Responsive Scrollable Menu

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन: 11 मेट्रो स्टेशन बंद, एंट्री-एग्जिट नहीं

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन की सूचना के कारण आज 11 मेट्रो स्टेशन तत्‍काल प्रभाव से बंद कर द‍िए गए हैं. इन स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट की सुविधा नहीं मिलेगी. इनमें जनपथ, मंडी हाउस, राजीव चौक, केंद्रीय सच‍िवालय और नई द‍िल्‍ली आद‍ि मेट्राे स्‍टेशन शाम‍िल हैं.

Continue reading on the app

यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की PM मोदी की कोशिशों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- 'उनके पास अच्छे विचार'

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष को खत्म करने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोशिशों की सराहना की है. पुतिन ने कहा कि पीएम मोदी लगातार इस मुद्दे को उठाते रहे हैं और दोनों पक्षों के लिए स्वीकार्य समाधान तलाशने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने मोदी के प्रयासों और शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष खत्म करने की उनकी इच्छा के लिए आभार भी जताया.

पुतिन ने पीएम मोदी के प्रयासों को बताया महत्वपूर्ण

पुतिन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उन वैश्विक नेताओं में शामिल हैं, जो रूस के साथ अच्छे संबंध होने के बावजूद यूक्रेन संघर्ष को खत्म करने की जरूरत पर लगातार बात करते हैं. उन्होंने कहा कि मोदी इस संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान तलाशने में सक्रिय रुचि रखते हैं. रूसी राष्ट्रपति के मुताबिक, प्रधानमंत्री के पास ऐसे विचार हैं, जो दोनों पक्षों के लिए स्वीकार्य समाधान खोजने में मदद कर सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि मोदी इस मामले में संतुलित रुख रखते हुए संघर्ष को जल्द खत्म करने की इच्छा रखते हैं.

शांतिपूर्ण समाधान के लिए जताया आभार

पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री इस संघर्ष को बातचीत और शांतिपूर्ण तरीकों से जल्द समाप्त करने के पक्ष में हैं. उन्होंने कहा कि रूस मोदी की इस पहल और शांति की कोशिशों की सराहना करता है.

ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: जंतर-मंतर पर आज बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की मांग को लेकर जुटेंगे प्रदर्शनकारी

यूक्रेन संघर्ष पर भारत का क्या है रुख?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले भी रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर भारत के रुख को स्पष्ट कर चुके हैं. उन्होंने कहा है कि भारत ने इस मुद्दे पर मानवीय और सिद्धांत आधारित दृष्टिकोण अपनाया है और बातचीत तथा कूटनीति के जरिए समाधान का समर्थन किया है. जापान यात्रा के दौरान अगस्त में जापानी मीडिया संस्थान 'द योमिउरी शिंबुन' को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा था कि भारत दोनों पक्षों के साथ अपने संबंधों का इस्तेमाल शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में प्रयासों को मजबूत करने के लिए कर सकता है.

मोदी ने बातचीत और कूटनीति पर दिया जोर

पीएम मोदी के मुताबिक, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की दोनों ने उनसे संघर्ष से जुड़े घटनाक्रम पर अपने विचार साझा किए हैं. मोदी ने दोनों नेताओं के सामने भारत के लगातार चले आ रहे रुख को दोहराते हुए बातचीत और कूटनीति के जरिए समाधान तलाशने की बात कही. उन्होंने यह भी कहा था कि भारत संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए सार्थक प्रयासों का समर्थन करने को तैयार है.

सितंबर में मोदी-पुतिन की हुई थी मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और व्लादिमीर पुतिन की हालिया मुलाकात सितंबर में नई दिल्ली में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी. इस बैठक में दोनों नेताओं के बीच भारत-रूस संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा हुई. बैठक में व्यापार के साथ आर्थिक सहयोग कार्यक्रम 2030 को लागू करने, बुनियादी ढांचे, ऊर्जा, तकनीक, रक्षा और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने पर भी बातचीत हुई.

Continue reading on the app

  Sports

पिता मिठाई के डिब्बे बनाकर चलाते हैं घर, बेटी ने सेकेंड हैंड धनुष से जीती दुनिया, 17 साल की कुमकुम मोहोद की गजब कहानी

टीम इंडिया ने आर्चरी में कमाल प्रदर्शन किया है. महिलाओं के रिकर्व इवेंट में तो भारत ने गोल्ड जीता. 17 साल की कुमकुम मोहोद का इस गोल्ड को जिताने में बड़ा हाथ रहा. Fri, 02 Oct 2026 12:13:21 +0530

  Videos
See all

पुलिसवाले के हाथ में ये कौन है?| #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T07:15:46+00:00

PM Modi-Smit Machchhar: 'पूरा देश आपके साथ है' PM मोदी ने स्मित को दी हिम्मत #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T07:14:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers