Responsive Scrollable Menu

वैभव सूर्यवंशी कितनी तारीख को खेलेंगे अपना नेक्स्ट मैच, जानिए पिछले मुकाबले में टीम इंडिया के लिए जड़े कितने चौके-छक्के

Vaibhav Sooryavanshi Next Match : इंडियन क्रिकेट टीम के 15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपना नेक्स्ट मैच कब और कहां खेलेंगे. इसके बारे में फैंस जानने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. वहीं कुछ भारतीय फैंस ये भी जानना चाहते हैं कि, बाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने टीम इंडिया के लिए खेलते हुए अपने पिछले मैच में कितने चौके छक्के जड़े थे. तो आज हम आपको बताएंगे कि, वैभव सूर्यवंशी अपना नेक्स्ट मैच कितनी तारीख को, किस टीम के खिलाफ और कहां पर खेलेंगे.

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे छोटे खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी अपने बल्ले से एक बार फिर अलगे मैच में धमाल मचाने के लिए तैयार होंगे. वैभव उम्र से भले ही छोटे हैं लेकिन बल्ले के साथ मैदान पर वो बड़े-बड़े दिग्गज गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने की हिम्मत रखते हैं. उन्होंने दुनिया भर के तमाम गेंदबाजों को बाउंड्री लाइन के पार कही बार पहुंचाया है. अब वो अपने अगले मैच में एक बार फिर गेंदबाजों की पिटाई करना चाहेंगे. 

वैभव सूर्यवंशी कब, कहां और कितने बजे खेलेंगे अपना नेक्स्ट मैच

वैभव सूर्यवंशी अपना नेक्स्ट मैच पाकिस्तान के साथ खेलने वाले हैं. वो कल यानी 3 अक्टूबर (शनिवार) को खेलेंगे. वो अपना अगला मुकाबला जापान में खेलेंगे. वैभव एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में एक्शन में नजर आएंगे. वैभव सूर्यवंशी निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क पर खेलते हुए दिखाई देंगे. वैभव सूर्यवंशी इस मैच को खेलने के लिए सुबह 10 बजे मैदान पर उतरेंगे.

भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाने वाला है. ये गोल्ड मेडल मैच होगा, जिसमें वैभव सूर्यवंशी से इंडियन क्रिकेट टीम धमाल मचाने की उम्मीद रखेगी. ये पहली बार होगा जब वैभव सूर्यवंशी इंडियन क्रिकेट टीम की ओर से पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलेंगे.

वैभव सूर्यवंशी का पिछले मैच में कैसा रहा प्रदर्शन 

वैभव सूर्यवंशी ने अपना पिछला मैच भारत के लिए 1 अक्टूबर यानी गुरुवार को खेला था. ये मुकाबला एशियन गेम्स 2026 का सेमीफाइनल-2 मैच था, जहां भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला हुआ था. इस मैच को भारत ने 169 रन बनाने के बाद श्रीलंका को 45 रनों पर ढेर करके 124 रनों से जीत लिया था.

इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत की थी. उन्होंने कमाल का खेल दिया था और 180.95 की तूफानी स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की थी. वैभव ने मात्र 21 बॉल में 38 रन कूट डाले थे. इस पारी में उन्होंने कुल 4 चौके और 2 छक्के जड़े थे. अब वैभव के पास पाकिस्तान के खिलाफ धमाल मचाने का मौका होगा.

वैभव सूर्यवंशी का टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर 

वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन क्रिकेट टीम के लिए अब तक कुल 7 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 7 पारियों में 231 रन बनाए हैं. वैभव के बल्ले से अब तक कोई शतक नहीं आया है लेकिन उन्होंने 2 अर्धशतक जड़े हैं. इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 81 रन रहा है. उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में अब तक टीम इंडिया की ओर से 22 चौके और 16 छक्के लगाए हैं.

ये भी पढ़ें : कल कितने बजे शुरू होगा भारत-पाकिस्तान का फाइनल मुकाबला, जानें एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में कहां होगी टक्कर

Continue reading on the app

कैप्टन स्मित की तबीयत पर आया बड़ा अपडेट, अबू धाबी से राजदूत दीपक मित्तल ने दी जानकारी

Captain Smith: इस समय भारत समेत पूरे विश्व में कैप्टन स्मित की चर्चा है. फ्लाईदुबई साजिश के हीरो साबित हुए भारतीय कैप्टन चाकूबाजी में घायल हो गए थे. फिलहाल वह अबू धाबी के एक हॉस्पिटल में भर्ती हैं. भारतीय राजदूत लगातार उनके संपर्क में हैं. कैप्टन की हालात अब स्थिर बताई जा रही है.

फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में चाकू से हमले में घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की हालत अब स्थिर है. उनका अबू धाबी के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. यूएई में भारत के राजदूत दीपक मित्तल ने अस्पताल में पायलट और उनके परिवार से मुलाकात की. उन्होंने बताया कि स्मित मच्छर मुस्कुरा रहे हैं, हंस रहे हैं और बातचीत भी कर रहे हैं.

थोड़ी दिक्कत लेकिन बना है हौसला

दीपक मित्तल ने कहा कि पायलट को कुछ परेशानी जरूर है, लेकिन उनका हौसला बना हुआ है. उन्होंने कहा कि स्मित मच्छर की हालत स्थिर है और यूएई में उन्हें अच्छी चिकित्सा सुविधा मिल रही है. राजदूत ने कहा कि पायलट और उनके परिवार से मिलकर उन्हें काफी राहत मिली.

विदेश मंत्रालय कर रहा मॉनिटरिंग

विदेश मंत्रालय भी कैप्टन मच्छर की सेहत पर लगातार नजर रख रहा है. मंत्रालय ने उनके परिवार को हर संभव मदद देने की बात कही है. घटना के बाद पायलट को सबसे पहले सऊदी अरब के तबुक स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में बेहतर इलाज और स्वास्थ्य लाभ के लिए उन्हें अबू धाबी लाया गया.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि तबुक में शुरुआती इलाज के बाद कैप्टन मच्छर को अबू धाबी भेजा गया. यूएई में भारतीय राजदूत ने अस्पताल जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास और दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास भी इस मामले में स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं.

Continue reading on the app

  Sports

1300 रुपये महीना कमा पाते थे पिता, मिठाई लिपटी अखबार से बदली लवलीना बोरगोहेन की जिंदगी, आज एशियन गेम्स में जीता गोल्ड

एशियन गेम्स 2026: लवलीना बोरगोहेन ने भारत को 12 साल महिला बॉक्सिंग में एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल दिलाया है. लवलीना से पहले मशहूर मुक्केबाज एमसी मेरीकॉम ने 2014 इंचियोन एशियाड में स्वर्ण पदक जीता था. आपको जानकर हैरानी होगी कि लवलीना ने अपने जन्मदिन के मौके पर फाइनल बाउट जीतने से साथ मौजूदा एशियाई खेलों में भारत के गोल्ड मेडल की संख्या 12 करवा दी. Fri, 2 Oct 2026 11:27:44 +0530

  Videos
See all

Ujjain Violence के बाद पहली जुमे की नमाज आज, सुरक्षा में 2000 हजार Police Jawans की तैनाती #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T06:34:46+00:00

AAJTAK 2 | 1.5 CRORE का गबन, EOW ने किया सरकारी योजनाओं की रकम हड़पने वाले को गिरफ्तार! AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T06:36:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers