अमित शाह के भोपाल दौरे से पहले जीतू पटवारी ने सांची दुग्ध संघ को लेकर किए सवाल, पूछा “किसानों को उचित मूल्य कब मिलेगा”
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के भोपाल दौरे से पहले मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सांची और प्रदेश के दुग्ध उत्पादक किसानों से जुड़े कई मुद्दे उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अमित शाह आज भोपाल आ रहे हैं..ऐसे में प्रदेश के दूध उत्पादक किसानों के कुछ जरूरी सवाल उनके संज्ञान में लाना चाहते हैं।
कांग्रेस नेता ने सांची को मध्यप्रदेश की पहचान बताते हुए कहा कि इसे किसी दूसरे राज्य की व्यवस्था का विस्तार नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सांची से जुड़े फैसलों में प्रदेश के दुग्ध उत्पादक किसानों के हितों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।
जीतू पटवारी ने किए सवाल
जीतू पटवारी ने प्रदेश में दुग्ध सहकारी समितियों की घटती संख्या पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि 2019-20 में मध्यप्रदेश में 7,811 दुग्ध सहकारी समितियां थीं, जो 2024-25 में घटकर 5,502 रह गईं। उन्होंने पूछा कि वर्तमान में इन समितियों की स्थिति क्या है और इनकी संख्या में कमी के लिए जिम्मेदार कौन है।
सदस्य संख्या घटने पर भी प्रश्न
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि दुग्ध सहकारी समितियों से जुड़े सदस्यों की संख्या भी 2.68 लाख से घटकर करीब 2.09 लाख रह गई है। उन्होंने सरकार से पूछा कि जब दुग्ध सहकारिता को मजबूत करने की बात कही जा रही है तो समितियों और उनके सदस्यों की संख्या लगातार क्यों कम हो रही है। उन्होंने 2025 में सांची की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के साथ हुए समझौते का भी मुद्दा उठाया। कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि समझौते के बाद अब तक क्या बदलाव आया है और किसानों को इसका कितना फायदा मिला है। उन्होंने कहा कि दूध संकलन को 10.50 लाख किलोग्राम प्रतिदिन से बढ़ाकर 20 लाख किलोग्राम प्रतिदिन करने का लक्ष्य रखा गया था। अब सरकार को बताना चाहिए कि इस लक्ष्य में अब तक कितनी प्रगति हुई है।
दूध के दाम और किसान की आय का हिसाब मांगा
जीतू पटवारी ने दूध के खरीद मूल्य को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों में किसानों से खरीदे जाने वाले दूध की कीमत में अंतर है। ऐसे में यह साफ होना चाहिए कि किसान को उसकी लागत के मुकाबले वास्तव में कितना लाभ मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि चारा, पशु आहार, दवाइयां, पशु चिकित्सा और मजदूरी समेत पशुपालन की लागत लगातार बढ़ रही है। ऐसे में दूध उत्पादक किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार की ठोस योजना क्या है। कांग्रेस नेता ने उपभोक्ता और किसान के बीच दूध की कीमत के अंतर का हिसाब सार्वजनिक करने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता जिस कीमत पर दूध खरीदता है और किसान को जिस कीमत पर भुगतान किया जाता है, उसका पूरा हिसाब सामने आना चाहिए।
‘सिर्फ प्लांट से नहीं बढ़ेगी किसान की आय’
जीतू पटवारी ने कहा कि नए प्लांट और दूसरी परियोजनाओं का निर्माण विकास का एक हिस्सा हो सकता है लेकिन असली सवाल किसान की आय का है। उन्होंने कहा प्रदेश के दुग्ध उत्पादक किसानों को सिर्फ उद्घाटन और घोषणाएं नहीं, बल्कि दूध का उचित मूल्य, समय पर भुगतान और मजबूत सहकारी व्यवस्था चाहिए। उन्होंने सरकार से यह भी सवाल किया कि केंद्र और राज्य की डेयरी योजनाओं का लाभ आम दुग्ध उत्पादक किसान तक किस तरह पहुंच रहा है।
अमित शाह आज आएंगे भोपाल
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह दो अक्टूबर को भोपाल पहुंचेंगे और तीन अक्टूबर को कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके दौरे का प्रमुख कार्यक्रम भेल दशहरा मैदान में होने वाला राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन है, जिसमें 35 हजार से अधिक गोपालकों और दुग्ध सहकारी समितियों से जुड़े लोगों के शामिल होने की संभावना है।
अमित शाह जी,
आज आप भोपाल आ रहे हैं! इसलिए, मध्य प्रदेश के दुग्ध उत्पादक किसानों के कुछ जरूरी सवाल/सुझाव संज्ञान में ला रहा हूं!• सांची मध्य प्रदेश की पहचान है, इसे "गुजरात लॉबी" का विस्तार मत बनाइए! यह मध्य प्रदेश के किसानों का अपमान है!
• 2019-20 में प्रदेश में 7,811 दुग्ध…
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) October 2, 2026
रेत माफिया पर पुलिस की कार्रवाई, आसन नदी से रेत भरकर ला रही 7 लाख की ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
मुरैना जिले में नदियों से रेत और पत्थर के अवैध उत्खनन तथा परिवहन के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में बागचीनी थाना पुलिस ने बीती रात गश्त और चेकिंग के दौरान माधौंबाई की पुलिया के पास अवैध रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ने में सफलता हासिल की। मौके से पकड़ा गया वाहन आसन नदी से अवैध रूप से रेत भरकर ले जा रहा था, जिसे पुलिस टीम ने घेरकर जब्त कर लिया।
चालक गिरफ्तार, 7 लाख रुपये कीमत का वाहन और सामग्री कस्टडी में
चेकिंग के दौरान सड़क किनारे संदिग्ध हालत में खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली की जब पुलिस टीम ने सघन तलाशी ली, तो ट्रॉली में आसन नदी से निकाली गई अवैध रेत भरी पाई गई। पुलिस बल ने बिना देर किए चालक को हिरासत में ले लिया। जब्त की गई ट्रैक्टर-ट्रॉली और अवैध रेत की कुल अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
BNS और खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज
पुलिस आरोपी चालक को हिरासत में लेकर थाने पहुंची, जहां उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 223/26 दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(5) और खान एवं खनिज अधिनियम की धारा 4(1) व 21(1) के तहत की गई है। पुलिस ने पूरे मामले को विवेचना में ले लिया है और चालक से पूछताछ की जा रही है ताकि इसके पीछे जुड़े पूरे नेटवर्क की जानकारी मिल सके।
खनिज विभाग को भेजी गई रिपोर्ट
बागचीनी थाना प्रभारी कुलदीप राजपूत ने बताया कि इलाके में अवैध खनन और परिवहन रोकने के लिए लगातार पुलिस गश्त की जा रही है। चेकिंग के दौरान पकड़े गए वाहन और चालक पर मामला दर्ज कर इसकी सूचना खनिज विभाग को भी दे दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नदियों से रेत का अवैध कारोबार करने वाले तस्करों और भू-माफियाओं के खिलाफ आने वाले दिनों में भी पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News











