370 Biryani Controversy: इंस्टाग्राम से गायब हुए 4 मिलियन वाले कॉमेडियन प्रणित मोरे! फूहड़ कॉमेडी के बाद छोड़ा सोशल मीडिया
Pranit More 370 biryani controversy: कॉमेडियन प्रणित मोरे इस समय सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना कर रहे हैं। उनके शो में एक दर्शक ने महिलाओं को लेकर '370 रुपए की बिरयानी' वाली टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा कर दिया जिसके बाद मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। बढ़ते विवाद और आलोचनाओं के बीच अब प्रणित मोरे का इंस्टाग्राम अकाउंट भी दिखाई नहीं दे रहा है, जिससे माना जा रहा है कि उन्होंने अपना अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया है।
इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ गायब
लगातार मिल रही आलोचनाओं के बीच प्रणित मोरे का मुख्य इंस्टाग्राम अकाउंट अब दिखाई नहीं दे रहा है। उनके इस अकाउंट पर करीब 4 मिलियन लाख फॉलोअर्स थे।
हालांकि, उनका दूसरा इंस्टाग्राम अकाउंट अभी भी एक्टिव है, जहां वह अपने स्टैंडअप कॉमेडी से जुड़े वीडियो और कंटेंट साझा करते रहते हैं। इसपर उनके 1 मिलियन फॉलोअर्स नजर आई रहे हैं।
क्या है पूरा विवाद?
विवाद की शुरुआत प्रणित मोरे के एक क्राउडवर्क शो के दौरान हुई। शो में मौजूद हिमांशु जांगड़ा नाम के युवक ने अपनी डेटिंग से जुड़ा एक अनुभव साझा किया था।
हिमांशु ने दावा किया कि वह एक लड़की के साथ डेट पर गया था, जहां उसने चिकन बिरयानी की एक प्लेट के लिए 370 रुपये खर्च किए थे। इसके बाद उसने कहा कि उसे अपने इस खर्च का "रिटर्न" मिलना चाहिए था। उसकी इस टिप्पणी को सोशल मीडिया पर महिलाओं के प्रति अपमानजनक और आपत्तिजनक बताया गया।
Everyone enjoyed the cringe content including the host Pranit More and many women in the audience. There are ten times more objectionable and cringe contents available on YouTube and Instagram by many female stand up comedians but lets reserve all our outrage only for this 370… https://t.co/MZRQcQoU0Q pic.twitter.com/dZZ86kB3pA
— NCMIndia Council For Men Affairs (@NCMIndiaa) June 9, 2026
सोशल मीडिया पर भड़के लोग
वीडियो वायरल होने के बाद हजारों लोगों ने हिमांशु जांगड़ा की टिप्पणी की आलोचना की। वहीं, कई सोशल मीडिया यूजर्स और कंटेंट क्रिएटर्स ने प्रणित मोरे को भी निशाने पर लिया।
लोगों का कहना था कि शो के होस्ट होने के बावजूद प्रणित ने उस टिप्पणी का विरोध नहीं किया और हंसते हुए बातचीत को आगे बढ़ा दिया। इसी वजह से उनके खिलाफ भी नाराजगी बढ़ती गई।
हिमांशु जांगड़ा ने भी मांगी माफी
विवाद बढ़ने के बाद हिमांशु जांगड़ा ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स भी हटा दिए। उन्होंने स्वीकार किया कि उनकी टिप्पणी गलत थी और उससे लोगों की भावनाएं आहत हुईं।
प्रणित मोरे ने भी मांगी माफी
बढ़ते विवाद के बीच प्रणित मोरे ने भी एक बयान जारी कर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि दर्शक द्वारा की गई टिप्पणी उनके व्यक्तिगत विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करती।
उन्होंने माना कि उस समय उन्हें उस टिप्पणी का विरोध करना चाहिए था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, जो उनकी गलती थी।
Mental Health: मेंटल हेल्थ के लिए जरूरी है ये हेल्दी डाइट, जानें स्वस्थ भोजन मानसिक स्वास्थ्य को कैसे देता है बढ़ावा?
Mental Health: मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जीवनशैली में जरूरी बदलावों के साथ ही आपको अपनी डाइट पर भी ध्यान देना चाहिए। अगर आपका मूड स्विंग्स होता है, आप अक्सर तनावग्रस्त रहती हैं या बेवजह डिप्रेशन फील करती है तो इसका मतलब यह नहीं कि आप किसी तरह के मानसिक रोग का शिकार हैं। हो सकता है, आपके शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी की वजह से आपको इन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हो। यह समझना बहुत जरूरी है कि बेहतर मेंटल हेल्थ के लिए हेल्दी खान-पान भी जरूरी होता है। कुछ फूड्स हमारी मेंटल हेल्थ को बेहतर करने में मददगार होते हैं।
विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों में अलग-अलग तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो दिमाग पर असर डालते हैं। मिसाल के तौर पर विटामिन बी 12, बी 9, बी 6 से दिमाग में सेरोटोनिन और डोपामाइन जैसे न्यूरोट्रांसमीटर बनते हैं, जो मेंटल हेल्थ को अच्छा रखने में मदद करते हैं। इसी तरह मैग्नीशियम युक्त डाइट से नर्वस सिस्टम बेहतर होता है और डिप्रेशन जैसी समस्याएं कम होती हैं। इसके अतिरिक्त ओमेगा 3 फैटी एसिड से मूड डिसऑर्डर मैनेजमेंट में मदद मिलती है और विटामिन सी शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ाने में मदद करता है। इसी तरह विटामिन डी, ब्रेन की कार्य प्रणाली को बेहतर करने में मदद करता है। मेंटली हेल्दी रहने के लिए यूजफुल डाइट के बारे में जानिए।
साबुत अनाज:
साबुत अनाज जैसे कि कॉर्न, बारले और क्विनोआ, ओट्स, बींस, सोया अपनी डाइट में शामिल करने से ओवरऑल मेंटल हेल्थ बेहतर होती है। ये अनाज डिप्रेशन, एंग्जायटी से बचाव में भी मदद करते हैं।
हरी पत्तेदार सब्जियां:
भोजन में पालक और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने से मेंटल हेल्थ को लाभ मिलता है। इनके सेवन से मस्तिष्क को पर्याप्त मात्रा में फोलिक एसिड मिलता है, जो डिप्रेशन के रिस्क को कम करता है। जिन महिलाओं को नींद न आने की दिक्कत होती है, उन्हें पालक को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इन पत्तेदार सब्जियों में ओमेगा 3 फैटी एसिड, मैग्नीशियम और आयरन जैसे महत्वपूर्ण न्यूट्रिएंट्स भी पाए जाते हैं, जो मेंटल हेल्थ के लिए काफी जरूरी होते हैं।
बेरीज:
मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए महिलाओं को अपनी डाइट में बेरीज को भी शामिल करना चाहिए। एक रिसर्च के अनुसार बेरीज खाने से मूड बेहतर करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही ये डिप्रेशन के लक्षणों को भी कम करता है।
सूखे मेवे:
सूखे मेवे जैसे कि काजू, बादाम, अखरोट, किशमिश और सीड्स जैसे चिया सीड्स में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाए जाते हैं। ये मूड और मेंटल हेल्थ को बेहतर करने में मदद करते हैं। मेंटल हेल्थ के लिए महिलाओं को सूखे मेवों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। अखरोट का नियमित सेवन मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखने में काफी मददगार साबित होता है। यह डिप्रेशन को कंट्रोल करता है। काजू में मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो मस्तिष्क को एनर्जी प्रदान करती है। बादाम में पाया जाने वाला फेनिलएलनिन नामक यौगिक मस्तिष्क में डोपामाइन और अन्य न्यूरोट्रांसमीटर का उत्पादन करने में मदद करता है।
सी-फूड:
मेंटल हेल्थ को बेहतर करने में सी-फूड्स भी हेल्पफुल होते हैं। जैसे- सॉल्मन मछली में काफी मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, जो डिप्रेशन को रोकता है।
टमाटर:
टमाटर में मौजूद फाइटोन्यूट्रिएंट लाइकोपीन, अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी दिमाग से जुड़ी बीमारियों से बचाव करने में मदद करता है। इसलिए इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
केला:
केले में विटामिन-बी 6 होता है, जो दिमाग के न्यूरोट्रांसमीटर सेरोटोनिन और डोपामाइन का संचार बढ़ाता है। इससे मूड अच्छा होने में मदद मिलती है।
(डायटीशियन शीला सहरावत से बातचीत पर आधारित)
सजेशन
ललिता गोयल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi











