Responsive Scrollable Menu

दिलजीत दोसांझ ला रहे हैं 'ऑरा' का सबसे बड़ा शो, अहमदाबाद कॉन्सर्ट के टिकट हुए लाइव, जानिए कीमत से लेकर टाइमिंग तक पूरी डिटेल

Diljit Dosanjh Ahmedabad Tour: एक्टर और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) अब अपना 'ऑरा वर्ल्ड टूर' (Aura World Tour)  को भारत लेकर आ रहे हैं. उनके इस टूर की शुरुआत अहमदाबाद से होगी, जहां वे आने वाली 21 नवंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपना कॉन्सर्ट करेंगे. खास बात यह है कि कॉन्सर्ट के टिकटों की जनरल सेल 1 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और टिकट बुकमायशो पर मिल रहे हैं. दिलजीत के शो की टिकट की शुरुआती कीमत सिर्फ 999 रुपये  है. जबकि अलग-अलग सीटिंग कैटेगरी के हिसाब से यह कीमत 12,999 रुपये तक है.

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा 'ऑरा' कॉन्सर्ट

दिलजीत दोसांझ का 'ऑरा वर्ल्ड टूर' दुनियाभर में जलवा दिखाने के बाद अब भारत पहुंच रहा है. अहमदाबाद में इसका आयोजन 21 नवंबर 2026, शनिवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. वहीं, बुकमायशो की ऑफिशियल वेबसाइट इवेंट का समय शाम 4 बजे से दिया गया है और ये कॉन्सर्ट करीब 6 घंटे तक चलेगा. हालांकि बुकमायशो सपोर्ट के मुताबिक असली शो ढाई घंटे का होगा और बीच में लगभग 15 मिनट का इंटरमिशन भी दिया जाएगा. बता दें कि दिलजीत ने अहमदाबाद कॉन्सर्ट की अनाउंसमेंट लंदन के वेम्बली स्टेडियम में कॉन्सर्ट के दौरान की थी. जिसके बाद इंडियन फैंस के बीच एक्साइटमेंट पैदा हो गई. उन्होंने सोशल मीडिया पर 'केम छो अहमदाबाद' लिखकर भी फैंस को खास अंदाज में इनवाइट किया था. 

टिकटों की जनरल सेल हुई लाइव

दिलजीत के अहमदाबाद कॉन्सर्ट के टिकटों की सेल कई चरणों में रखी गई है. दरअसल, सबसे पहले 28 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे रुपे क्रेडिट कार्ड होल्डर्स के लिए प्री-सेल शुरू हुई थी. वहीं, 1 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे से जनरल टिकट सेल खोली गई. ऑफिशियल जानकारी के मुताबिक टिकट सिर्फ बुकमायशो से ही मिलेंगी. 

999 रुपये से लेकर 12,999 रुपये तक की टिकट

अहमदाबाद कॉन्सर्ट के टिकट अलग-अलग प्राइस सीटिंग और एक्सपीरियंस कैटेगरी के हिसाब से तय किए गए हैं. वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, सबसे कम कीमत अपर स्टैंड के और क्यू सेक्शन के लिए है, जिसकी कीमत सिर्फ 999 रुपये से शुरू होती है. इसके बाद अपर स्टैंड आर और जे की कीमत 1,499 रुपये रखी गई है. लोअर स्टैंड बी और जी के टिकट 1,999 रुपये के मिलेंगे.

जबकि लोअर स्टैंड ए और एच के टिकट 2,999 रुपये से शुरू होते हैं. वहीं फ्लोर का गोल्ड टिकट 4,999 रुपये, साउथ प्रीमियम 5,499 रुपये और फैनपिट राइट और लेफ्ट 8,999 रुपये से शुरू होते हैं. प्रेसीडेंशियल गैलरी के टिकट की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है और इसके बाद  आता है, प्रीमियम प्रेसीडेंशियल गैलरी के टिकट. जिसकी कीमत 12,999 रुपये है.

कितने साल की उम्र के लोगों को मिलेगी एंट्री 

दिलजीत के इस कॉन्सर्ट में 5 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोग एंट्री कर सकते हैं. बुकमायशो की जानकारी के मुताबिक यह पूरी तरह सीटेड शो नहीं होगा. स्टैंड्स में सीटिंग की व्यवस्था रहेगी, जबकि ग्राउंड या फ्लोर एरिया में स्टैंडिंग सिस्टम होगा. आपको बता दें कि एक बार में ऑनलाइन 10 टिकट खरीदें जा सकते हैं.

दिलजीत के कॉन्सर्ट में आ सकते हैं लाखों फैंस

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की कैपेसिटी 1.32 लाख लोगों की बताई जाती है. आपको बता दें कि पिछले साल जनवरी में यहां ब्रिटिश बैंड कोल्डप्ले का कॉन्सर्ट भी हुआ था, जिसमें रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 1.12 लाख लोग शामिल हुए थे. अब दिलजीत दोसांझ इसी स्टेडियम में अपने 'ऑरा' वर्ल्ड टूर करने जा रहे हैं. बता दें कि यह कॉन्सर्ट इसलिए भी खास है क्योंकि ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब कोई इंडियन सिंगर सोलो यहां पर कॉन्सर्ट करने जा रहा है. ऐसे में यह म्यूजिक कॉन्सर्ट काफी यादगार रहने वाला है.

ये भी पढ़ें: Drishyam 3 X Review: 'क्राइम थ्रिलर की किंग...', अजय देवगन की फिल्म देख इंप्रेस हुए फैंस, पढ़ें सोशल मीडिया रिएक्शन

Continue reading on the app

उज्जैन में शाही मस्जिद के आसपास बढ़ाई गई सुरक्षा, जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन अलर्ट

उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई के दौरान शाही मस्जिद का प्रभावित हिस्सा तोड़ा जा रहा है। अतिक्रमण की जद में आ रहे  इस हिस्से को तोड़ने की कार्रवाई शुरू करने से पहले काफी बवाल भी देखने को मिला। हालांकि, फिर मुस्लिम समाज ने खुद इसे तोड़ना शुरू किया। लेकिन प्रभावित हिस्से को तोड़ने के दौरान मीनार का हिस्सा गिरने के बाद अब पुलिस ने सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया है।

आज शुक्रवार है और जुमे की नमाज है। ऐसे में पुलिस ने बैरिकेडिंग और सुरक्षा घेरा बढ़ा कर दिया है। शाही मस्जिद के आसपास के 500 मीटर के इलाके में बैरीकेडिंग कर दी गई है। इस क्षेत्र में लोगों की आवाजाही भी रोक दी गई है।

1 से 3 बजे तक चलेगी नमाज

शुक्रवार को जुम्मे की नमाज दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच होगी। ऐसे में मुस्लिम समाज के लोग अलग-अलग मस्जिदों में पहुंचेंगे। इसे देखते हुए प्रशासन में सब्जी मंडी की जामा मस्जिद, केडी मदीना मस्जिद, कबाड़ा बाजार, कोट मोहल्ला, लोहे का पुल, महाकाल मंदिर चौराहा और लखेरवाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है। नमाज के दौरान इन इलाकों में भीड़ जमा होगी। इसी को देखते हुए अलग-अलग पॉइंट पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

इन इलाकों में भी सख्ती

नमाज के लिए इकट्ठा होने वाले भीड़ को देखते हुए शाही मस्जिद की तरफ जाने वाले रास्ते पर भी सख्ती बरती जा रही है। गुदरी चौराहा, खारा कुआं, गेबी हनुमान और कंठाल क्षेत्र के आगे लोगों को रोका जा रहा है। जितने भी संवेदनशील इलाके हैं, वहां पुलिस बल की तैनाती की गई है।

सुरक्षा के लिए टुकड़ियां तैनात

एसपी प्रदीप शर्मा द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सुरक्षा की दृष्टि से STF, RAF और CRPF की कंपनियां तैनात की गई है। किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने और भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त बल अलग-अलग जगह तैनात किया गया है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरा और ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

पिता बेचते हैं दूध, उधार मांगकर की प्रैक्टिस, जानिए कौन हैं गोल्ड जीतने वालीं अंकिता भकत ?

एशियन गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल जिताने वालीं तीरंदाज अंकिता भकत की कहानी कमाल है. इस खिलाड़ी ने महिला रिकर्व इवेंट में देश को गोल्ड जिताया. Fri, 02 Oct 2026 13:42:26 +0530

  Videos
See all

गांधी और शास्त्री जयंती पर राहुल गांधी का श्रद्धांजलि संदेश |#shorts #shortvideo #viralvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T08:14:54+00:00

IMD Weather Update: 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट!| IMD Alert | 3 October Weather Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T08:15:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers