यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की PM मोदी की कोशिशों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- 'उनके पास अच्छे विचार'
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष को खत्म करने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोशिशों की सराहना की है. पुतिन ने कहा कि पीएम मोदी लगातार इस मुद्दे को उठाते रहे हैं और दोनों पक्षों के लिए स्वीकार्य समाधान तलाशने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने मोदी के प्रयासों और शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष खत्म करने की उनकी इच्छा के लिए आभार भी जताया.
पुतिन ने पीएम मोदी के प्रयासों को बताया महत्वपूर्ण
पुतिन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उन वैश्विक नेताओं में शामिल हैं, जो रूस के साथ अच्छे संबंध होने के बावजूद यूक्रेन संघर्ष को खत्म करने की जरूरत पर लगातार बात करते हैं. उन्होंने कहा कि मोदी इस संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान तलाशने में सक्रिय रुचि रखते हैं. रूसी राष्ट्रपति के मुताबिक, प्रधानमंत्री के पास ऐसे विचार हैं, जो दोनों पक्षों के लिए स्वीकार्य समाधान खोजने में मदद कर सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि मोदी इस मामले में संतुलित रुख रखते हुए संघर्ष को जल्द खत्म करने की इच्छा रखते हैं.
शांतिपूर्ण समाधान के लिए जताया आभार
पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री इस संघर्ष को बातचीत और शांतिपूर्ण तरीकों से जल्द समाप्त करने के पक्ष में हैं. उन्होंने कहा कि रूस मोदी की इस पहल और शांति की कोशिशों की सराहना करता है.
यूक्रेन संघर्ष पर भारत का क्या है रुख?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले भी रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर भारत के रुख को स्पष्ट कर चुके हैं. उन्होंने कहा है कि भारत ने इस मुद्दे पर मानवीय और सिद्धांत आधारित दृष्टिकोण अपनाया है और बातचीत तथा कूटनीति के जरिए समाधान का समर्थन किया है. जापान यात्रा के दौरान अगस्त में जापानी मीडिया संस्थान 'द योमिउरी शिंबुन' को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा था कि भारत दोनों पक्षों के साथ अपने संबंधों का इस्तेमाल शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में प्रयासों को मजबूत करने के लिए कर सकता है.
मोदी ने बातचीत और कूटनीति पर दिया जोर
पीएम मोदी के मुताबिक, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की दोनों ने उनसे संघर्ष से जुड़े घटनाक्रम पर अपने विचार साझा किए हैं. मोदी ने दोनों नेताओं के सामने भारत के लगातार चले आ रहे रुख को दोहराते हुए बातचीत और कूटनीति के जरिए समाधान तलाशने की बात कही. उन्होंने यह भी कहा था कि भारत संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए सार्थक प्रयासों का समर्थन करने को तैयार है.
सितंबर में मोदी-पुतिन की हुई थी मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और व्लादिमीर पुतिन की हालिया मुलाकात सितंबर में नई दिल्ली में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी. इस बैठक में दोनों नेताओं के बीच भारत-रूस संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा हुई. बैठक में व्यापार के साथ आर्थिक सहयोग कार्यक्रम 2030 को लागू करने, बुनियादी ढांचे, ऊर्जा, तकनीक, रक्षा और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने पर भी बातचीत हुई.
एशियन गेम्स में भारत को मिला 1 और गोल्ड मेडल, कुमकुम, अंकिता और कीर्ति ने रिकर्व तीरंदाजी में मचाया धमाल, जानिए कितने हुए कुल मेडल
Asian Games 2026 : एशियन गेम्स 2026 आज यानी 2 अक्टूबर के दिन की शुरुआत भारत के लिए गोल्ड मेडल के साथ हुई. आज भारत ने सुबह-सुबह महिला टीम रिकर्व तीरंदाजी में पहला गोल्ड मेडल जीत लिया है. भारत की महिला तीरंदाज कुमकुम मोहोड़, अंकिता भक्त और कीर्ति शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन कर देश के नाम गोल्ड मेडल दर्ज कराया है. इसके साथ ही एशियन गेम्स 2026 में भारत के गोल्ड मेडल की संख्या अब 11 हो चुकी है. अब तक देश के नाम कुल 67 मेडल हो चुके हैं. इसमें 11 गोल्ड, 23 सिल्वर मेडल और 33 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं.
भारत को रिकर्व तीरंदाजी में मिला गोल्ड मेडल
इस फाइनल मुकाबले में भारत की महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. भारतीय टीम की 10 बार की चैंपियन दक्षिण कोरिया पर ये जीत ऐतिहासिक है. इसके साथ ही महिला रिकर्व टीम का एशियन गेम्स के इतिहास में ये पहला गोल्ड है. भारतीय टीम ने ओकाजाकी चुओ सोगो पार्क मल्टीपर्पस स्क्वायर में मुश्किल हालात में मजबूत कोरियाई टीम को 5-3 से हराकर ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीता.
Golden run continues for Indian archery!
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) October 2, 2026
Ankita Bhakat, Kumkum Anil Mohod and Kirti defeated South Korea 5-3 in the Recurve Women’s Team Final to clinch Gold and add another golden chapter to India’s campaign at #AsianGames2026.#Cheer4Bharat pic.twitter.com/pcKComNMe0
इस मुकाबले का पहला सेट बराबरी का रहा था, क्योंकि दोनों टीमों ने 54-54 का स्कोर करके सेट बराबर कर दिया. कोरिया ने दूसरे सेट की शुरुआत 10, 9 और 9 के स्कोर किए. इसके बाद भारत ने 10 के साथ जवाब दिया, जिसके बाद कीर्ति ने 8 का स्कोर किया और उसके बाद अंकिता ने 10 का एक जरूरी शॉट लगाया. इसके बाद कोरिया ने 10 और दो 9 के शॉट लगाए. अंकिता ने एक शॉट ठीक बीच में मारा, लेकिन कीर्ति ने 8 का शॉट लगाया, जिससे 17 साल की कुमकुम पर दबाव पड़ा, जिसने शानदार शॉट लगाया और 10 का स्कोर करके सेट बराबर कर दिया, जिससे स्कोर 2-2 हो गया.
OHHHH MY GOOOOOOOOOOD!!!! ????
— The Khel India (@TheKhelIndia) October 2, 2026
INDIA HAS WON THE FIRST EVER GOLD IN WOMEN’S TEAM RECURVE ARCHERY! ????
Defeated 10 times Olympic Champions Korea
THIS IS BIGGEST RESULT FOLKS! ???????????? pic.twitter.com/Opk1yJAG0w
भारत के लिए इस फाइनल मैच में शामिल कुमकुम मोहोद, अंकिता भक्त और कीर्ति शर्मा ने धैर्य के साथ साहसिक खेल का प्रदर्शन किया. कुमकुम मोहोद फाइनल की स्टार रहीं. 17 साल की इस खिलाड़ी ने बार-बार जरूरी 10 पॉइंट बनाए. भारत को जब भी पॉइंट की जरूरत थी, कुमकुम ने अपने शॉट से पॉइंट हासिल किया. अंकिता भक्त ने कीमती अनुभव और लगातार अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि कीर्ति ने फाइनल में शानदार खेल दिखाया. भारत ने इससे पहले सेमीफाइनल में चीन को 5-1 से हराकर पहली बार रिकर्व टीम के फाइनल में जगह बनाई थी.
एशियन गेम्स 2026 की मेडल टैली
| क्रम | देश | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | चीन | 155 | 71 | 64 | 290 |
| 2 | जापान | 60 | 79 | 79 | 218 |
| 3 | दक्षिण कोरिया | 30 | 31 | 53 | 114 |
| 4 | उज्बेकिस्तान | 16 | 21 | 19 | 56 |
| 5 | ईरान | 12 | 17 | 13 | 42 |
| 6 | थाईलैंड | 12 | 11 | 15 | 38 |
| 7 | भारत | 11 | 23 | 33 | 67 |
| 8 | बहरीन | 11 | 5 | 5 | 21 |
ये भी पढ़ें : ODI वर्ल्ड कप 2027 की शुरू हुई टिकट बुकिंग, घर बैठे इस Link पर क्लिक कर पाएं भारत-पाकिस्तान मैच का Confirm Ticket
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









