Responsive Scrollable Menu

Electric Bike: 100V आर्किटेक्चर के साथ अल्ट्रावायलेट शॉकवेव 2027 में होगी लॉन्च, जानें डिटेल

Electric Bike: अल्ट्रावायलेट ने अपनी आने वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल शॉकवेव को लेकर अहम जानकारी साझा की है। कंपनी ने पुष्टि की है कि शॉकवेव को नए 100 वोल्ट आर्किटेक्चर पर तैयार किया जाएगा। इसे भारतीय बाजार में 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, नया 100 वोल्ट आर्किटेक्चर मोटरसाइकिल को ज्यादा पावर देने के साथ बेहतर थर्मल मैनेजमेंट और तेज चार्जिंग क्षमता प्रदान करेगा। इससे पहले कंपनी ने इसी आर्किटेक्चर को टेसेरैक्ट मॉडल के लिए भी पेश करने की जानकारी दी थी।

राइडिंग के मजे पर होगा फोकस
अल्ट्रावायलेट शॉकवेव को ‘फंडुरो’ (FUNDURO) के तौर पर पेश कर रही है। इसे हल्की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के रूप में डिजाइन किया गया है, जिसमें राइडिंग के अनुभव और मजे पर खास ध्यान दिया गया है। इसका डिजाइन क्लासिक टू-स्ट्रोक मोटरसाइकिलों के आक्रामक और जोशीले अंदाज से प्रेरित बताया गया है।

सिंगल और डुअल सीट विकल्प
शॉकवेव को कंपनी सिंगल-सीट और डुअल-सीट, दोनों कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध कराएगी। अल्ट्रावायलेट ने बेंगलुरु स्थित अपनी मौजूदा मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के लिए प्रोडक्शन लाइन तैयार करने का काम भी शुरू कर दिया है।

अल्ट्रावायलेट के को-फाउंडर और सीईओ नारायण सुब्रमण्यम के मुताबिक, शॉकवेव में 100 वोल्ट आर्किटेक्चर को शामिल करना कंपनी के एक आकर्षक और मजेदार मोटरसाइकिल तैयार करने के विजन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

लॉन्च के करीब सामने आएंगे बाकी स्पेसिफिकेशन
कंपनी ने अभी शॉकवेव के फाइनल तकनीकी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है। इसकी परफॉर्मेंस, बैटरी क्षमता, रेंज, चार्जिंग क्षमता और कीमत से जुड़ी जानकारी 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च के करीब सामने आने की उम्मीद है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

370 Biryani Controversy: इंस्टाग्राम से गायब हुए 4 मिलियन वाले कॉमेडियन प्रणित मोरे! फूहड़ कॉमेडी के बाद छोड़ा सोशल मीडिया

Pranit More 370 biryani controversy: कॉमेडियन प्रणित मोरे इस समय सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना कर रहे हैं। उनके शो में एक दर्शक ने महिलाओं को लेकर '370 रुपए की बिरयानी' वाली टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा कर दिया जिसके बाद मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। बढ़ते विवाद और आलोचनाओं के बीच अब प्रणित मोरे का इंस्टाग्राम अकाउंट भी दिखाई नहीं दे रहा है, जिससे माना जा रहा है कि उन्होंने अपना अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया है।

इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ गायब
लगातार मिल रही आलोचनाओं के बीच प्रणित मोरे का मुख्य इंस्टाग्राम अकाउंट अब दिखाई नहीं दे रहा है। उनके इस अकाउंट पर करीब 4 मिलियन लाख फॉलोअर्स थे।

Pranit More Instagram

हालांकि, उनका दूसरा इंस्टाग्राम अकाउंट अभी भी एक्टिव है, जहां वह अपने स्टैंडअप कॉमेडी से जुड़े वीडियो और कंटेंट साझा करते रहते हैं। इसपर उनके 1 मिलियन फॉलोअर्स नजर आई रहे हैं।

क्या है पूरा विवाद?
विवाद की शुरुआत प्रणित मोरे के एक क्राउडवर्क शो के दौरान हुई। शो में मौजूद हिमांशु जांगड़ा नाम के युवक ने अपनी डेटिंग से जुड़ा एक अनुभव साझा किया था।

हिमांशु ने दावा किया कि वह एक लड़की के साथ डेट पर गया था, जहां उसने चिकन बिरयानी की एक प्लेट के लिए 370 रुपये खर्च किए थे। इसके बाद उसने कहा कि उसे अपने इस खर्च का "रिटर्न" मिलना चाहिए था। उसकी इस टिप्पणी को सोशल मीडिया पर महिलाओं के प्रति अपमानजनक और आपत्तिजनक बताया गया।

सोशल मीडिया पर भड़के लोग
वीडियो वायरल होने के बाद हजारों लोगों ने हिमांशु जांगड़ा की टिप्पणी की आलोचना की। वहीं, कई सोशल मीडिया यूजर्स और कंटेंट क्रिएटर्स ने प्रणित मोरे को भी निशाने पर लिया।

लोगों का कहना था कि शो के होस्ट होने के बावजूद प्रणित ने उस टिप्पणी का विरोध नहीं किया और हंसते हुए बातचीत को आगे बढ़ा दिया। इसी वजह से उनके खिलाफ भी नाराजगी बढ़ती गई।

हिमांशु जांगड़ा ने भी मांगी माफी
विवाद बढ़ने के बाद हिमांशु जांगड़ा ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स भी हटा दिए। उन्होंने स्वीकार किया कि उनकी टिप्पणी गलत थी और उससे लोगों की भावनाएं आहत हुईं।

प्रणित मोरे ने भी मांगी माफी
बढ़ते विवाद के बीच प्रणित मोरे ने भी एक बयान जारी कर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि दर्शक द्वारा की गई टिप्पणी उनके व्यक्तिगत विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करती।

उन्होंने माना कि उस समय उन्हें उस टिप्पणी का विरोध करना चाहिए था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, जो उनकी गलती थी।

Continue reading on the app

  Sports

Chetan Sharma Cricketer: राजस्थान का एकमात्र खिलाड़ी बना रेस्ट ऑफ इंडिया का हिस्सा, भरतपुर के चेतन पर सबकी नजर

Chetan Sharma Cricketer: भरतपुर के युवा तेज गेंदबाज चेतन शर्मा का BCCI की अंडर-23 रेस्ट ऑफ इंडिया टीम में चयन हुआ है. राजस्थान से चुने गए वे इकलौते खिलाड़ी हैं. चेन्नई में तमिलनाडु के खिलाफ मुकाबले में चेतन अपनी तेज गेंदबाजी का दम दिखाएंगे. Sun, 4 Oct 2026 16:49:43 +0530

  Videos
See all

Breaking News | Firozabad में टायर फैक्ट्री में भीषण आग, Firefighters का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T11:40:29+00:00

Firozabad Tyre Factory Fire : फिरोजाबाद में आग का तांडव | Firozabad Bhishankand #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T11:45:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers