Responsive Scrollable Menu

20 साल पुराने गाने 'कजरा रे' को रिक्रिएट करना चाहते हैं अभिषेक बच्चन, बोले- 'ऐश्वर्या और पापा को राजी कर लो'

Abhishek Bachchan Kajra Re Song Recreate: साल 2005 में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की फिल्म बंटी और बबली आई थी. इस फिल्म का 'काजरा रे' गाना बहुत ज्यादा पॉपुलर हुआ था. अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की तिगड़ी ने अपनी डांस मूव्स से लोगों को दिल जीत लिया था. इस गाने का सिर्फ डांस ही नहीं लोगों ने इसके लिरिक्स और म्यूजिक को भी खूब पसंद किया था. इस गाने की पॉपुलैरिटी आज भी है. लोग इसे शादी और अन्य इवेंट में बजाते हुए दिखाई देते हैं. अब इसी गानों को लेकर अभिषेक बच्चन ने रिएक्ट किया है. उनका कहना है कि वह इस गाने को फिर से रिक्रिएट करना चाहते हैं लेकिन इसके लिए ऐश्वर्या और पापा (अमिताभ बच्चन) को राजी करना पड़ेगा. 

'ऐश्वर्या और पापा को राजी कर लो'

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक बच्चन ने बंटी और बबली के गाने काजरा रे को रिक्रिएट करने की इच्छा जताई. दरअसल, उन्होंने कजरा रे गाने की शूटिंग और इससे जुड़ी कुछ यादों को शेयर किया. इसके साथ ही उनसे पूछा गया कि क्या वह तीनों कजरा रे 2.0 करना चाहेंगे. इस दौरान उन्होंने हामी भरते हुए कहा कि वह इसके लिए तैयार हैं लेकिन उन्होंने इसके साथ ही एक शर्त भी रखी. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह इस बात की गारंटी ने दे सकते कि अब उनके पिता अमिताभ बच्चन और पत्नी ऐश्वर्या इसके लिए तैयार होंगे. उन्होंने कहा कि वह तो इस गाने को दोबारा कर लेंगे लेकिन इसके लिए ऐश्वर्या और पापा को मानाना पड़ेगा. उन्होंने कहा, 'मैं तो कर लूंगा लेकिन आपको ऐश्वर्या और मेरे पापा को माना पड़ेगा. उनसे बात करनी पड़ेगी.' 

अमिषेक ने शेयर की काजरा रे गाने से जुड़ी यादें

इसी इंटरव्यू के दौरान अभिषेक ने कजरा रे गाने से जुड़ी कुछ बेहतरीन यादे शेयर कीं. उन्होंने बताया कि फिल्म के डायरेक्टर शाद अली ने घंटों इस गाने को बजाया था. जिसके बाद वहां का पूरा माहौल डांस पार्टी में बदल गया. उन्होंने यह भी बताया कि सेट पर जब कलाकार गाने पर डांस करते हुए मस्ती करते थे तो उन्होंने उन सीन्स को भी कैमरे में कैद कर लिया था. जिसके बाद उसी फुटेज के कुछ हिस्सों को गाने में शामिल कर दिया. आपको बता दें कि 'कजरा रे' गाने में म्यूजिक शंकर-एहसान-लॉय ने दिया था. इसे अलीशा चिनॉय, शंकर महादेवन और जावेद अली ने अपनी आवाज दी थी. वहीं, वैभवी मर्चेंट ने कोरियोग्राफ किया था.

चार घंटे तक किया सभी ने डांस 

अभिषेक ने बताया कि इस गाने की शूटिंग के दौरान सभी कलाकारों ने करीब चार घंटों तक जमकर डांस किया और खूब मस्ती भी की. उन्होंने कहा कि यह गाना आज कल्ट स्टेटस हासिल कर चुका है और इसे शूट करना उनके लिए बहुत यादगार और मजेदार एक्सपीरियंस रहा. बता दें कि बंटी और बबली फिल्म में ऐश्वर्या राय सिर्फ कजरा रे गाने में नजर आई थी. वह पूरी फिल्म में लीड एक्टर को तौर पर नहीं थी. इसमें अभिषेक   के अपॉजिट रानी मुखर्जी नजर आई थीं और अमिताभ बच्चन ने पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया था. 

कजरा रे गाने के दो साल बाद की शादी

गौरतलब है कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी 'कजरा रे' गाने के ठीक दो साल बाद अप्रैल 2007 को हुई थी. फिल्म 'बंटी और बबली' के इस पॉपुलर गाने में ऐश्वर्या राय ने अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के साथ जबरदस्त डांस किया थाजिसके बाद अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच नजदीकियां बढ़ीं. अभिषेक ने फिल्म 'गुरु' की शूटिंग के दौरान न्यूयॉर्क के एक होटल की बालकनी में ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रपोज किया था. जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया. 

ये भी पढ़ें: Expaliner: Prem Keetanu में प्यार को ‘कीटाणु’ क्यों कहा गया? समझे वीर पहाड़िया की फिल्म का अनोखा कॉन्सेप्ट

Continue reading on the app

हरियाणा से कनाडा को फ्रोजन फूड उत्पादों का निर्यात, किसानों की बढ़ेगी आय

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने 1 अक्टूबर 2026 को हरियाणा के सोनीपत से कनाडा के लिए 24 एमटी फ्रोजन फूड उत्पादों की खेप को रवाना करने में मदद की। यह जानकारी वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को दी गई।

मंत्रालय ने बताया कि ‘अटेर्ना फूड्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड’ द्वारा निर्यात की गई इस खेप में कुल सीएडी 35,140 मूल्य के फ्रोजन फूड उत्पादों के 2,295 डिब्बे शामिल हैं।

किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के जरिए किए जाने वाले इस निर्यात में हरे मटर, मिश्रित सब्जियां, मटर एवं गाजर, स्वीट कॉर्न और समोसा शामिल हैं। निर्यात करने वाली इकाई को एपीडा की वित्तीय सहायता योजना के तहत मदद मिली थी।

मंत्रालय के मुताबिक, यह खेप भारतीय प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में अवसर बढ़ाने तथा किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को वैश्विक खरीदारों एवं बाजारों से जोड़ने की दिशा में एक और कदम है।

यह निर्यात केंद्रित मूल्य श्रृंखला बनाने और किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचने में मदद करने में किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) की बढ़ती भूमिका को दिखाता है। एपीडा, बाजार तक पहुंच को मजबूत करने और किसान समूहों को निर्यात के अवसरों से जोड़ने वाली पहलों के जरिए एफपीओ/एफपीसी और निर्यातकों के बीच संबंध बनाने में मदद कर रहा है।

खेती के उत्पादों को प्रसंस्करण और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़कर, एफपीओ-आधारित मॉडल उत्पादकों को बेहतर लाभ अर्जित करने और निर्यात मूल्य श्रृंखला में किसान समूहों की भागीदारी को मजबूत करने में मदद कर सकता है।

भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत एपीडा, भारतीय कृषिगत एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के लिए बाजार से जुड़ाव और निर्यात के अवसर बनाने में मदद करता है। साथ ही, यह किसान समूहों को वैश्विक मूल्य श्रृंखला से जोड़ने में भी सहयोग करता है।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: महिला हॉकी टीम ने 44 साल का सूखा किया खत्म, जीता ऐतिहासिक गोल्ड, ओलंपिक 2028 में भी एंट्री

India vs China Womens Hockey: भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को हराकर एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है. इसी के साथ भारत ने ओलंपिक 2028 के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है. Fri, 02 Oct 2026 17:57:07 +0530

  Videos
See all

Kanpur School Bus Accident: डंपर से टकराई स्कूल बस, Teacher की मौत.. कई बच्चे घायल | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T12:43:53+00:00

Pune News: सड़क पर सब्जी बेच रही बुजुर्ग महिला से अभद्रता! फलियां फेंकने का आरोप #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T12:40:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers