Responsive Scrollable Menu

जरूरत की खबर- 79000 किलोमीटर पैदल चले थे बापू:डॉक्टर से समझिए, पैदल चलना क्यों है बेस्ट एक्सरसाइज, रोज वॉकिंग की आदत कैसे डालें

5 फीट 5 इंच का दुबला-पतला आदमी। सिर पर न के बराबर बाल, आंखों पर गोल चश्मा, तन पर साधारण धोती। न पास में हथियार, न सेना। फिर भी उसने दुनिया की सबसे ताकतवर साम्राज्यवादी ताकतों में से एक ब्रिटिश राज को झुकने पर मजबूर कर दिया। यह शख्स मोहनदास करमचंद गांधी थे, जिन्हें दुनिया महात्मा गांधी के नाम से जानती है। इस साल महात्मा गांधी की 157वीं जयंती मनाई जा रही है। गांधी जी की बात होते ही अहिंसा, सत्याग्रह और स्वतंत्रता आंदोलन की चर्चा होती है। लेकिन उनके जीवन का एक ऐसा पहलू भी है, जिस पर कम बात होती है। वह है– गांधीजी की लाइफस्टाइल। वो शुद्ध, सादा खाते थे, रात में जल्दी सोते और सुबह जल्दी उठते थे, सरल जीवन जीते थे और खूब–खूब पैदल चलते थे। पिछले साल इस स्टोरी में हमने गांधीजी के भोजन के बारे में विस्तार से बात की थी। चलिए इस बार, उनकी उस आदत के बारे में बात करते हैं, जिसके चलते 70 की उम्र में भी उनकी हड्डियों में किसी युवा जितना बल था। गांधी जी मानते थे कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित पैदल चलना जरूरी है। एक बार उन्होंने अपने राजनीतिक गुरु गोपाल कृष्ण गोखले को नियमित सैर न करने पर टोका था। गांधी जी ने उनसे कहा, “आप टहलने भी नहीं जाते। फिर हमेशा बीमार रहने पर हैरानी कैसी?” गोखले ने व्यस्तता का हवाला दिया, लेकिन गांधी जी इस तर्क से सहमत नहीं थे। इसकी वजह यह थी कि वे खुद चाहे कितने भी व्यस्त क्यों न हों, अपनी वॉक कभी नहीं छोड़ते थे। कहा जाता है कि गांधी जी रोज औसतन 18 किलोमीटर पैदल चलते थे। ये सिलसिला 40 साल तक बदस्तूर चलता रहा। 1914 से 1948 के बीच उन्होंने लगभग 79 हजार किलोमीटर की दूरी पैदल तय की। यह पृथ्वी के लगभग दो चक्कर लगाने के बराबर है। 60 साल की उम्र पार करने के बाद भी उन्होंने साबरमती आश्रम से दांडी तक 386 किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा की थी, जिसने ब्रिटिश शासन की नींव हिला दी थी। गांधी जी के लिए पैदल चलना लाइफस्टाइल का हिस्सा था। दिलचस्प बात यह है कि आज विज्ञान भी उनके इस विश्वास का समर्थन करता है। पैदल चलने के फायदों पर दुनिया भर में हजारों रिसर्च हो चुकी हैं। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में पैदल चलने के जादुई फायदों पर बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- डॉ. अक्षय चुघ, कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, मेट्रो हॉस्पिटल्स एंड हार्ट इंस्टीट्यूट, नोएडा सवाल- क्या रोज पैदल चलना वास्तव में उपयोगी एक्सरसाइज है? जवाब- हां, पैदल चलना सबसे आसान और असरदार एक्सरसाइज है। इसके लिए किसी खास उपकरण की भी जरूरत नहीं होती। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, अच्छी हेल्थ के लिए रेगुलर फिजिकल एक्टिविटी जरूरी है। तेज गति से चलना इसका बेहतर विकल्प है। सवाल- पैदल चलने के फायदों पर हुई साइंस रिसर्च और स्टडीज क्या कहती हैं? जवाब- पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- रोज सिर्फ 30 मिनट पैदल चलने से क्या हेल्थ बेनिफिट्स होते हैं? जवाब- इसका शरीर और ब्रेन, दोनों पर पॉजिटिव असर पड़ता है। हालांकि, 30 मिनट एक साथ चलना जरूरी नहीं है। इसे 10-10 मिनट के तीन हिस्सों में भी पूरा किया जा सकता है। ग्राफिक में सभी हेल्थ बेनिफिट्स देखिए- सवाल- पैदल चलना शुरू करते ही शरीर में सबसे पहले क्या बदलाव होते हैं? जवाब- जैसे ही हम चलना शुरू करते हैं, शरीर एक्टिव होने लगता है। कुछ ही मिनटों में ब्रेन, हार्ट, लंग्स, मसल्स और कार्डियोवस्कुलर सिस्टम एक-दूसरे के साथ तालमेल बढ़ा लेते हैं, जिससे शरीर को ज्यादा ऑक्सीजन और ऊर्जा मिलने लगती है। सारे बदलाव नीचे ग्राफिक में देखिए- सवाल- रोज पैदल चलना हार्ट के लिए कितना फायदेमंद है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- पैदल चलना ब्रेन के लिए कैसे फायदेमंद है? जवाब- पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- रोज पैदल चलने से किन बीमारियों का रिस्क कम होता है? जवाब- इससे हार्ट, ब्रेन, हड्डियों और मेटाबॉलिज्म से जुड़ी कई बीमारियों का रिस्क कम होता है। इसे ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्या सिर्फ पैदल चलकर वजन कम किया जा सकता है? जवाब- पैदल चलने से वजन कम करने में मदद मिलती है, क्योंकि इससे कैलोरी बर्न होती है। हालांकि, सिर्फ वॉकिंग के भरोसे वजन नहीं घटता। वजन कम होना इस बात पर निर्भर करता है कि आप जितनी कैलोरी खा रहे हैं, उससे ज्यादा खर्च कर पा रहे हैं या नहीं। साथ ही वजन कम करने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना भी जरूरी है। सवाल- घास, मिट्टी या रेत पर चलने से शरीर पर क्या अलग असर पड़ता है? जवाब- हां, इन सतहों पर शरीर को संतुलन बनाए रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इससे पैरों और टखनों की छोटी-छोटी मसल्स ज्यादा एक्टिव होती हैं। इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- रोज पैदल चलने की आदत कैसे डालें? जवाब- आदत बनाने को लेकर बिहेवियर साइंस में एक मशहूर विचार है कि ‘किसी काम की शुरूआत सबसे कठिन होती है।’ यही वजह है कि कई लोग वॉकिंग के फायदे जानते हुए भी नियमित रूप से टहलना शुरू नहीं कर पाते। इस चुनौती से निपटने के लिए कुछ एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं- "अगर वॉक पर जाने का मन नहीं है, तो बस जूते पहन लीजिए।" विचार यह है कि जब आप जूते पहन लेते हैं, तो पहला कदम उठ चुका होता है और बाहर निकलने की संभावना बढ़ जाती है। ग्राफिक में पैदल चलने की आदत डालने के आसान टिप्स देखिए- सवाल- क्या पैदल चलने की आदत हमारी पूरी दिनचर्या को भी ज्यादा एक्टिव बना सकती है? जवाब- हां, वॉकिंग की आदत से पूरे दिन की फिजिकल एक्टिविटी बढ़ जाती है। ऐसे में लोग- ………………….. ग्राफिक- अजीत सिंह ……………………….. ये खबर भी पढ़ें… जरूरत की खबर- मुफ्त की धूप के 7 हेल्थ बेनिफिट्स:उम्र बढ़ेगी, बुढ़ापा देर से आएगा, डॉक्टर से समझें मॉर्निंग सनलाइट के 7 रूल्स अगर मैं आपसे पूछूं कि लंबी उम्र का सबसे बड़ा राज क्या है तो शायद आपका जवाब होगा- अच्छा खाना, रोज एक्सरसाइज करना और भरपूर नींद लेना। लेकिन स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के न्यूरोसाइंटिस्ट एंड्रयू ह्यूबरमैन कहते हैं कि इस लिस्ट में एक चीज और जोड़े दें– सुबह की धूप। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

मेंटल हेल्थ- पेरेंट्स से मिलने पर ट्रिगर होता चाइल्डहुड ट्राॅमा:वे आज भी बहुत लड़ते हैं, एक-दूसरे को ताने देते हैं, क्या करूं

सवाल- मेरी उम्र 40 साल है। मेरे पेरेंट्स काफी बूढ़े और कमजोर हो चुके हैं। लेकिन मैं जब भी उनसे मिलती हूं, तो मेरे बचपन का पुराना ट्रॉमा ट्रिगर हो जाता है। मेरे पेरेंट्स एक-दूसरे को बहुत नापसंद करते हैं, लेकिन फिर भी उन्होंने पूरी जिंदगी साथ बिता दी। आज भी वो हर वक्त आपस में सिर्फ लड़ते रहते हैं। उन्हें देखकर बहुत अजीब लगता है कि लोग कैसे पूरी-पूरी जिंदगी खुद को सप्रेस करके बिता देते हैं। जब तक मैं उनसे दूर रहती हूं, सब ठीक रहता है। लेकिन उनके पास जाते ही मुझे अजीब सी उदासी और डिप्रेशन घेर लेता है। क्या ये PTSD (पोस्ट ट्रॉमैटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर) है? मैं इस सिचुएशन को ज्यादा माइंडफुली कैसे हैंडल करूं? एक्सपर्ट– डॉ. द्रोण शर्मा, कंसल्टेंट साइकेट्रिस्ट, आयरलैंड, यूके। यूके, आयरिश और जिब्राल्टर मेडिकल काउंसिल के मेंबर। सवाल पूछने के लिए शुक्रिया। आपकी परेशानी को गंभीरता से समझने की जरूरत है। आपने सवाल में जितनी बातें कही हैं, सिर्फ उनके आधार पर यह कहना सही नहीं होगा कि आपको PTSD या कोई दूसरी मानसिक बीमारी है। लेकिन यह साफ है कि माता-पिता के साथ रहना आपके लिए भावनात्मक रूप से मुश्किल है। बचपन के माहौल का असर अगर किसी बच्चे ने अपने पेरेंट्स को हमेशा लड़ते-झगड़ते, एक-दूसरे को नीचा दिखाते या तनाव में रहते देखा हो, तो इसका असर लंबे समय तक उसकी मेमोरी में रह सकता है। बच्चे के लिए घर का मतलब है– सुरक्षा। लेकिन जब उसी जगह पर लगातार तनाव हो, तो बच्चे को लग सकता है कि जीवन में कुछ भी सुरक्षित या स्थिर नहीं है। आज जब आप अपने माता-पिता को उसी तरह लड़ते देखती हैं, तो बचपन की वही बेबसी फिर महसूस हो सकती है। उस समय आप छोटी थीं। न वहां से निकल सकती थीं और न उनके झगड़े को रोक सकती थीं। लेकिन आज स्थिति अलग है। अब आप बड़ी हैं और अपने फैसले खुद ले सकती हैं। लेकिन बावजूद इसके आपका इमोशनल रिएक्शन वही पुराना वाला हो सकता है। आपके मामले में तीन भावनाएं एक साथ काम कर सकती हैं। 1. पुरानी बेबसी उनके झगड़े आपको उस समय में वापस ले जा सकते हैं, जब आप कुछ बदल नहीं सकती थीं। 2. आज का तनाव आपके माता-पिता अभी भी लड़ते हैं। इसलिए परेशानी सिर्फ अतीत की नहीं है। मौजूदा माहौल भी आपको प्रभावित कर रहा है। 3. दुख और अपराधबोध उन्हें बूढ़ा और कमजोर देखकर आपको उस परिवार के लिए भी दुख हो सकता है, जिसकी आपने बचपन में उम्मीद की थी। साथ ही उनकी देखभाल का दबाव भी महसूस हो सकता है। इन अनुभवों का असर जीवन के दूसरे हिस्सों पर भी पड़ सकता है। जैसेकि– लेकिन इन चीजों को देखकर खुद से किसी बीमारी का नाम देना जरूरी नहीं है। इन्हें ऐसे पैटर्न की तरह देखें, जिन्हें समझने की जरूरत है। क्या यह PTSD है? हर दर्दनाक या परेशान करने वाला बचपन PTSD नहीं होता। ट्रॉमा किसी ऐसे अनुभव और उसके लंबे असर को कहा जा सकता है, जिसने व्यक्ति को गहराई से प्रभावित किया हो। वहीं PTSD एक खास मेंटल हेल्थ कंडीशन है। कुछ लोगों में बचपन के मुश्किल अनुभवों के बाद उदासी, चिंता, अपराधबोध या रिश्तों में परेशानी हो सकती है, लेकिन उन्हें PTSD नहीं होता। इसलिए सिर्फ माता-पिता से मिलते ही उदास होना PTSD का प्रमाण नहीं है। अगर बचपन में हिंसा या दुर्व्यवहार हुआ था, तो इस बारे में किसी मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट से विस्तार से बात करना जरूरी है। पेरेंट्स से मिलने पर क्या ट्रिगर होता है? माता-पिता के घर पहुंचते ही पुराना माहौल कई तरह की भावनाएं जगा सकता है। किसी की ऊंची आवाज, एक-दूसरे को बुरा कहना, पुराना झगड़ा या किसी एक का पक्ष लेने का दबाव आपको फिर उसी भूमिका में पहुंचा सकता है, जिसमें आप बचपन में थीं। पेरेंट्स से मिलने पर ये फीलिंग्स ट्रिगर हो सकती हैं– इन ट्रिगर्स को पहचानना ही बदलाव की पहली सीढ़ी है। दो हफ्तों की सेल्फ एक्सरसाइज अपने अनुभवों को बेहतर ढंग से समझने के लिए आप दो हफ्ते तक एक डायरी मेन्टेन करें। इसमें आपको पेरेंट्स से मिलने से पहले और बाद के अपने इमोशंस का ट्रैक रिकॉर्ड रखना है। यह कोई मेडिकल टेस्ट नहीं है। इस एक्सरसाइज का मकसद सिर्फ अपने पैटर्न को समझना है। हर मुलाकात से पहले और बाद में डायरी में ये बातें नोट करें। ट्रिगर क्या था? मन में क्या विचार आया? आपने क्या किया? असर कितना हुआ? खुद से पूछें ये 5 सवाल ऐसे समय में अपने विचारों को समझना भी जरूरी है। खुद से पूछें कि अभी क्या हो रहा है। इससे भावनाओं और पुराने अनुभवों के बीच फर्क करना आसान हो सकता है। यह भी देखें कि यह उदासी सिर्फ माता-पिता के साथ ही महसूस होती है या बाकी समय भी। हर झगड़ा ठीक करना आपकी जिम्मेदारी नहीं पेरेंट्स के झगड़े सुलझाना आपकी जिम्मेदारी नहीं है। आप उन्हें समझा सकती हैं। मदद की पेशकश कर सकती हैं। लेकिन उनके रिश्ते को ठीक करना सिर्फ आपकी जिम्मेदारी नहीं है। उसमें उन दोनों की भागीदारी जरूरी है। आप अपने लिए एक सीमा तय कर सकती हैं, जैसेकि– “अगर आवाज ऊंची होगी या एक-दूसरे को अपशब्द कहे जाएंगे, तो मैं वहां से चली जाऊंगी।” यह माता-पिता की उपेक्षा करना नहीं है। यह अपनी मानसिक शांति की रक्षा करना है। चिंता और सोच में फर्क माता-पिता के झगड़े के बाद बार-बार आपके मन में ये विचार आ सकते हैं– इन सवालों का कोई आसान जवाब नहीं है। बार-बार इन्हीं बातों को सोचने से दुख बढ़ सकता है। इसलिए इसके बजाय खुद से पूछें- “मैं अभी क्या कर सकती हूं?” अगर कोई व्यावहारिक कदम है, तो वह उठाएं। जो चीज आपके कंट्रोल के बाहर है, उसे छोड़ दें। माइंडफुलनेस का मतलब दुख सहना नहीं माइंडफुलनेस का मतलब यह नहीं कि माता-पिता लड़ते रहें और आप चुपचाप सब सहती रहें। इसका मतलब है कि आप अपनी भावनाओं को पहचानें, लेकिन उसके हिसाब से तुरंत प्रतिक्रिया न दें। अगर उनके झगड़े के दौरान तनाव बढ़ने लगे तो- शांत समय में पेरेंट्स से बात करें अगर संभव हो तो दोनों से अलग-अलग और शांत समय में बात करें। आप कह सकती हैं- “मैं आप दोनों से प्यार करती हूं और चाहती हूं कि अब जिंदगी के इस पड़ाव पर माहौल में थोड़ा शांति रहे। जब आप दोनों तेज आवाज में लड़ते हैं या एक-दूसरे को बुरा कहते हैं, तो मुझे बहुत परेशानी होती है। मैं मदद करना चाहती हूं, लेकिन मैं किसी एक का पक्ष नहीं ले सकती।” साथ ही पेरेंट्स के लिए भी कुछ छोटे नियम तय किए जा सकते हैं, जैसकि– जिम्मेदारी के साथ सेल्फ-केयर भी जरूरी माता-पिता से मिलने के बाद अगर आपकी पुरानी भावनाएं और तनाव बढ़ जाते हैं, तो खुद की देखभाल को नजरअंदाज न करें। इसके अलावा सामान्य दिनों में भी अपने शरीर और मन की जरूरतों का ध्यान रखें, जैसेकि- अंतिम बात माता-पिता की परवाह करना और उनके रिश्ते की जिम्मेदारी उठाना दो अलग बातें हैं। आप उनकी मदद कर सकती हैं, लेकिन उनकी लड़ाइयों का बोझ अपने ऊपर लेना जरूरी नहीं। अपनी सीमाएं तय करना स्वार्थ नहीं है। आपका मानसिक स्वास्थ्य भी उतनी ही देखभाल का हकदार है। **************** ग्राफिक्स- महेंद्र वर्मा …………………… मेंटल हेल्थ की ये खबर भी पढ़िए मेंटल हेल्थ- बॉयफ्रेंड ने बिना कारण बताए ब्रेकअप कर लिया: तब से डिप्रेशन में हूं, उसे भूल नहीं पा रही, जिंदगी में आगे कैसे बढूं तीन साल का रिश्ता खत्म होने पर दुख होना स्वाभाविक है। यह किसी बेहद अपने को खोने जैसा अनुभव हो सकता है। इसके बाद मन में खालीपन, उदासी और बहुत सारे सवाल भी आ सकते हैं। पूरी खबर पढ़िए…

Continue reading on the app

  Sports

1300 रुपये महीना कमा पाते थे पिता, मिठाई लिपटी अखबार से बदली लवलीना बोरगोहेन की जिंदगी, आज एशियन गेम्स में जीता गोल्ड

एशियन गेम्स 2026: लवलीना बोरगोहेन ने भारत को 12 साल महिला बॉक्सिंग में एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल दिलाया है. लवलीना से पहले मशहूर मुक्केबाज एमसी मेरीकॉम ने 2014 इंचियोन एशियाड में स्वर्ण पदक जीता था. आपको जानकर हैरानी होगी कि लवलीना ने अपने जन्मदिन के मौके पर फाइनल बाउट जीतने से साथ मौजूदा एशियाई खेलों में भारत के गोल्ड मेडल की संख्या 12 करवा दी. Fri, 2 Oct 2026 11:27:44 +0530

  Videos
See all

Mathura News: Rasik Dulari का सामने आया नया Video, क्या है सच ? | Premanand Maharaj #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T06:08:32+00:00

Mohan Bhagwat LIVE: RSS Chief मोहन भागवत 'विहार सेवा ग्रुप' सम्मेलन में | Vihar Seva Group | RSS #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T06:17:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers