Responsive Scrollable Menu

Lipstick Tips: अट्रैक्टिव लुक पाने के लिए लगाएं ये ट्रेंडी लिपस्टिक शेड्स, सहेलियों को होगी जलन

Lipstick Tips: मेकअप को कंप्लीट करने में सबसे इंपॉर्टेंट प्रोडक्ट होती है लिपस्टिक। अगर आप लिपस्टिक का सेलेक्शन सही तरीके से नहीं करती हैं तो मेकअप के बाद भी आपका चेहरा अट्रैक्टिव नजर नहीं आएगा। वैसे तो आजकल कई तरह के शेड्स में लिपस्टिक मिलती है। लेकिन सबसे ज्यादा अहम बात यह है कि आप अपनी स्किन टोन के हिसाब से उनका सेलेक्शन कर रही हैं या नहीं। क्योंकि जरूरी नहीं है हर टाइप का शेड आपकी स्किन पर सूट करे। इसलिए जांच-परख करके ही लिपस्टिक को अपनी मेकअप किट में शामिल करें। 

म्यूटेड न्यूड्स
ये ऐसे लिपस्टिक शेड्स होते हैं, जो बिल्कुल लाइट कलर्स में होते हैं। इनसे होंठों को नेचुरल लुक मिलता है। जब आप इन्हें लगाती हैं तो आपके होंठों का रंग बिल्कुल नेचुरल सा नजर आता है। साथ ही आप इन्हें किसी भी समय कहीं भी लगाकर जा सकती हैं। बहुत ज्यादा ब्राइट न होने के कारण ये आपको सोबर सा लुक देते हैं। इनमें लाइट पिंक और ब्राउन कलर आजकल काफी ट्रेंड में हैं। आप अपने वर्कप्लेस पर भी इन्हें लगा कर जा सकती हैं।

ये भी पढ़ें: घर आए मेहमानों का दिल करना है खुश? तो क्रिस्पी पनीर क्रोकेट्स बनाकर खिलाएं, जानें रेसिपी

बेरी टोन
इस लिपस्टिक में क्रैनबेरी और ब्लैकबेरी जैसे डार्क शेड्स होते हैं। जैसे डार्क मजेंटा या फिर पर्पल कलर। ये लिपस्टिक कलर पार्टीवियर ड्रेस पर बहुत अच्छे लगते हैं। जब आप किसी नाइट पार्टी में जा रही हैं, चाहे आपने ट्रेडिशनल ड्रेस पहन रखी हो या वेस्टर्न, ये लिपस्टिक शेड्स आपके चेहरे को और भी अट्रैक्टिव बना देते हैं।

सॉफ्ट पेस्टल कलर्स
आजकल लिपस्टिक में पेस्टल कलर्स भी महिलाओं और युवतियों को बहुत पसंद आ रहे हैं, क्योंकि ये कलर ज्यादा ब्राइट न होने के कारण आपके फेस को सॉफट लुक देते हैं। इनमें लैवेंडर, पीच और मिंट जैसे लाइट और सॉफ्ट कलर बेहद अच्छे लगते हैं। साथ ही जब आप इन्हें होंठों पर लगाती हैं तो आपका
चेहरा ताजगी भरा महसूस होता है। आपकी हर ड्रेस पर ये बेहतरीन लुक देते हैं।

मेटलिक लिपस्टिक कलर
ये ऐसे लिपस्टिक कलर हैं, जो आपके पार्टी लुक को कंप्लीट करते हैं। इन लिपस्टिक शेड्स में ग्लिटर भी मिला होता है। जिनको होंठों पर लगाने से आपका चेहरा पार्टी लुक के तैयार हो जाता है। यही वजह है कि यह लिपस्टिक शेड वेस्टर्न ड्रेस पर ज्यादा सूट करता है।

ये भी पढ़ें: घर पर इस तरह करें पेडीक्योर, पैर दिखेंगे सॉफ्ट और अट्रैक्टिव

टिंटेड ग्लॉसेज
आजकल ग्लॉस लिपस्टिक को भी काफी पसंद किया जा रहा है। यह लिपस्टिक लाइट कलर में होती है। इसे लगाकर आपका चेहरा खिला-खिला दिखने लगता है। इनमें लाइट रेड, ऑरेंज और पर्पल कलर बेहद सुंदर लगते हैं। ये कलर डार्क होने के बाद भी ग्लॉस में होने के कारण ज्यादा ब्राइट नहीं लगते हैं।

जब खरीदें नया लिपस्टिक
जब भी आप लिपस्टिक खरीदें तो कलाई पर लगाकर देख लें कि आप पर वह लिपस्टिक शेड अच्छी लगेगी या नहीं। लिपस्टिक जब भी आप लगाकर चेक करें तो नेचुरल लाइट में ही देखें, जिससे पता चले कि लिपस्टिक का सही कलर क्या है। अलग-अलग ऑकेजंस को ध्यान में रखकर ही लिपस्टिक को खरीदें।
इस बात का भी ध्यान रखें कि कोई भी लिपस्टिक शेड आपको रात में लगाना है या दिन में। 

यह जानकारी ब्यूटीशियन साधना शर्मा से बातचीत पर आधारित पर आधारित है। कोई भी चीज अमल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूरी है। हरिभूमि.कॉम इसके लिए जिम्मेदार नहीं होगा।

Continue reading on the app

Superbike: सुजुकी हायाबुसा स्पेशल एडिशन लॉन्च, जानें नए कलर और अपडेटेड फीचर्स

Superbike: सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपनी लोकप्रिय सुपरबाइक हायाबुसा का स्पेशल एडिशन  भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस नए मॉडल को खास पर्ल विगोर ब्लू रंग में पेश किया है। इसके साथ ही सामान्य हायाबुसा को भी तीन नए दोहरे रंगों के विकल्प के साथ अपडेट किया गया है। नई हायाबुसा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 18.99 लाख रुपये है, जबकि विशेष संस्करण की कीमत 19.90 लाख रुपये रखी गई है।

बाइक के मफलर एंड और हीट गार्ड पर एनोडाइज्ड फिनिश दी गई है। कंपनी ने स्पेशल एडिशन के साथ सिंगल-सीट काउल को स्टैंडर्ड तौर पर दिया है। इससे हायाबुसा का लुक और ज्यादा स्पोर्टी दिखाई देता है।

तीन नए रंगों में भी मिलेगी हायाबुसा
स्पेशल एडिशन के अलावा सामान्य हायाबुसा को भी तीन नए डुअल-टोन रंगों में पेश किया गया है। इनमें शामिल हैं:

कैंडी डेरिंग रेड / ग्लास स्पार्कल ब्लैक
मेटैलिक गैलेक्सी ग्रे / कैंडी बर्न्ट गोल्ड
पर्ल विगोर ब्लू / पर्ल ब्रिलियंट व्हाइट

राइडिंग को बेहतर बनाने के लिए बदलाव
नई हायाबुसा और स्पेशल एडिशन में राइडिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कुछ तकनीकी बदलाव किए गए हैं। इसमें नई ईली लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। यह पुरानी बैटरी के मुकाबले हल्की और छोटी है। कंपनी का कहना है कि यह लोड के समय ज्यादा स्थिर वोल्टेज देने में मदद करती है।

इसके अलावा बाइक के लॉन्च कंट्रोल सिस्टम और पावर मोड सिलेक्टर की सेटिंग में भी बदलाव किया गया है। इसका स्मार्ट क्रूज कंट्रोल अब गियर बदलते समय भी काम करता रहता है। इससे राइडर को बार-बार थ्रॉटल एडजस्ट करने की जरूरत कम पड़ती है और बाइक तय स्पीड पर चलती रहती है।

1,340 सीसी इंजन से लैस है बाइक
सुजुकी हायाबुसा में 1,340 सीसी का फ्यूल-इंजेक्टेड, लिक्विड-कूल्ड, इनलाइन 4-सिलेंडर DOHC इंजन मिलता है। कंपनी के अनुसार, यह इंजन अच्छा टॉर्क देता है और बाइक को तेज रफ्तार पकड़ने में मदद करता है।

बाइक में एल्युमिनियम फ्रेम और स्विंगआर्म दिया गया है। इसके अलावा इसमें एडजस्टेबल KYB इनवर्टेड फ्रंट फोर्क्स मिलते हैं। बाइक में ब्रिजस्टोन बैटलैक्स हाइपरस्पोर्ट S22 टायर दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए आगे ब्रेम्बो स्टाइलमा कैलिपर्स के साथ दो 320 मिमी फुल-फ्लोटिंग डिस्क मिलती हैं।

हायाबुसा की कीमत
नई सुजुकी हायाबुसा और इसका स्पेशल एडिशन देशभर में सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया की डीलरशिप पर उपलब्ध हैं। सामान्य हायाबुसा की एक्स-शोरूम कीमत 18.99 लाख रुपये है, जबकि स्पेशल एडिशन की कीमत 19.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है।

कंपनी दोनों मॉडल के साथ जेनुइन एक्सेसरीज और हायाबुसा राइडिंग गियर भी उपलब्ध करा रही है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

Prithvi Shaw: पृथ्वी शॉ की चमकी किस्मत, महाराष्ट्र टीम के बने कप्तान, इस वजह से मिली कमान

Prithvi Shaw: 26 साल के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ आगामी रणजी ट्रॉफी के पहले मुकाबले के लिए महाराष्ट्र टीम के कप्तान चुने गए हैं. महाराष्ट्र की टीम अपने अभियान का आगाज सर्विसेज के खिलाफ करेगी. Sun, 04 Oct 2026 20:09:41 +0530

  Videos
See all

Pakistan News Live: पाकिस्तान से आई बड़ी खबर | Shehbaz Sharif | PM Modi | Afghanistan | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T15:05:15+00:00

Koyel Mallik News : कोयल को बीजेपी ने दिया टिकट #koyelmallik #koyelmalliknews #koyelmallikbjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T15:06:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers