Responsive Scrollable Menu

मां आंगनवाड़ी वर्कर, पहले में इंटरव्यू तक पहुंचे, दूसरे में प्रीलिम्स में फेल; फिर बेटा 574वीं रैंक लाकर बना IPS

अफजल अली बिहार के छोटे से गांव हुसैनी के रहने वाले हैं। यहीं उनकी परवरिश हुई। अफजल का जन्म 29 जनवरी 2000 को हुआ। ऐसे में उनकी गिनती जेन जी आईपीएस अधिकारियों में होती है।

Continue reading on the app

Kotdwar में व्यापारी से अभद्रता और धमकी के आरोप में जिम संचालक दीपक गिरफ्तार

देहरादून, एक अक्टूबर ‘मोहम्मद दीपक’ के नाम से चर्चित कोटद्वार के जिम संचालक दीपक कुमार को एक व्यापारी के साथ कथित तौर पर अभद्रता एवं मारपीट करने और उसे जान से मारने की धमकी देने के मामले में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शांति भंग होने की आशंका के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के मुताबिक, दीपक को कोटद्वार निवासी व्यापारी संजीव टोंक की शिकायत पर की गई जांच के बाद शाम को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि टोंक ने कोटद्वार कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि दीपक ने उनके साथ अभद्रता और गाली-गलौज की तथा उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर आरोपी दीपक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351(2) (आपराधिक धमकी) और धारा 352 (जानबूझकर अपमान कर शांति भंग करने के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, तस्वीरों और अन्य तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर मामले में बीएनएस की धारा 196 (धर्म, जाति, आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य बढ़ाने या सौहार्द बिगाड़ने संबंधी अपराध) और धारा 115 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) भी जोड़ी गईं। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया सामने आया कि आरोपी ने शिकायतकर्ता को अपशब्द कहने के साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी। उसने कहा कि उपलब्ध साक्ष्यों, आरोपी की गतिविधियों और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए दीपक को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 (संज्ञेय अपराध को होने से रोकने के लिए गिरफ्तारी) के तहत गिरफ्तार किया गया।

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने देर शाम कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में फ्लैग मार्च भी निकाला। दीपक कुमार इस साल जनवरी में उस समय चर्चा में आए थे, जब कोटद्वार में कुछ लोगों ने एक बुजुर्ग मुस्लिम दुकानदार की दुकान के नाम में ‘बाबा’ शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई थी। दीपक ने दुकानदार के समर्थन में हस्तक्षेप किया और विरोध कर रहे लोगों से बहस के दौरान अपना नाम ‘मोहम्मद दीपक’ बताया था।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित होने के बाद वह इसी नाम से चर्चित हो गए।

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 बल्लेबाज, 13 साल से अटूट है विश्व कीर्तिमान

10 batsman Most Test runs: क्रिकेट के सबसे चुनौतीपूर्ण फॉर्मेट यानी टेस्ट क्रिकेट में रन बनाना किसी भी बल्लेबाज की असली परीक्षा होती है. इस ऐतिहासिक लिस्ट में भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर शीर्ष पर काबिज हैं, जबकि इंग्लैंड के स्टार जो रूट दूसरे स्थान पर हैं. रिकी पोंटिंग, जैक्स कैलिस और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों ने भी अपने शानदार करियर के दौरान लंबे समय तक मैदान पर टिककर रनों के बड़े पहाड़ खड़े किए हैं और टेस्ट इतिहास में दर्ज हो गए हैं. Sun, 4 Oct 2026 08:29:15 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update:अमेरिका की समुद्री ताकत को क्या हुआ? US Navy | America Navy | Military News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T03:15:13+00:00

Huge crowd gathers to meet Himanta; supporters appear enthusiastic |#shorts #shortvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T03:15:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers