रैनबेरी और ब्लैकबेरी जैसे डार्क शेड्स होते हैं। जैसे डार्क मजेंटा या फिर पर्पल कलर। ये लिपस्टिक कलर पार्टीवियर ड्रेस पर बहुत अच्छे लगते हैं। जब आप किसी नाइट पार्टी में जा रही हैं, चाहे आपने ट्रेडिशनल ड्रेस पहन रखी हो या वेस्टर्न, ये लिपस्टिक शेड्स आपके चेहरे को और भी अट्रैक्टिव बना देते हैं।
सॉफ्ट पेस्टल कलर्स
आजकल लिपस्टिक में पेस्टल कलर्स भी महिलाओं और युवतियों को बहुत पसंद आ रहे हैं, क्योंकि ये कलर ज्यादा ब्राइट न होने के कारण आपके फेस को सॉफट लुक देते हैं। इनमें लैवेंडर, पीच और मिंट जैसे लाइट और सॉफ्ट कलर बेहद अच्छे लगते हैं। साथ ही जब आप इन्हें होंठों पर लगाती हैं तो आपका
चेहरा ताजगी भरा महसूस होता है। आपकी हर ड्रेस पर ये बेहतरीन लुक देते हैं।
मेटलिक लिपस्टिक कलर
ये ऐसे लिपस्टिक कलर हैं, जो आपके पार्टी लुक को कंप्लीट करते हैं। इन लिपस्टिक शेड्स में ग्लिटर भी मिला होता है। जिनको होंठों पर लगाने से आपका चेहरा पार्टी लुक के तैयार हो जाता है। यही वजह है कि यह लिपस्टिक शेड वेस्टर्न ड्रेस पर ज्यादा सूट करता है।
ये भी पढ़ें: घर पर इस तरह करें पेडीक्योर, पैर दिखेंगे सॉफ्ट और अट्रैक्टिव
टिंटेड ग्लॉसेज
आजकल ग्लॉस लिपस्टिक को भी काफी पसंद किया जा रहा है। यह लिपस्टिक लाइट कलर में होती है। इसे लगाकर आपका चेहरा खिला-खिला दिखने लगता है। इनमें लाइट रेड, ऑरेंज और पर्पल कलर बेहद सुंदर लगते हैं। ये कलर डार्क होने के बाद भी ग्लॉस में होने के कारण ज्यादा ब्राइट नहीं लगते हैं।
जब खरीदें नया लिपस्टिक
जब भी आप लिपस्टिक खरीदें तो कलाई पर लगाकर देख लें कि आप पर वह लिपस्टिक शेड अच्छी लगेगी या नहीं। लिपस्टिक जब भी आप लगाकर चेक करें तो नेचुरल लाइट में ही देखें, जिससे पता चले कि लिपस्टिक का सही कलर क्या है। अलग-अलग ऑकेजंस को ध्यान में रखकर ही लिपस्टिक को खरीदें।
इस बात का भी ध्यान रखें कि कोई भी लिपस्टिक शेड आपको रात में लगाना है या दिन में।
यह जानकारी ब्यूटीशियन साधना शर्मा से बातचीत पर आधारित पर आधारित है। कोई भी चीज अमल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूरी है। हरिभूमि.कॉम इसके लिए जिम्मेदार नहीं होगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi








