flydubai विमान में भारतीय पायलट पर हमले पर UN Chief Antonio Guterres ने जताई गहरी चिंता
(योषिता सिंह) संयुक्त राष्ट्र, दो अक्टूबर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने ‘फ्लाईदुबई’ की एक उड़ान में हुई उस घटना को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है जिसमें एक भारतीय पायलट कथित तौर पर अपने सह-पायलट द्वारा विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश को नाकाम करते हुए गंभीर रूप से घायल हो गया। दुबई से तेल अवीव जा रही इस उड़ान में 27 बच्चों समेत 174 लोग सवार थे। कॉकपिट में हुए विवाद के बाद बुधवार को विमान को उत्तर-पश्चिम सऊदी अरब के तबूक में आपात स्थिति में उतारा गया था।
इजराइल के अधिकारियों के अनुसार, सह-पायलट की पहचान ओमान के नागरिक के रूप में हुई है। उसने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से हमला किया जिसके बाद विमान 30 सेकंड से भी कम समय में करीब 14,000 फुट नीचे चला गया। महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि गुतारेस तेल अवीव जा रहे ‘फ्लाईदुबई’ विमान से जुड़ी गंभीर घटना को लेकर चिंतित हैं और इस बात से राहत महसूस कर रहे हैं कि बड़ी त्रासदी टल गई।
बयान में कहा गया है कि गुतारेस ऐसे किसी भी कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं जिससे आम नागरिकों की जान और नागर विमानन की सुरक्षा खतरे में पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और जांच करने के लिए संबंधित अधिकारियों के आभारी हैं। बयान में कहा गया, ‘‘हम इस घटना से जुड़ी सभी गतिविधियों पर नजर बनाए रखेंगे।’’ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने जांच शुरू कर दी है और वह इस घटना पर ‘‘बारीकी से नजर’’ रख रहा है।
मच्छार पर चाकू से हमला किया गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए, इसके बावजूद उन्होंने अपने सह-पायलट का मुकाबला किया। विमान के उतरने के बाद सह-पायलट को गिरफ्तार कर लिया गया। भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह मच्छार के स्वास्थ्य पर करीब से नजर रख रहा है।
तबूक के एक अस्पताल में शुरुआती उपचार के बाद उन्हें आगे के इलाज और स्वास्थ्य लाभ के लिए अबू धाबी ले जाया गया है।
Drishyam 3 X Review: 'क्राइम थ्रिलर की किंग...', अजय देवगन की फिल्म देख इंप्रेस हुए फैंस, पढ़ें सोशल मीडिया रिएक्शन
Drishyam 3 X Review in Hindi: अजय देवगन (Ajay Devgn) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ आखिरकार 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म के रिलीज होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दर्शकों के रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं. शुरुआती प्रतिक्रियाओं में फिल्म के सस्पेंस, ट्विस्ट और क्लाइमैक्स की खूब चर्चा हो रही है. वहीं अजय देवगन के साथ जयदीप अहलावत की एक्टिंग को भी दर्शकों से काफी तारीफ मिल रही है. यूजर्स ने फिल्म को बेहद ग्रीपिंग और क्लाइमैक्स चौंकाने वाला बताया. चलिए देखते हैं दर्शकों के रिएक्शन.
ये भी पढ़ें- Drishyam The Conclusion Cast Fees: कौन है सबसे महंगा स्टार? अजय देवगन से तब्बू तक जानें सभी कलाकारों की फीस
ये भी पढ़ें- Drishyam The Conclusion Review: अजय देवगन का माइंड गेम, जयदीप से जबरदस्त टक्कर, पढ़ें रिव्यू
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation










.jpg)