गांधी जयंती पर राजघाट पहुंचे PM मोदी, बापू को दी श्रद्धांजलि, लाल बहादुर शास्त्री को भी किया नमन
आज महात्मा गांधी की 157वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती है। इस अवसर पर देश भर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बापू को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट पहुंचे। यहां महात्मा गांधी को नमन करने के बाद उन्होंने सर्वधर्म प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया।
प्रार्थना सभा में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री विजय घाट पहुंचे और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी। PM मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए भी इन दोनों महान शख्सियत को नमन किया है।
राजघाट पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सबसे पहले राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि पर पहुंचे। यहां उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान समाधि स्थल फूलों से सजा हुआ दिखाई दिया। मौके पर पहुंचे पीएम ने अपने हाथों में पुष्प लेकर समाधि पर अर्पित किए और बापू को नमन किया। वहीं सर्व धर्म प्रार्थना सभा में गांधी जी के विचारों और योगदान को याद किया गया।
VIDEO | Delhi: PM Narendra Modi (@narendramodi) pays floral tributes to Mahatma Gandhi at Rajghat on the occasion of his birth anniversary.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p)#GandhiJayanti #Delhi pic.twitter.com/T0X1pPmh7Y
— Press Trust of India (@PTI_News) October 2, 2026
Video Credit : PTI
लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन
2 अक्टूबर के दिन केवल महात्मा गांधी ही नहीं बल्कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी होती है। आज उनकी 122वीं जयंती है। राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद प्रधानमंत्री विजय घाट पहुंचे और शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। आज पूरा देश इन दिनों नेताओं को याद कर रहा है।
VIDEO | Delhi: PM Narendra Modi (@narendramodi) pays floral tributes to Lal Bahadur Shastri at Vijay Ghat on the occasion of his birth anniversary.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p)#LalBahadurShastri #Delhi pic.twitter.com/K7RG8ryYmx
— Press Trust of India (@PTI_News) October 2, 2026
Video Credit : PTI
शनिवार को केंद्रीय मंत्री शाह उज्जैन को देंगे 255 करोड़ के अत्याधुनिक डेयरी प्लांट की सौगात, पैक्ड मिल्क से घी तक का होगा उत्पादन
केन्द्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री अमित शाह 2 एवं 3 अक्टूबर को भोपाल प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस मौके पर वे डिजिटल भूमि-पूजन कर उज्जैन को 255 करोड़ रुपये के अत्याधुनिक डेयरी प्लांट की सौगात भी देंगे। प्लांट की शुरूआत 3 लाख लीटर प्रतिदिन की क्षमता से होगी, भविष्य में इसे 5 लाख लीटर तक विस्तार करने का लक्ष्य है।
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा दुग्ध प्रसंस्करण क्षमता के विस्तार और डेयरी क्षेत्र को सुदृढ़ करने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। उज्जैन व आसपास के क्षेत्रों में दुग्ध प्रसंस्करण क्षमता के विस्तार और डेयरी क्षेत्र को सुदृढ़ करने की दिशा में राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ द्वारा 255 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक डेयरी प्लांट स्थापित किया जा रहा है।
इसी क्रम में केंद्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को भोपाल से इस प्लांट का डिजिटल भूमि-पूजन करेंगे। यह परियोजना आधुनिक प्रसंस्करण सुविधाओं के माध्यम से दुग्ध उत्पादकों से प्राप्त दूध के बेहतर उपयोग और मूल्यवर्धन को बढ़ावा देगी। साथ ही क्षेत्र में डेयरी गतिविधियों के विस्तार से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने तथा उपभोक्ताओं तक उच्च गुणवत्ता वाले डेयरी उत्पाद पहुंचाने की दिशा में भी यह महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।
परियोजना को दो वर्ष में पूर्ण करने का लक्ष्य
उज्जैन में स्थापित होने वाला यह अत्याधुनिक डेयरी प्लांट क्षेत्र में दुग्ध प्रसंस्करण, मूल्यवर्धन और विभिन्न डेयरी उत्पादों के उत्पादन को नई गति देगा। परियोजना की कुल लागत में से 170 करोड़ रुपये राज्य शासन द्वारा अनुदान के रूप में प्रदान किए जाएंगे, जबकि शेष 85 करोड़ रुपये दुग्ध संघ द्वारा ऋण के माध्यम से जुटाए जाएंगे।
प्रस्तावित प्लांट की शुरुआत 3 लाख लीटर प्रतिदिन दूध प्रसंस्करण क्षमता के साथ होगी। भविष्य में इसकी क्षमता को बढ़ाकर 5 लाख लीटर प्रतिदिन तक किया जा सकेगा। इससे उज्जैन और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती दुग्ध उपलब्धता के साथ प्रसंस्करण क्षमता का विस्तार संभव होगा। परियोजना को अगले दो वर्ष में पूर्ण करने का लक्ष्य है।
पैक्ड मिल्क से घी तक का उत्पादन
- प्लांट में आधुनिक प्रसंस्करण सुविधाओं के साथ विभिन्न प्रकार के डेयरी उत्पादों का उत्पादन किया जाएगा।
- इसमें 1.50 लाख लीटर प्रतिदिन पैक्ड मिल्क, 25 हजार लीटर प्रतिदिन दही तथा 10 हजार लीटर प्रतिदिन लस्सी/छाछ के उत्पादन की क्षमता होगी।
- 10 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता का घी प्लांट भी स्थापित किया जाएगा।
केन्द्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री श्री शाह उज्जैन को देंगे 255 करोड़ रूपये के अत्याधुनिक डेयरी प्लांट की सौगात
केंद्रीय सहकारिता मंत्री 3 अक्टूबर को करेंगे डेयरी प्लांट का डिजिटल भूमि-पूजन
RM-https://t.co/sTyWpqbkr8 pic.twitter.com/RPZs8uJPP9
— Animal Husbandry Department, MP (@mp_husbandry) October 1, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News









