'हनुमान जी ने बचाया', PM मोदी से बोले कैप्टन मछार, फोन पर बात कर हुए भावुक
फ्लाई-दुबई विमान में बड़े हादसे को टालने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को फोन पर बात की. पीएम मोदी ने घटना के दौरान उन्हें मिली हिम्मत के बारे में पूछा. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाबी हासिल की. इससे चालक दल और यात्रियों को अंदर पहुंचने का मौका मिला. घटना के समय विमान करीब 34 हजार फीट की ऊंचाई पर था और तेजी से नीचे आने लगा था. पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी की तारीफ की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की.
सहारनपुर की कान्हा गौशाला में गाय के गोबर से बन रहा सीड बॉल, जिसमें हैं फूल-सब्जियों के बीज, 10 रुपये में लाएगा हरियाली, जानें
Saharanpur News: आत्मनिर्भर कान्हा उपवन गौशाला ने गाय के गोबर से 'सीड बॉल' बनाई हैं. इनमें फूल और सब्जियों के बीज हैं, जो हरियाली और फुलवारी लाने में मदद करेंगी. इनकी कीमत ₹10 है और ये ऑनलाइन भी बिक रही है. इस गौशाला का संचालन सहारनपुर नगर निगम द्वारा सावलपुर नवादा गांव में किया जा रहा है. जिसमें सड़कों पर आवारा घूमने वाले 550 से अधिक गौवंशो का संरक्षण किया जा रहा है, और उनके गोबर और गोमूत्र से विभिन्न तरह के प्रोडक्ट बनाए जा रहे हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18









