Responsive Scrollable Menu

दाल-चावल के दानों से उकेरी बापू की तस्वीर, गांधी जयंती पर उज्जैन के कलाकार ने दी अनूठी श्रद्धांजलि

गांधी जयंती के अवसर पर उज्जैन के कलाकार रवि आकोदिया ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को एक अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कैनवास पर बापू का रेखाचित्र उकेरने के बाद दाल, चावल और विभिन्न अनाजों के दानों को सहेजकर उनका आकर्षक पोर्ट्रेट तैयार किया। अपनी इस अनूठी कलाकृति के माध्यम से रवि ने गांधी जी के सत्य-अहिंसा के आदर्शों को याद करने के साथ-साथ आम जनता को अन्न का आदर करने का एक महत्वपूर्ण संदेश भी दिया है।

फेविकोल से चिपकाया एक-एक दाना

इस खास पोर्ट्रेट को तैयार करने की प्रक्रिया बेहद धैर्य और बारीकी भरी रही। रवि ने सबसे पहले कैनवास बोर्ड पर बापू का स्केच बनाया, फिर गोंद की मदद से अलग-अलग प्रकार की दालों और चावल के दानों को एक-एक कर चिपकाया। लगभग 4 से 5 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद यह कलाकृति बनकर तैयार हुई। इसमें करीब 5 से 6 प्रकार के घरेलू अनाजों का उपयोग किया गया, जिसमें कुल मिलाकर लगभग एक से डेढ़ किलोग्राम अनाज लगा।

बीते 10 सालों से दे रहे अनूठी श्रद्धांजलि

पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत रवि पिछले 10 वर्षों से हर गांधी जयंती पर अलग-अलग माध्यमों से बापू की तस्वीर बनाकर उन्हें नमन करते आ रहे हैं। इससे पहले वे ड्राइंग, स्केचिंग, पेंटिंग और कैनवास पर पोर्ट्रेट बना चुके हैं। वर्ष 2025 में उन्होंने जमीन पर बालू-रेत के इस्तेमाल से गांधी जी की आकृति उकेरी थी। इस बार उन्होंने बाजार से कोई महंगा सामान खरीदे बिना घर में रोज इस्तेमाल होने वाली दाल-चावल को ही माध्यम चुना।

कम बारिश के बीच दिया अन्न बचाने का संदेश

रवि ने बताया कि इस साल प्रदेश में बारिश कम हुई है ऐसे में किसानों की मेहनत और अनाज की महत्ता को रेखांकित करने के लिए उन्होंने यह विचार चुना। बैंक की व्यस्त नौकरी के बावजूद वे कला के लिए समय निकालते हैं। उनका कहना है कि वे किसी पुरस्कार या प्रचार के लिए नहीं, बल्कि आत्मसंतुष्टि के लिए यह काम करते हैं। गांधी जी को केवल याद करने के बजाय उनके विचारों और अन्न का सम्मान करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

 

Continue reading on the app

हमले की स्थिति में सभी हथियारों से जवाब देगा Russia, पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेताया

मॉस्को, दो अक्टूबर (एपी) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बृहस्पतिवार को अपने देश का यह रुख दोहराया कि वह यूरोपीय देशों पर हमले की योजना नहीं बना रहा है लेकिन अगर हमला हुआ तो इसका जवाब ‘‘अपने आयुध भंडार में मौजूद सभी हथियारों से’’ देगा। पुतिन ने विदेश नीति से संबंधित एक मंच पर पश्चिमी देशों और यूरोप पर आने वाले सालों में रूस के साथ युद्ध की तैयारी के बारे में बात करके, बाल्टिक सागर में सैन्य अभ्यास करके और रूसी जहाजों को जब्त करके तनाव पैदा करने का आरोप लगाया। इससे पहले मॉस्को ने नाटो को चेतावनी दी थी यदि इस सैन्य गठबंधन का कोई भी सदस्य बाल्टिक एन्क्लेव को रूस के बाकी हिस्सों से काटने की कोशिश करता है, तो वह कलीनिनग्राद की रक्षा के लिए परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने में जरा भी संकोच नहीं करेगा।

यूरोप में कई देशों के रूसी दूतावासों ने इस सप्ताह बयान जारी कर कहा था कि मॉस्को के पास ‘‘सूचना है कि नाटो कलीनिनग्राद क्षेत्र की हवाई और नौसैनिक घेराबंदी की तैयारी कर रहा है।’’ बृहस्पतिवार को वाल्दाई क्लब फोरम में जब पुतिन से पूछा गया कि क्या रूस नाटो के साथ युद्ध के कगार पर है या दोनों एक-दूसरे को धमकाने की कोशिश कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा, ‘‘यह कोई डराने-धमकाने की कोशिश नहीं है, यह हमें डराने के प्रयास का एक जवाब है।’’ उन्होंने यह भी कहा, ‘‘नाटो को पहले दी गई चेतावनी में सबकुछ सही से लिखा था।’’ पुतिन ने ऐसा कुछ नहीं कहा कि ऐसी स्थिति में रूस परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करेगा, लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि उसके पास ऐसे शस्त्र हैं जो किसी के पास नहीं हैं और हमले की स्थिति में वह विचार करेगा कि किस आयुध का इस्तेमाल करना है। रूस की परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने संबंधी चेतावनी पर नाटो ने पलटवार किया था। नाटो प्रवक्ता एलीसन हार्ट ने बुधवार को पुष्टि की कि रूस ने अमेरिका नीत सैन्य गठबंधन को लिखित संदेश भेजा था।

उन्होंने कहा, ‘‘हम गैरजिम्मेदाराना तरीके से परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की चेतावनी सहित बल प्रयोग की धमकी की कड़ी निंदा करते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

ट्रोल करने वालों को लवलीना बोरगोहेन का करारा जवाब, मेरी कॉम को छोड़ा पीछे, आलोचकों को मारा एशियन गेम्स में गोल्ड पंच

लवलीना ने एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. वह दो एशियन गेम्स फाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली महिला मुक्केबाज बन गईं और इनमें से एक फाइनल जीतकर उन्होंने स्वर्ण पदक भी अपने नाम किया. महान मुक्केबाज मैरी कॉम भी अपने करियर में दो एशियन गेम्स फाइनल तक नहीं पहुंच सकी थीं. ऐसे में लवलीना की यह उपलब्धि भारतीय बॉक्सिंग के लिए बेहद खास है. Fri, 2 Oct 2026 13:43:04 +0530

  Videos
See all

गांधी और शास्त्री जयंती पर राहुल गांधी का श्रद्धांजलि संदेश |#shorts #shortvideo #viralvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T08:14:54+00:00

Hanuman Ji के भक्त हैं Captain Machchhar, PM Narendra Modi से कही ये बड़ी बात #shorts #viral #trend #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T08:17:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers